Trending

टीचर की नौकरी छोड़कर मुलायम सिंह यादव ऐसे बने 3 बार उत्तर प्रदेश के सीएम

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 03 Oct 2022, 12:00 AM | Updated: 03 Oct 2022, 12:00 AM

किसान के घर पैदा होने वाले नेता- जी ऐसे बने सीएम और रक्षा मंत्री  

उत्तर प्रदेश के भारतीय राजनीतिज्ञ और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव अब नहीं रहे. 22 नवंबर 1939 को उत्तर प्रदेश के सैफई में जन्मे मुलायम सिंह यादव तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और एक बार भारत के रक्षा मंत्री का पद संभाल चुके हैं। वहीं उनकी राजीनति में एंट्री का किस्सा  भी काफी दिलचस्प है.

टीचर की नौकरी छोड़कर मुलायम सिंह यादव ऐसे बने 3 बार उत्तर प्रदेश के सीएम — Nedrick News

मुलायम सिंह यादव ने इस तरह हुई राजनीति में एंट्री

किसान परिवार में जन्मे मुलायम सिंह यादव एक शिक्षक थे. वहीं इस शिक्षण कार्य को छोड़कर वे राजनीति में आये और अपना राजनीतिक अभियान जसवंत नगर विधानसभा सीट से शुरू किया और सोशलिस्ट पार्टी, प्रजा सोशलिस्ट पार्टी से आगे बढ़े। लेकिन मंत्री बनने के लिए मुलायम सिंह यादव को 1977 तक का इंतजार करना पड़ा। केन्द्र और उ.प्र. में जनता पार्टी की सरकार बनी और वह राज्य सरकार में मंत्री बनाए गए। बाद में चौधरी चरण सिंह की पार्टी लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष भी बने। विधायक का चुनाव लड़े और हार गए। 1967, 74, 77, 85, 89 में वह विधानसभा के सदस्य रहे। 1982-85 में विधानपरिषद के सदस्य रहे। आठ बार राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे।

3 बार बने मुख्यमंत्री और 1 बार रक्षा मंत्री 

इसके बाद मुलायम सिंह पहली बार 5 दिसंबर 1989 को प्रदेश के मुख्यमंत्री बने और 5 दिसम्बर 1993 से 3 जून 1996 और उसके बाद 29 अगस्त 2003 से 11 मई 2007 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। वहीं इसी के साथ साल 1996 में केंद्र में रक्षा मंत्री भी बने. उत्तर प्रदेश की सियासी दुनिया में मुलायम सिंह यादव को प्यार से नेता जी कहा जाता है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds