Brahmastra का ट्रेलर रिलीज होते ही हुआ ट्रेंड, क्यों उठी #BoycottBrahmastra की मांग, जानें

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 16 जून 2022, 12:00 AM Updated: 16 जून 2022, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर बुधवार को रिलीज हुआ। जिसके बाद से ही ये चर्चा में बना हुआ है। ट्रेलर देखने के बाद से ही लोग भड़के हुए हैं। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर #BoycottBrahmastra ट्रेंड हो रहा है। बॉयकॉट की वजह क्या है आइए बताते है।

दरअसल, अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ब्रह्मास्त्र अब दर्शकों के बीच आने के लिए तैयार है। बुधवार को ही इसका ट्रेलर रिलीज किया गया, जहां केवल कुछ घंटों में ही ट्रेलर को मिलियन में व्यूज मिले। इसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय ने अहम भूमिका निभाई है। 

Brahmastra का ट्रेलर रिलीज होते ही हुआ ट्रेंड, क्यों उठी #BoycottBrahmastra की मांग, जानें — Nedrick News

वहीं फिल्म का गाना ‘केसरिया’ की टीजर पहले ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इस बीच ट्रेलर में दिखे VFX के सीन की भी खूब तारीफ हो रही है। लोगों का कहना है कि इस फिल्म में कुछ नया औऱ हटकर देखने को मिलने वाला है। हालांकि ट्रेलर रिलीज होते ही ट्विटर पर #BoycottBrahmastra ट्रेंड होने से मुश्किलें बढ़ती दिख रही है।

Brahmastra का ट्रेलर रिलीज होते ही हुआ ट्रेंड, क्यों उठी #BoycottBrahmastra की मांग, जानें — Nedrick News

दरअसल, ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर आते ही छा गया और इस दौरान रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की आनस्क्रीन जोड़ी को पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा ट्रेलर में एक्शन, प्यार, इमोशन और vfx का कमाल देखने को मिला। लेकिन इस बीच यूजर्स ने रणबीर को नोटिस करते हुए अपनी भड़ास निकाली।

Brahmastra का ट्रेलर रिलीज होते ही हुआ ट्रेंड, क्यों उठी #BoycottBrahmastra की मांग, जानें — Nedrick News

ट्रेलर देखने के बाद ट्विटर पर स्क्रीनशॉट शेयर किए गए है। जिसमें रणबीर कपूर मंदिर में एंट्री लेते है और कूदकर घंटी बजाते है। अब इसी सीन को देखते हुए यूजर्स ने उन्हें जूते पहने हुए नोटिस कर लिया। अब ये देखते ही लोगों ने सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर कर फिल्म को बायकॉट करने की मांग उठा दी। ऐसे में #BoycottBrahmastra  ट्रेड कर रहा है।

इस दौरान एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि ‘जूते पहनकर मंदिर में घुसना… यही उम्मीद की जा सकती है.. बॉलिवुड कभी भी सनातन धर्म को हर्ट करने का मौका नहीं छोड़ता है।’

दूसरे यूजर ने भी स्क्रीनशॉट में जूतों को हाइलाइट करते हुए ट्विटर पर शेयर कर लिखा, ‘जूते पहनकर मंदिर की घंटियां बजाना… यही साउथ और हिंदी फिल्मों का अंतर है… साउथ इंडस्ट्री हिंदू कल्चर का सम्मान करती है।’

बता दें कि रणबीर कपूर स्टारर फिल्म इसी साल 9 सितंबर को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा। जाहिर है कि इस फिल्म में खूब मेहनत लगी और vfx का खूब इस्तेमाल किया गया है। ऐसे में अब फिल्म को बनाने में अयान मुखर्जी को पूरे 8 साल का समय लग गया। वहीं सबसे दिलचस्प बात ये है कि पहली बार आलिया और रणबीर लीड रोल में एकसाथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds