CERT-In Warning for iPhone Users: भारत की साइबर सुरक्षा एजेंसी Indian Computer Emergency Response Team (CERT-In) ने Apple डिवाइस इस्तेमाल करने वालों के लिए गंभीर चेतावनी जारी की है। एजेंसी ने बताया कि iPhone, iPad, Mac, Apple Watch और अन्य Apple डिवाइस में सुरक्षा की कमजोरियां पाई गई हैं, जिनका फायदा उठाकर हैकर्स यूजर्स के सिस्टम में सेंध लगा सकते हैं। CERT-In के मुताबिक, इन कमजोरियों के जरिए यूजर्स का संवेदनशील डेटा खतरे में पड़ सकता है और डिवाइस पर कंट्रोल हासिल करना आसान हो जाता है।
और पढ़ें: Whatsapp New Feature| WhatsApp का नया धमाका! बिना नंबर शेयर किए भी शुरू होगी चैट, जानिए आसान तरीका
सरकार का स्टैंड और खतरे की गंभीरता | CERT-In Warning for iPhone Users
CERT-In, जो इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन काम करती है, ने इन खामियों को “High Severity” कैटेगरी में रखा है। एजेंसी ने स्पष्ट किया कि Apple के सॉफ्टवेयर और ऑपरेटिंग सिस्टम में कई ऐसी कमजोरियां मौजूद हैं, जिनके जरिए कोई भी हमलावर सिस्टम में अपनी मर्जी का कोड चला सकता है, सुरक्षा परतों को पार कर सकता है और डिवाइस पर ज्यादा अधिकार पा सकता है।
साथ ही डेटा लीक होने, डिवाइस फ्रीज या सर्विस ठप होने (DoS अटैक) का खतरा भी बढ़ जाता है। इसका असर सिर्फ व्यक्तिगत यूजर्स पर ही नहीं, बल्कि कंपनियों और बड़े संगठन पर भी पड़ सकता है।
ये कमजोरियां क्यों हैं खतरनाक
CERT-In के अनुसार, ये सुरक्षा खामियां Apple के सिस्टम के अलग-अलग हिस्सों में मौजूद हैं। इनके कारण हैकर्स:
- सिस्टम के नेचर को बदल सकते हैं
- पहले से मौजूद सिक्योरिटी फीचर्स को दरकिनार कर सकते हैं
- रिमोट कोड एक्सेक्यूट कर सकते हैं
- एडमिन एक्सेस प्राप्त कर सकते हैं
- निजी और संवेदनशील डेटा तक पहुंच बना सकते हैं
कई CVE (Common Vulnerabilities and Exposures) रिपोर्टों में यह दिखाया गया है कि इन कमजोरियों का फायदा उठाकर कई जगहों से एक साथ हमला किया जा सकता है।
किन डिवाइस और सिस्टम वर्जन पर खतरा ज्यादा
CERT-In ने स्पष्ट किया कि खतरा पुराने और अपडेट न किए गए डिवाइस पर सबसे अधिक है। इसमें शामिल हैं:
- iPhone और iPad
- Mac और MacBook
- Apple Watch
- Safari ब्राउज़र और अन्य Apple एप्स
- iOS, iPadOS, macOS, watchOS के पुराने वर्जन
पुराने सॉफ्टवेयर वर्जन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
यूजर्स के लिए सलाह और सुरक्षा उपाय
CERT-In ने सभी Apple यूजर्स को तुरंत लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट इंस्टॉल करने की सलाह दी है। इसके अलावा एजेंसी ने ये सुरक्षा उपाय सुझाए हैं:
- अनजान लिंक पर क्लिक न करें
- संदिग्ध फाइल या ऐप डाउनलोड न करें
- ऐप्स केवल आधिकारिक प्लेटफॉर्म से इंस्टॉल करें
- जरूरी डेटा का बैकअप हमेशा रखें
एजेंसी ने चेतावनी दी है कि अगर समय रहते इन कमजोरियों को ठीक नहीं किया गया, तो डेटा चोरी, मैलवेयर अटैक, सिस्टम क्रैश और बिना अनुमति एक्सेस जैसे गंभीर खतरे पैदा हो सकते हैं।
और पढ़ें: Apple iPhone Foldable| iPhone Ultra आ रहा है? Apple के फोल्डेबल फोन को लेकर लीक हुई बड़ी जानकारी



























