Kriti Sanon के रक्षाबंधन एड पर क्यों भड़कीं Kangana Ranaut? कपड़ों से लेकर डॉग तक छिड़ी बड़ी जंग!

Rajni | Nedrick News Ghaziabad Published: 25 अगस्त 2026, 04:56 PM Updated: 25 अगस्त 2026, 05:26 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Kriti Sanon Rakshabandhan controversy: क्या बिकिनी में भाई को राखी बांधोगी?- ये तीखे शब्द किसी और के नहीं, बल्कि बॉलीवुड की ‘पंगा क्वीन’ और सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के हैं। बॉलीवुड में एक बार फिर फैशन और संस्कृति को लेकर जंग छिड़ गई है। हाल ही में एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) के एक ज्वेलरी एड को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। आखिर कृति के कपड़ों में ऐसा क्या था जो कंगना इतनी भड़क गईं?  तो चलिए इस लेख के जरिए जानते हैं क्या है पूरा विवाद।

और पढ़ें: Amrapali Dubey के सामने खुला Nirahua का पुराना राज! Pakhi Hegde ने सरेआम कही ये बात!

आखिर Kriti Sanon के कपड़ों में ऐसा क्या था?

दरअसल यह पूरा बवाल एक नामी ज्वेलरी ब्रांड के रक्षाबंधन विज्ञापन (Ad) से शुरू हुआ। इस वीडियो में कृति सेनन ने एक बेहद ग्लैमरस इंडो-वेस्टर्न आउटफिट पहना है, जिसमें ब्रैलेट-स्टाइल ब्लाउज और स्कर्ट शामिल है। पारंपरिक त्योहार के हिसाब से यह लुक सोशल मीडिया यूजर्स को रास नहीं आया और लोगों ने इसे काफी रिवीलिंग (revealing) बताकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर लोग इस विज्ञापन पर जमकर भड़ास निकाल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘क्या अब त्योहारों पर भी कपड़े बेचने के लिए मर्यादा भूलनी पड़ेगी?’ वहीं दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘लगता है डिजाइनर रक्षाबंधन और कॉकटेल पार्टी में फर्क भूल गया है।

Kangana Ranaut का तीखा वार

मामला तब ज्यादा गरमा गया जब कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कृति की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा— आज की महिला ग्लोबल है। हमारे पास कॉकटेल ड्रेस से लेकर साड़ी और बिकिनी तक, कपड़ों के ढेरों ऑप्शंस हैं। लेकिन इतने सारे ऑप्शंस होने के बावजूद कोई बिकिनी या अंडरगारमेंट्स पहनकर अपने भाई को राखी क्यों बांधेगा? आपके स्टाइलिंग चॉइस को क्या हुआ? यह Ad जानबूझकर अजीब (creepy) बनाया गया लगता है।

डॉग को राखी बांधने पर भी भड़के लोग

कंगना (Kangana Ranaut) के अलावा सोशल मीडिया पर लोग एक और बात से नाराज हैं। Ad के एक सीन में कृति अपने पालतू कुत्ते (Pet Dog) को राखी बांधती नजर आ रही हैं। कई यूजर्स का कहना है कि यह भाई-बहन के पवित्र त्योहार की भारतीय संस्कृति और परंपरा का मजाक है।

Kriti Sanon की चुप्पी

हालांकि इस पूरे विवाद और कंगना रनौत के सीधे हमले पर कृति सेनन (Kriti Sanon) या उस ज्वेलरी ब्रांड की तरफ से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान या प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब कंगना ने फिल्म इंडस्ट्री के किसी सेलेब पर निशाना साधा है। कंगना रनौत अक्सर बॉलीवुड में नेपोटिज्म, वेस्टर्नाइजेशन और भारतीय संस्कृति से छेड़छाड़ को लेकर खुलकर बोलती रही हैं। वहीं कृति सेनन आमतौर पर विवादों से दूर रहना ही पसंद करती हैं।

आपका क्या सोचना है? क्या आपको भी लगता है कि त्योहारों पर विज्ञापनों में इस तरह के कपड़े दिखाना सही नहीं है, या फिर कंगना रनौत का यह बयान जरूरत से ज्यादा तीखा था?

Rajni

rajni@nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds