Pawan Singh wife Neelam singh: कौन थीं पवन सिंह की पहली पत्नी, शादी के 3 महीने बाद क्यों की थी सुसाइड?

Shikha Mishra | Nedrick News Mumbai Published: 02 मार्च 2026, 11:10 AM Updated: 02 मार्च 2026, 11:10 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Pawan Singh wife Neelam singh: भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और पावर स्टार के नाम से फैमस एक्टर पवन सिंह (Pawan Singh) उन स्टार्स में से है जो हमेशा किसी न किसी विवाद में ही रहते है, खासकर अपनी आशिक मिजाजी के लिए.. अब तक कई अदाकाराओं के साथ पवन सिंह का नाम जुड़ चुका है, भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh)  के साथ तो उनकी रिश्ता इतनी बुरी तरह से टूटा कि वो आज पवन सिंह को माफ नहीं कर पाई है तो वहीं उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह (Jyoti Singh) के साथ चल रहे विवाद को लेकर वो भी आये दिन सोशल मीडिया पर कोई न कोई हंगामा कर ही देती है।

लेकिन पवन सिंह के बड़े नाम के आगे अक्सर एक मुद्दा है जो छोटा हो जाता है, उसपर शायद लोग चर्चा भी नहीं करते है, लेकिन क्या अपने फैवरेट स्टार की लाइफ का ये अहम हिस्सा वाकई में इग्नोर कर सकते है..जी हां, ये मुद्दा है उनकी पहली पत्नी नीलम सिंह को लेकर..जिन्होंने शादी के मात्र 3 महीने बाद ही अपने घर में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी..अपने इस वीडियो में हम पवन सिंह की पहली पत्नी के बारे में जानेंगें, जिन्हें खुद पवन सिंह देवी कहा करते थे।

Also Read: Rashmika Vijay Wedding: सालों का सस्पेंस खत्म! रश्मिका बनीं विजय देवरकोंडा की दुल्हन, एयरपोर्ट पर दिखी पहली झलक

कौन थी नीलम सिंह

पवन सिंह आज सक्सेस की बुलंदियों पर है। उनके पास सब कुछ है लेकिन केवल नहीं है तो एक सच्चा प्यार। 2014 में नीलम सिंह से शादी के बंधन में बंधने वाले पवन सिंह ने बीते साल प्रसारित हुए शो राइज एंड फॉल में अपनी पहली पत्नी को याद करते हुए उन्हें देवी बुलाया था। पवन सिंह कहते है कि नीलन उनकी जिंदगी की सबसे खूबसूरत याद है, वो असल में एक देवी थी। नीलम सिंह दरअसल पवन सिंह की भाभी की छोटी बहन थी, और परिवार की खुशी से पवन सिंह ने नीलम से 2014 में शादी की थी, लेकिन शादी के करीब 3 महीनों के बाद ही नीलम ने 8 मार्च 2015 को पवन सिंह के मुंबई के अंबोली के  फ्लैट में पंखे से लटका मिला था।

Also Read: Rashmika Mandanna wedding: अपने रियल लाइफ स्वामी की हुईं श्रीवल्ली, दूल्हे को देख छलक आए रश्मिका की आंखों में आंसू

नीलम को अकेलपन और तन्हाइयां मिली

इस खुदकुशी ने सबको हिला कर रख दिया था खास कर पवन सिंह को.. पवन सिंह उन दिनों काफी बिजी रहते थे, लेकिन धूमधाम से हुई इस शादी में नीलम को केवल अकेलपन और तन्हाइयां मिली थी। पवन सिंह शादी के तुरंत बाद ही काम में लग गए और घर पर अकेली रह गई नीलम… नीलम डिप्रेशन में थी। पुलिस जांच में भी सामने आया कि पवन सिंह देर रात घर आया करते थे, जिससे नीलम काफी तंग आ गई थी। खुद नीलम की बहन औऱ पवन सिंह की भाभी ने भी इस बात को स्वीकार किया था कि उनकी बहन काफी डिप्रेशन में रह रही थी, वो पवन सिंह की बिजी शेड्यूल को नहीं झेल पा रही थी।

डिप्रेशन के कारण नीलम ने की खुदकुशी

वो एक सीधी साधी साधारण जीवन जीता चाहती थी, जिसमें वो और उनका परिवार हो, लेकिन उसके उलट पवन सिंह की लाइफ स्टाइल बिल्कुल भी सिंपल नहीं थी.. जिससे कारण नीलम और पवन की सोच एक नहीं हो पाती थी। हालांकि दोनो का कोई झगड़ा नहीं थी, लेकिन फिर भी डिप्रेशन के कारण उन्होंने खुदकुशी कर ली थी। पवन को आज भी नीलम को खो देने का मलाल है। वहीं पवन सिंह ने 2018 में दूसरी शादी ज्योति सिंह से की है लेकिन यहां भी कुच अच्छा नहीं चल रहा है, दोनो का जल्द की तलाक हो सकता है। 40 साल के हो चुके पवन सिंह आज भी शादीशुदा होते हुए भी अकेले है। ऐसे में देखना ये होगा कि क्या नीलम जैसी कोई उनकी लाइफ में कभी आ पायेगी।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds