Trending

Pawan Singh controversy: पावर स्टार पवन सिंह की मां आई कैमरे के सामने, बहु की हरकतों पर रो पड़ी बोली कोई छुटकारा दिलाओ

Shikha Mishra | Nedrick News

Published: 23 Jan 2026, 09:52 AM | Updated: 23 Jan 2026, 09:54 AM

Pawan Singh controversy: भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह ऐसे सितारे है जिनकी लोकप्रियता अब केवल भोजपुरी फिल्मों तक ही सीमित नहीं है, उन्हें आप भोजपुरी फिल्मों का सलमान खान कह सकते है जो अक्सर विवादों में घिर ही जाते है। अपनी दूसरी पत्नी ज्योंति सिंह के साथ तलाक लेने की खबरों की बीच ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर कई संगीन आरोप भी लगाये, जिसमें एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ अफेयर होने से लेकर उन्हें घर से बाहर निकालने तक की बात सामने आई है…

ज्योति सिंह जहां सोशल मीडिया पर रो रो कर अपना दर्द बयां करती रहती है वहीं अब तक पवन सिंह ने कभी भी इस मुद्दे पर कुछ नहीं कहा…लेकिन ऐसे लगता है कि जैसे पवन सिंह पर लगने वाले आरोपो से उनके परिवार का सब्र का बांध टूट गया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब खुद पवन सिंह की मां कैमरे के सामने आई है और उन्होंने अपने बेटे के बचाव में बोला है..और साथ ही ज्योति सिंह को लेकर किये है कई खुलासे…तो चलिए आपको इस लेख में बताते है कि आखिर ऐसा क्या है पवन सिंह की मां ने..जो छा गया है सुर्खियों में-

ज्योति सिंह और पवन सिंह का रिश्ता

बता दें कि पवन सिंह ने अपनी पहली पत्नी की  नीलम सिंह की मौत के बाद 2018 में ज्योति सिंह से दूसरी शादी की थी, शादी के बाद दोनो का रिश्ता कुछ समय तक तो अच्छा चला लेकिन कुछ ही समय के बाद खबरें आई कि पवन सिंह और ज्योंति सिंह अलग अलग रहते है। 2021 में ज्योंति सिंह ने पवन सिंह पर संगीन आरोप लगाते हुए कहा था कि पवन सिंह ने उनके साथ घरेलू हिंसा की थी, झगड़ा करते थे, इतना ही नहीं पवन सिंह ने ज्योंति सिंह पर दवाब बना कर जबरन उनका अबोर्शन भी करवा दिया था, इन आरोपो को लगाते हुए ज्योति सिंह ने 2021 में तलाक की अर्जी भी दी थी।

ज्योंति सिंह लगातार पवन सिंह पर हमलावर

लेकिन हैरानी की बात है कि करीब 5 सालो से ये मामला कोर्ट में चल रहा है लेकिन अभी तक तलाक नहीं हुआ। इस बीच ज्योंति सिंह लगातार पवन सिंह पर हमलावर रही है.. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए कई बार पवन सिंह पर गंभीर आरोप भी लगाये है, लेकिन पवन सिंह की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई..इतना ही नहीं पवन सिंह तलाक केस को लेकर कोर्ट में भी पेश नहीं होते है.. सोर्सेज की माने तो ज्योति सिंह ने पवन सिंह ने अच्छी खासी अलमनी की डिमांड की है और रहने के लिए एक बड़ा घर मांगा है, लेकिन पवन सिंह इस मांग पर राजी नहीं हुए है, जिससे ये तलाक अभी भी कोर्ट में लंबित है।

क्यां बोली पवन सिंह की मां

अभी हाल ही में भोजपुरी एक्टर गुंजन सिंह के जन्मदिन की पार्टी हुई थी, जिसमें पवन सिंह अपनी मां के साथ पहुंचे थे। पवन सिंह और गुंजन सिंह काफी अच्छे दोस्त है। इस मौके पर पवन सिंह की मां ने बड़े भावुक अंदाज में अपने बेटे का दर्द बयां किया। उन्होंने गुंजन सिंह के सिर पर हाथ फेरते हुए कहा कि पवन और गुंजन दोनो उनके लिए एक जैसे है। वो केवल इतना चाहती है कि उनका बेटा पवन भी अब सुखी हो जाये, उसके जीवन की परेशानी खत्म हो जायें, और उन्हें जल्दी छुटकारा मिल जायें। हालांकि पवन सिंह की मां ने सीधे तौर पर ज्योति सिंह का नाम नहीं लिया..लेकिन वो ये सब बोलते हुए भावुक हो गई।

बोली कोई छुटकारा दिलाओ

वो जानती है कि ज्योति सिंह के आरोपो के कारण पवन सिंह को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। जो उनके बेटे के लिए और उनके करियर के लिए नकारात्मक इफेक्ट डालता है। उन्होंने इशारो इशारों में ज्योति सिंह से छुटकारा पाने की प्रार्थना भी कर डाली…जो इशारा करता है कि ज्योति सिंह को दुबारा उनका परिवार कभी स्वीकार नहीं करने वाला है…और पवन सिंह को ज्योति सिंह से छुटकारा मिल जायें। वेल ज्योति सिंह के आरोपो और पवन सिंह के कोर्ट में पेश न होने के बाद उनका ट्रोल होना लाजमी है। वैसे आपकी इस पर क्या राय है, हमें कमेंट करके जरूर बतायें। आपको पवन सिंह और ज्योति सिंह में से कौन दोषी लगता है।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds