एक और टीवी सेलेब्रिटी की होगी शादी? इस तारीख को बॉयफ्रेंड के साथ सात फेरे लेने की तैयारी में Karishma Tanna!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 20 Dec 2021, 12:00 AM | Updated: 20 Dec 2021, 12:00 AM

बॉलीवुड और टीवी गलियारों में इस वक्त शादियों की धूम मची हुई है। हर दूसरा सेलेब्रिटी शादी कर रहा है। 2021 में कई सितारों ने सात फेरे लिए। साल तो खत्म होने को आ रहा है, लेकिन शादियों पर ब्रेक लगता नहीं दिख रहा। ऐसा लग रहा है कि 2022 भी बिग फैट वेडिंग्स के नाम रहने वाला है। 

हो चुकी है करिश्मा-वरुण की सगाई

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के बाद अब टीवी टाउन की खूबसूरत एक्ट्रेस या कहे की नागिन फेम की करिश्मा तन्ना की भी शादी की खबरें आने लगी है। रिपोर्ट्स की मानें तो करिश्मा भी अगले साल शादी करने की तैयारी में है। वोअपने बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा के साथ सात फेरे लेने के लिए बिल्कुल तैयार है। करिश्मा ने इसी साल 12 नवंबर को वरुण के साथ सगाई की थी। 

ये है शादी का पूरा प्लान

लंबे समय से शादी की अटकलों के बीच करिश्मा तन्ना की वेडिंग डेट भी रिवील हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक करिश्मा तन्ना 5 फरवरी 2022 को अपने मंगेतर वरुण बंगेरा के साथ शादी करेंगी। शादी से पहले 4 फरवरी को हल्दी, मेहंदी और संगीत सेरेमनी का ग्रैंड आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सिर्फ करिश्मा तन्ना के फैमली मेंबर्स और इनके कुछ दोस्त ही शामिल होंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो शादी के बाद 6 फरवरी को ग्रैंड रिसेप्शन होगा, जिसमें इंडस्ट्री के कई लोग शामिल होंगे।

करिश्मा तन्ना और वरुण की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में करीब डेढ़ साल पहले हुई थी और तभी से ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे है। वैसे तो वरुण बंगेरा से पहले करिश्मा तन्ना टीवी के कई एक्ट्रस को डेट कर चुकी है। बिग-बॉस 8 में करिश्मा की नजदीकियां उपेन पटेल से बढ़ी और तब दोनों रिलेशनशिप में भी आए थे। लेकिन दो साल बाद ही इनका ब्रेकअप हो गया। इसके बाद करिश्मा तन्ना का नाम पर्ल पुरी के साथ जुड़ा। इनका ये रिलेशन भी ज्यादा टाइम तक नहीं चल पाया।

करिश्मा तन्ना कई फिल्मों और रियलिटी शो में अपना जलवा बिखेर चुकी है। वो एकता कपुर के डेली सोप नागिन-3 और कभी सास भी कभी बहू जैसे सीरियल में काम कर चुकी है। साथ ही साथ करिश्मा ने संजू, ग्रैंड मस्ती, सूरज पर मंगल भारी जैसी फिल्मों में भी काम किया। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds