Royal Enfield Classic लीजेंड्स ने ब्लड मून पर लॉन्च की रेड वुल्फ रोडस्टर, यहां पढ़ें कीमत और फीचर्स की पूरी जानकारी

Nandani | Nedrick News Published: 03 Mar 2026, 11:23 AM | Updated: 03 Mar 2026, 11:23 AM

Royal Enfield Classic: क्लासिक लीजेंड्स ने ब्लड मून चंद्र ग्रहण के मौके पर अपनी नई बाइक येज़्दी रोडस्टर रेड वुल्फ लॉन्च कर दी है। यह बाइक खासतौर पर मॉडर्न-रेट्रो 350cc+ सेगमेंट के शौकीनों के लिए बनाई गई है और इसकी दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत ₹2,09,950 रखी गई है।

और पढ़ें: Tata Motors ने लॉन्च की नई Tata Punch EV, ज्यादा फीचर्स और कम कीमत के साथ आई अपडेटेड माइक्रो SUV

डिजाइन और लुक| Royal Enfield Classic

रेड वुल्फ का डिजाइन 1970 के दशक की क्लासिक येज्दी बाइकों से प्रेरित है। बाइक गहरे चमकदार लाल रंग में उपलब्ध है और इसमें एग्जॉस्ट, इंजन और हैंडलबार पर क्रोम फिनिश दिया गया है। इसमें रोडस्टर स्टाइल का मस्कुलर फ्यूल टैंक, चौड़ा रियर फेंडर और बॉबर-स्टाइल पिछला हिस्सा मिलता है।

बाइक की सीट ब्राउन रंग की है और इसे सिंगल राइड या पिलियन के लिए दोनों तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि इस सेगमेंट में इसका रियर टायर सबसे चौड़ा है।

मुकाबला और सेगमेंट

भारत में ये बाइक मॉडर्न-रेट्रो 350cc+ सेगमेंट में आती है और इसका सीधा मुकाबला रॉयल एनफील्ड मीटिओर 350, होंडा Hness CB350 और जावा 42 जैसी बाइकों से है।

इंजन और परफॉर्मेंस

रेड वुल्फ में वही 350 Alpha2 लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है, जो स्टैंडर्ड रोडस्टर में भी इस्तेमाल होता है। यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ 29 bhp की पावर और 29.8 Nm का टॉर्क देता है। बाइक में असिस्ट और स्लिपर क्लच भी दिया गया है, जो शिफ्टिंग को आसान बनाता है।

ब्रेकिंग के लिए बाइक में आगे 320 mm और पीछे 240 mm डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसके साथ ड्यूल-चैनल ABS भी मौजूद है, जो कॉन्टिनेंटल से लिया गया है। फ्यूल टैंक की क्षमता 12.5 लीटर है और कंपनी का दावा है कि फुल टैंक के साथ यह बाइक 350 किमी से ज्यादा की रेंज देती है।

सस्पेंशन और आराम

सस्पेंशन के लिए बाइक में आगे टेलीस्कोपिक फोर्क और पीछे ड्यूल शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं, जो लंबी यात्राओं के दौरान आरामदायक राइडिंग सुनिश्चित करते हैं। सीट की ऊंचाई 795 mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 171 mm है।

आरामदायक राइडिंग के लिए बाइक में आगे फुटपेग दिए गए हैं। स्टैंडर्ड फीचर्स में LED लाइट्स और ड्यूल एग्जॉस्ट पाइप शामिल हैं।

वारंटी और मेंटेनेंस

कंपनी रेड वुल्फ के साथ 4 साल या 50,000 किमी की वारंटी दे रही है। इसके अलावा, 5 साल तक का मेंटेनेंस प्लान भी ऑप्शनल रूप में उपलब्ध है।

कुल मिलाकर, क्लासिक लीजेंड्स की यह नई रेड वुल्फ रोडस्टर बाइक उन राइडर्स के लिए एक आकर्षक विकल्प है, जिन्हें मॉडर्न टेक्नोलॉजी के साथ क्लासिक रेट्रो लुक चाहिए। इसका डिजाइन, चौड़ा टायर और आरामदायक फीचर्स लंबी यात्राओं और शहर की राइडिंग दोनों के लिए उपयुक्त बनाते हैं। कीमत और फीचर्स के हिसाब से यह बाइक सीधे रॉयल एनफील्ड मीटिओर, होंडा Hness CB350 और जावा 42 जैसी बाइकों को चुनौती देती है।

रेड वुल्फ अपने क्रोम फिनिश, बॉबर स्टाइल रियर और मस्कुलर फ्यूल टैंक के साथ किसी भी बाइक प्रेमी की नजरें खींचने में कामयाब होगी।

और पढ़ें: Nissan Gravite Launch: भारत में लॉन्च हुई निसान ग्रेवाइट 7-सीटर एमपीवी, कीमत सिर्फ 5.65 लाख रुपये में शुरू, जानिए क्या है खास

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds