Karwa Chauth 2022 : इस करवा चौथ को बन रहा शुभ संयोग, जानिए इसके तिथि, मुहूर्त और विधि…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 12 Oct 2022, 12:00 AM | Updated: 12 Oct 2022, 12:00 AM

हिन्दू धर्म में करवा चौथ बहुत ही महत्वपूर्ण

जैसे बच्चों को दशहरा और दीपवाली जैसे पर्व का इंतजार रहता है ठीक उसी तरह की उत्सुकता सुहागन महिलाओं में करवा चौथ व्रत को लेकर रहती है। सुहागन महिलाओं को हर साल करवा चौथ व्रत का बेसब्री से इंतजार रहता है। हिन्दू धर्म में करवा चौथ का व्रत बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। पति की लंबी उम्र के लिए यह व्रत रखा जाता है। भारतीय मान्यता के अनुसार यह व्रत रखने से उन्हें अखंड सौभाग्य और सुखद दांपत्य जीवन मिलता है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, इस साल करवा चौथ व्रत 13 अक्टूबर 2022 को है। करवा चौथ व्रत हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है।

Also read- 18 लाख दीयों से जगमग होगी अयोध्या… इस साल के दीपोत्सव पर योगी जी की गजब है तैयारी….

2022 करवा चौथ शुभ मुहूर्त

करवा चौथ हर साल की तरह इस साल भी कार्तिक महीने के कृष्‍ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को है। इस साल यह तिथि 12 अक्‍टूबर की रात 2 बजे से शुरू होगी, और 13 अक्टूबर को रात 3 बजकर 9 मिनट तक रहेगी। 13 अक्टूबर को करवा चौथ व्रत का उदया तिथि होगा। मतलब, 13 अक्टूबर के शुरुआती पहर से ही करवा चौथ का शुभ मुहूर्त शुरू हुआ रहेगा जिस कारण 13 अक्टूबर को ही करवा चौथ व्रत रखा जाएगा।

  • ब्रह्म मुहूर्त- 04:41 am से 05:31 am
  • अभिजित मुहूर्त- 11:44 am से 12:30 pm
  • विजय मुहूर्त- 02:03 pm से 02:49 pm
  • गोधूलि मुहूर्त- 05:42 pm से 06:06 pm
  • अमृत काल- 04:08 pm से 05:50 pm

करवा चौथ पर किस तरह बन रहा शुभ संयोग

इस साल भी करवा चौथ पर्व कार्तिक महीने के कृष्ण: पक्ष की चतुर्थी को है। मतलब, करवा चौथ 12 अक्टूबर को रात 2 बजे से शुरू होगा और 13 तारीख की रात्रि 03:09 बजे तक रहेगा। उदयातिथि के कारण करवा चौथ का व्रत 13 अक्टूबर को रखा जाएगा। इस दिन शाम को 06:41 मिनट तक कृतिका नक्षत्र रहेगा जिसके बाद से रोहिणी नक्षत्र शुरू हो जायेगा। करवा चौथ के दिन चंद्र देव की पूजा की जाती है और उनको अर्घ्य अर्पित किया जाता है। करवा चौथ के दिन चंद्रमा अपनी उच्च राशि में रहेंगे। चंद्रमा का उच्च राशि वृषभ में होना और उसी क्षण रोहिनी नक्षत्र का होना बहुत ही शुभ होता है। इस समय में की गई पूजा-अर्चना बहुत शुभ फल देती है।

करवा चौथ करने की विधि

करवा चौथ सुहागन महिलाओं के लिए बहुत ही खास पर्व होता है इसलिए इस दिन सभी सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करके निर्जला व्रत रखती हैं। इस दिन माता पार्वती की पूजा करके अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। माता पार्वती को ही हम चौथ माता के रूप में भी जानते हैं। सुहागन महिलाएं रात में चंद्रमा की पूजा करके अर्घ्य देती हैं और इसके बाद अपने-अपने पति के हाथों से व्रत खोलती हैं। बहुत सारे पति भी आज-कल अपनी पत्नियों के लिए यह व्रत रखते है।

करवा चौथ में किन चीजों से रखनी है दूरी

करवा चौथ का व्रत करने वाली महिलाओं को अपने भोजन की तैयारी करते समय कैंची, सुई या चाकू का उपयोग नहीं करना चाहिए। उन्हें अपने भोजन को बहुत ज्यादा मसालेदार बनाने से बचना चाहिए। एसिडिटी और पेट में गैस होने से बचने के लिए कॉफी और चाय पीने से दुरी रखनी चाहिए। निर्जला व्रत के कारण महिलाओं को ज्यादा दौड़-भाग वाले काम से दूरी रखनी चाहिए।

Also read- iPhone, Samsung, iQoo, Poco और भी बहुत कुछ Flipkart और Amazon की धांसू डिस्काउंट वाली सेल 2022 में इस दिन होगी शुरू….

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds