Actress Meena Husband : मशहूर साउथ एक्ट्रेस मीना के पति की मौत, टूटा दुखों का पहाड़!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 29 जून 2022, 05:30 AM Updated: 29 जून 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

 मशहूर साउथ एक्ट्रेस मीना के पति (Actress Meena Husband) की फेफड़ों की बीमारी से मौत हो गयी है। जिससे मीना (Actress Meena) पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। आज सुबह ही मीना के पति विद्यासागर (Vidyasagar) की मौत हुई है।  मीना के पति के विद्यासागर को लेकर कहा जा रहा है कि वह कई महीनों से बीमार चल रहे थे। उनके फेफड़ों में इन्फेक्शन था और पिछले कुछ महीनों से इलाज भी चल रहा था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ हफ्ते पहले डॉक्टरो ने विद्यासागर के फेफड़ों को ट्रांसप्लांट करने का फैसला लिया था लेकिन डोनर मिलने में परेशानी आ रही थी, क्योंकि यह ब्रेन डेड मरीजों से संभव था। ऐसे में तब तक डॉक्टरों ने दवाओं से इलाज कर स्थिति को कंट्रोल करने की कोशिश की। लेकिन मीना के पति (Actress Meena Husband) को नहीं बचाया जा सका। मीना के पति विद्यासागर कोरोना पॉजिटिव भी हो गए थे। विद्यासागर की मौत की जानकारी एक्टर सरथकुमार ने ट्वीट करके दी। इस दुःख की घड़ी में साउथ के लगभग सभी कलाकार एक्ट्रेस मीना के साथ है।

Actress Meena Husband : मशहूर साउथ एक्ट्रेस मीना के पति की मौत, टूटा दुखों का पहाड़! — NEDRICK NEWS

29 जून को होगा अंतिम संस्कार

एक्ट्रेस मीना (Actress Meena) के पति विद्यासागर के निधन से साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर है। कई सेलेब्स ने विद्यासागर के निधन पर सोशल मीडिया के जरिए शोक व्यक्त किया है। सामने आ रही जानकारी की मानें तो उनका अंतिम संस्कार आज यानी 29 जून को किया जाएगा। बता दें कि 13 साल पहले यानि 2009 में मीना ने बेंगलुरु के बिजनेसमैन विद्यासागर से शादी की थी। कपल की एक बेटी है, जिसका नाम नैनिका है। मीना ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। बाद में उन्होंने फिल्मों में लीड एक्ट्रेस के तौर पर डेब्यू किया।

90 से लेकर 2000 के दशक तक वे इंडस्ट्री में छा गई थी। उन्होंने साउथ के करीब-करीब हर बड़े स्टार के साथ स्क्रीन शेयर की। बाद में उन्होंने फिल्मों में अपनी उम्र की हिसाब से रोल निभाने शुरू कर दिए थे। वे हाल ही में आई फिल्म दृश्यम 1 और 2 में नजर आई थी। वे आखिरी बार तेलुगु फिल्म सन ऑफ इंडिया में नजर आई थी। Actress Meena को साउथ की फिल्मों में एक बड़े ना के तौर पर देखा जाता है। इन्होनें कई भाषाओं की फिल्मों मेइओन काम किया है और कई सुपरहिट फिल्में दी है। मीना को एक महंगी एक्ट्रेस के तौर पर भी जाना जाता है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds