गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत से रक्षाबंधन के त्योहार पर यात्रियों के लिए बड़ी घोषणा तक | Top 5 Ghaziabad News

Rajni | Nedrick News Ghaziabad Published: 24 अगस्त 2026, 07:08 PM Updated: 24 अगस्त 2026, 07:08 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Top 5 Ghaziabad News: गाजियाबाद से इस वक्त की तीन बड़ी और सुर्खियां बटोरने वाली खबरें सामने आ रही हैं। हाईवे पर हुड़दंग मचाने वालों से जुड़ी है, जहाँ किसान यूनियन का स्टीकर लगी काले रंग की स्कॉर्पियो से स्टंट करने वाले युवकों पर गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने सख्त एक्शन लेते हुए 17,000 रुपये का भारी-भरकम चालान थमा दिया है।

कानून और न्याय के गलियारे से है, जहाँ सनसनीखेज लिव-इन पार्टनर सुशीला देवी हत्याकांड के मुख्य आरोपी पवन कुमार को कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है और अदालत ने उसकी जमानत अर्जी को खारिज कर दिया है। और सबसे जरूरी खबर आम जनता की जेब और सहूलियत से जुड़ी है।

गाजियाबाद के करीब डेढ़ लाख घरेलू एलपीजी गैस उपभोक्ताओं को सरकार ने बड़ी राहत देते हुए e-KYC कराने की समय सीमा को बढ़ाकर अब 31 अगस्त कर दिया है। तो चलिए इस लेख के जरिए इन सभी खबरों को विस्तार से जानते हैं।

और पढ़ें: फ्लाईओवर मरम्मत एडवाइजरी से लेकर मोदीनगर और खोड़ा की बड़ी वारदातें | Top 5 Ghaziabad News

नेशनल हाईवे पर स्टंट का वीडियो को वायरल

गाजियाबाद की पहली खबर नेशनल हाईवे पर स्टंट का वीडियो को वायरल हो रहा है, NH-9 (नेशनल हाईवे 9) पर चलती स्कॉर्पियो से बाहर निकलकर स्टंट करने का एक बेहद खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह मामला क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के अंतर्गत एबीईएस (ABES) कॉलेज के सामने का है।

मीडिया द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि लालकुआं से दिल्ली की तरफ जाने वाली लेन पर एक काले रंग की दिल्ली नंबर (DL) की स्कॉर्पियो के दरवाजे खोलकर युवक बाहर हवा में खड़ा हो गया। गाड़ी पर किसान यूनियन का स्टीकर लगा हुआ है।

वीडियो सामने आने के बाद से यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि क्या यह स्टीकर सिर्फ सड़क पर दबदबा दिखाने के लिए लगाया गया है। जिस वक्त युवक हाईवे पर चलती गाड़ी की खिड़की पर खड़ा था, आसपास से अन्य गाड़ियां भी काफी तेज रफ्तार में गुजर रही थीं। इस स्टंट से युवक की खुद की जान के साथ-साथ अन्य राहगीरों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई।

पुलिस की बड़ी कार्रवाई

वीडियो वायरल होने के बाद गाजियाबाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया है। यातायात नियमों के उल्लंघन के आरोप में गाड़ी का 17,000 रुपये का भारी-भरकम चालान काटा गया है। पुलिस अब गाड़ी के नंबर के आधार पर हुड़दंग करने वाले युवकों की पहचान और तलाश में जुट गई है।

गैस उपभोक्ताओं के बड़ी राहत (Top 5 Ghaziabad News)

गाजियाबाद की दूसरी खबर गैस उपभोक्ताओं के बड़ी राहत की है, तेल विपणन कंपनियों ने बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (e-KYC) पूरा करने की अंतिम तिथि को 23 अगस्त से बढ़ाकर अब 31 अगस्त कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि समय सीमा बढ़ने से गाजियाबाद के उन 1.45 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को सीधा लाभ होगा जो तकनीकी दिक्कतों या अन्य कारणों से अब तक अपना पंजीकरण नहीं करा पाए थे।

यदि उपभोक्ता 31 अगस्त तक अपनी e-KYC प्रक्रिया पूरी नहीं करते हैं, तो उन्हें घरेलू दरों के बजाय महंगे कमर्शियल (फ्री-ट्रेड) रेट पर सिलिंडर खरीदना पड़ सकता है। इसके अलावा उनकी सब्सिडी और बुकिंग भी प्रभावित हो सकती है। उपभोक्ता अपनी संबंधित गैस कंपनी (Indane, HP Gas, या Bharat Gas) के आधिकारिक मोबाइल ऐप और Aadhaar FaceRD ऐप का उपयोग करके घर बैठे आसानी से चेहरा सत्यापित (Face Verification) कर e-KYC पूरा कर सकते हैं। इसके अलावा अपनी नजदीकी गैस एजेंसी (डिस्ट्रीब्यूटर) पर जाकर भी इसे कराया जा सकता है।

अनजान व्यक्ति ने 12 वर्षीय मासूम को किए आपत्तिजनक मैसेज (Top 5 Ghaziabad News)

गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक अनजान व्यक्ति द्वारा 12 वर्षीय मासूम बच्ची और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 12 वर्षीय एक बच्ची ने इंस्टाग्राम पर अपने नाम से आईडी बनाई थी। कुछ समय बाद, एक अनजान शख्स ने उसे आपत्तिजनक और अनुचित मैसेज भेजने शुरू कर दिए। डरी हुई बच्ची ने जब ये मैसेज अपनी मां को दिखाए, तो मां ने उस शख्स को समझाने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी सुधरने के बजाय पीड़िता की मां के साथ गाली-गलौज करने लगा और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगा।

परिजनों की शिकायत पर मधुबन बापूधाम थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले में आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं और आरोपी की तलाश जारी है।

 रक्षाबंधन के त्योहार पर यात्रियों के लिए बड़ी राहत (Top 5 Ghaziabad News)

गाजियाबाद की चौथी खबर भारतीय रेलवे ने रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए बड़ी घोषणा की है। रक्षाबंधन के त्योहार पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए कई रूटों पर स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। यदि आप भी त्योहार पर घर जाने की योजना बना रहे हैं, तो प्रमुख ट्रेनों के रूट, नंबर और समय की जानकारी नीचे देख सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ प्रमुख त्योहार विशेष ट्रेनों की सूची दी गई है जो उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और दिल्ली के बीच संचालित हो रही हैं:

ट्रेन नंबर व नाम

रूट (कहां से कहां तक)संचालन की तारीखेंस्टेशन

04164 / 04163 सूबेदारगंज – शकूर बस्ती स्पेशल

सूबेदारगंज (प्रयागराज) से शकूर बस्ती (दिल्ली)25 अगस्त से 31 अगस्तअलीगढ़, कानपुर सेंट्रल, टूंडला
02456 नई दिल्ली – कानपुर सेंट्रलनई दिल्ली से कानपुर सेंट्रल28, 29, 31 अगस्त और 2, 4 सितंबरकानपुर सेंट्रल एवं अन्य
09803 कोटा – हजरत निजामुद्दीनकोटा जंक्शन से हजरत निजामुद्दीन22, 24 और 26 अगस्तसवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर, मथुरा
09804 हजरत निजामुद्दीन – कोटाहजरत निजामुद्दीन से कोटा जंक्शन23, 25 और 27 अगस्तमथुरा, भरतपुर, बयाना, हिंडौन सिटी
02154 / 02180 रीवा – भोपाल स्पेशलरीवा से भोपाल29 और 30 अगस्त

सतना, मैहर, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना, विदिशा

02179 भोपाल – रीवा स्पेशलभोपाल से रीवा31 अगस्त

विदिशा, बीना, सागर, दमोह, मैहर, सतना

ट्रेनों का समय और जरूरी जानकारियां

  • शकूर बस्ती – सूबेदारगंज स्पेशल (04164): यह ट्रेन अलीगढ़ स्टेशन पर सुबह 4:50 बजे पहुंचेगी और दोपहर में वापसी दिशा में दोपहर 2:10 बजे अलीगढ़ पहुंचेगी।
  • कोटा – निजामुद्दीन स्पेशल (09803): कोटा से रात 10:15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 7:00 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।
  • निजामुद्दीन – कोटा स्पेशल (09804): हजरत निजामुद्दीन से सुबह 9:00 बजे रवाना होकर शाम 7:35 बजे कोटा पहुंचेगी।
  • कोच की श्रेणियां: इन ट्रेनों में यात्रियों की सुविधा के लिए एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर और जनरल कोच शामिल किए गए हैं।

त्योहार के समय ट्रेनों के शेड्यूल या समय में अंतिम क्षणों में बदलाव संभव है। यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करके या NTES (National Train Enquiry System) ऐप के माध्यम से लाइव ट्रेन स्टेटस अवश्य चेक कर लें।

लिव-इन पार्टनर हत्याकांड मामले में जमानत याचिका खारिज (Top 5 Ghaziabad News)

गाजियाबाद से इस वक्त की एक बड़ी खबर, जहां मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) अदालत ने लिव-इन पार्टनर सुशीला देवी हत्याकांड के मुख्य आरोपी पवन कुमार की जमानत याचिका को पूरी तरह खारिज कर दिया है। न्यायालय ने अपराध की गंभीर प्रकृति को देखते हुए आरोपी को किसी भी प्रकार की राहत देने से साफ इनकार कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि गाजियाबाद कोर्ट के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मामले की गंभीरता और परिस्थितियों को देखते हुए पवन कुमार की जमानत अर्जी को नामंजूर किया। अभियोजन पक्ष और अदालत ने माना कि यह एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला है,

इसलिए आरोपी को न्यायिक हिरासत से बाहर आने की अनुमति नहीं दी जा सकती। आरोपी पवन पर अपनी लिव-इन पार्टनर सुशीला देवी की हत्या करने का गंभीर आरोप है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि ऐसे संगीन मामलों में साक्ष्यों और गवाहों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जमानत की राहत नहीं दी जा सकती।

Rajni

rajni@nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds