Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर इन राशियों पर बरसेगी महाकाल की कृपा, यहां पढ़ें अपनी राशि

Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
Shikha Mishra | Nedrick News Ghaziabad Published: 04 फरवरी 2026, 06:28 पूर्वाह्न | Updated: 04 फरवरी 2026, 06:28 पूर्वाह्न

Mahashivratri 2026: 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि का पर्व पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। इस बार महाशिवरात्रि सिर्फ धार्मिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि ज्योतिष के लिहाज से भी बेहद खास मानी जा रही है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, बताया जा रहा है कि इस दिन शनि की राशि कुंभ में चार ग्रहों का विशेष योग (चतुर्ग्रही योग) बनने जा रहा है, जो कई राशियों के जीवन में बड़े बदलाव ला सकता है। वही इस समय कुंभ राशि में पहले से ही राहु और बुध विराजमान हैं।

महाशिवरात्रि से पहले सूर्य और शुक्र भी इसी राशि में गोचर (‘निरंतर चलने वाला’) कर जाएंगे। इस तरह कुंभ राशि में सूर्य, बुध, शुक्र और राहु चारों ग्रह एक साथ आ जाएंगे। ज्योतिषविदों का मानना है कि इस दुर्लभ संयोग का प्रभाव खासतौर पर कुछ राशियों पर बहुत शुभ रहने वाला है। इन राशियों पर न केवल भगवान शिव की, बल्कि शनि देव की भी विशेष कृपा बरस सकती है। तो चलिए इस लेख के जरिए जानते कौन सी है वो लकी राशियां जिन पर बरसेगी महाकाल की कृपा

मेष राशि – Aries

मेष राशि वालों के लिए यह योग आर्थिक रूप से काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। आपकी आमदनी बढ़ने के संकेत हैं और पैसा आसानी से हाथ में आएगा। खर्चों पर नियंत्रण रहेगा, जिससे बचत बढ़ेगी। निवेश से जुड़े फैसले लाभ दिला सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है, वहीं व्यापारियों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलने की संभावना है और समाज में मान-सम्मान भी बढ़ सकता है।

कन्या राशि – Virgo sun sign

कन्या राशि वालों को इस दौरान पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के योग हैं। मकान या वाहन खरीदने से जुड़े फैसले भविष्य में फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इस समय बनाई गई योजनाएं लंबे समय तक लाभ देंगी। अचानक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात आपके करियर को नई दिशा दे सकती है। सेहत भी सामान्य से बेहतर बनी रहेगी।

मकर राशि – Capricorn

मकर राशि वालों के लिए चतुर्ग्रही योग कई परेशानियों से राहत दिलाने वाला साबित हो सकता है। धन से जुड़ा कोई पुराना विवाद खत्म हो सकता है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। कर्ज और खर्च को लेकर जो तनाव चल रहा था, उसमें कमी आएगी। रुके हुए काम अब तेजी से पूरे होंगे। स्वास्थ्य में भी सुधार होगा और आप माता-पिता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।

कुंभ राशि – Aquarius

कुंभ राशि वालों के लिए यह समय सबसे ज्यादा शुभ माना जा रहा है, क्योंकि चतुर्ग्रही योग आपकी ही राशि में बन रहा है। आपकी आमदनी में इजाफा होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। करियर और बिजनेस में आप किसी बड़े मुकाम तक पहुंच सकते हैं। जो लोग नौकरी छोड़कर खुद का काम शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए समय अनुकूल है। सोना-चांदी जैसी कीमती चीजों में निवेश से लाभ मिल सकता है। संतान की ओर से कोई सुखद समाचार या सरप्राइज भी मिल सकता है।

अन्य राशियों पर प्रभाव

• सिंह और तुला राशि वालों के लिए तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं और भाग्य का साथ मिलेगा।
• कर्क राशि पर गुरु की कृपा रहेगी, जिससे सौभाग्य में वृद्धि होगी।
• मीन राशि वालों को भावनात्मक मजबूती मिलेगी और नए आर्थिक अवसर सामने आ सकते हैं।
• वृषभ, मिथुन और धनु राशि वालों के लिए समय मिश्रित फल देने वाला रहेगा। भगवान शिव की आराधना करने से मानसिक शांति और कार्यों में सफलता मिल सकती है।

क्यों है यह महाशिवरात्रि खास?

इस बार महाशिवरात्रि सर्वार्थ सिद्धि योग और श्रवण नक्षत्र के दुर्लभ संयोग में आ रही है, जिसे मनोकामना पूर्ति के लिए बेहद शुभ माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार, इस दिन विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करने से जीवन की कई समस्याओं का समाधान मिल सकता है।

Disclaimer: यह जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है। किसी भी बड़े फैसले से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds