Farooq Abdullah Attack: पुलिस कस्टडी में हमलावर का कबूलनामा, रूक अब्दुल्ला से पुरानी रंजिश में किया हमला

Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[nedrick_news_meta]

Farooq  Abdullah Attack: जम्मू कश्मीर के पूर्व CM और नेशनल कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग की कोशिश की गई जिसमे वो बाल बाल बचे…जम्मू के ग्रेटर कैलाश स्थित रॉयल पार्क में वो एक शादी समारोह में पहुंचे हुए थे जहां फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया गया.

और पढ़े: Rakesh Singh Yedia: किसानों का भुगतान रोकना पड़ा भारी, YEIDA सीईओ राकेश सिंह की बड़ी कार्रवाई

20 सालों से फारूक अब्दुल्ला को मारने की कोशिश

उनके साथ जम्मू-कश्मीर के डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी (Deputy CM Surinder Chaudhary) भी मौजूद थे. घटना के समय का सीसीटीवी (CCTV) भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि हमलावर ने पीछे से आकर फारूक के सिर पर रिवॉल्वर तान दी सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत हमलावर का हाथ हटाया जिससे फायर हवा में हो गया. पुलिस ने 70 साल के हमलावर कमल सिंह जामवाल को पकड़ लिया और हमले के कारणों का पता लगाया जा रहा है. हमलावर ने पुलिस को बताया- ‘मैं पिछले 20 सालों से फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) को मारना चाहता था, यही मेरा मकसद था।

और पढ़े: Mahakumbh Girl Controversy: महाकुंभ गर्ल मोनालिसा ने किया ‘लव जिहाद’? डायरेक्टर के दावों से मचा हड़कंप!

फारूक को मारने का मौका मिला

हमलावर ने बताया कि उसके चचेरे भाई शत्रुजीत सिंह के बेटे की शादी थी, वह खुद उसमें आमंत्रित था, आज उसे फारूक को मारने का मौका मिला लेकिन प्रयास विफल हो गया, उसने बताया कि वह कोई काम नहीं करता है, दो दुकानें हैं कपड़ों की जिनका किराया आता है, उसी से खर्च चलता है, बताया जा रहा है कि आरोपी शुरू से ही राजनीति में सक्रिय रहा है, पहले वह जम्मू-कश्मीर नेशनल पेंथर्स पार्टी में था, तब उसने पार्टी के टिकट पर पुरानी मंडी के वार्ड नंबर 11 से पार्षद का चुनाव लड़ा था.

हमले पर नाराजगी जताते हुए जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (Chief Minister Omar Abdullah) ने X पर एक पोस्ट में कहा- मेरे पिता बाल-बाल बचे हैं, सुरक्षा दस्ते ने हमले के प्रयास को नाकाम कर दिया. इस समय जवाबों से ज्यादा सवाल हैं, जिनमें यह भी शामिल है कि Z प्लस श्रेणी के साथ NSG सुरक्षा प्राप्त पूर्व मुख्यमंत्री के इतने करीब कोई व्यक्ति कैसे पहुंच गया.

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds