Railway Update: शहर के एक कोने से दूसरे कोने तक जाने के लिए, मिडिल क्लास से लेकर अप्पर क्लास तक ट्रेन के सफर को ही सबसे भरोसेमंद मानते हैं। ट्रेन का सफर पसंद करने की बड़ी वजह यह है कि ट्रेन का किराया आमतौर पर किफायती होता है और यात्रा भी आरामदायक रहती है। इसी कारण हर दिन लाखों लोग Indian Railways के जरिए सफर करते हैं। लेकिन अगर आपकी ट्रेन अचानक रद्द हो जाए, तो पूरी प्लानिंग बिगड़ सकती है। अगले महीने इस राज्य से गुजरने वाली कई ट्रेनों के रूट बदल रहे हैं और कई कैंसिल की गई हैं।
लेकिन अगले महीने कुछ रूटों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, Kanpur के पास Ganges नदी पर बने रेलवे पुल की मरम्मत का काम शुरू होने जा रहा है। रेलवे के मुताबिक यह काम 2 अप्रैल से शुरू होगा और करीब 40 दिनों तक चलेगा।
मरम्मत के कारण ट्रेनों की आवाजाही सीमित
रेलवे अधिकारियों के अनुसार पुल की सुरक्षा और मजबूती बनाए रखने के लिए समय-समय पर मरम्मत जरूरी होती है। इसी कारण इस बार बड़े स्तर पर मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। काम के दौरान पुल पर ट्रेनों की आवाजाही सीमित रखी जाएगी। यही वजह है कि कई ट्रेनों को अस्थायी रूप से कैंसिल किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है। रेलवे का कहना है कि मरम्मत का काम पूरा होने के बाद ट्रेनों का संचालन फिर से सामान्य कर दिया जाएगा।
सफर से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर देखें
सफर से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर देखें। अगर आप अप्रैल में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो सफर से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें। इसके लिए आप NTES ऐप या IRCTC की वेबसाइट का सहारा ले सकते हैं। इससे आपको आखिरी समय में होने वाली परेशानी से बचने में मदद मिलेगी।
डायवर्ट की गई ट्रेनों के नाम
कैंसिल ट्रेनों के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के मार्ग में भी बदलाव किया गया है। डायवर्ट की गई ट्रेनों में नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस (12004), बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल (02563) और डिब्रूगढ़-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल (02423) शामिल हैं। इसके अलावा पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस (15065), ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस (15045) और यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस (12591) को भी बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा। यात्रियों की जानकारी के लिए बता दें कि कोटा-पटना एक्सप्रेस (13237) और एलटीटी-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस (12143) भी डायवर्ट की गई ट्रेनों की सूची में शामिल हैं।
इन ट्रेनों को किया गया कैंसिल
रेलवे द्वारा मरम्मत कार्य के चलते कई पैसेंजर और MEMU ट्रेनों के पहिए थम जाएंगे। इस दौरान झांसी–लखनऊ–झांसी MEMU (64701/02), कानपुर–रायबरेली–कानपुर पैसेंजर (54153/44) और प्रयागराज–कानपुर–प्रयागराज पैसेंजर (54101/02) पूरी तरह कैंसिल रहेंगी। इसके अलावा सीतापुर–कानपुर–सीतापुर पैसेंजर (54325/26) और कानपुर–लखनऊ मार्ग पर चलने वाली MEMU ट्रेनें (64212, 64203 और 64214) भी रद्द की गई हैं, जिससे इस रूट के यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले आधिकारिक वेबसाइट या रेलवे ऐप के जरिए अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें, ताकि किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके।
