Saudi Arabia-Pakistan Defence Deal: न्यूक्लियर ढाल या डिप्लोमैटिक जाल? सऊदी-पाक डिफेंस डील की इनसाइड स्टोरी

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 19 सितम्बर 2025, 05:30 AM Updated: 19 सितम्बर 2025, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Saudi Arabia-Pakistan Defence Deal: 17 सितंबर 2025 को रियाद में पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच एक अहम डिफेंस डील पर हस्ताक्षर हुए, जिसने अंतरराष्ट्रीय राजनीति और सुरक्षा समीकरणों में हलचल पैदा कर दी है। इस डील को ‘स्ट्रेटेजिक म्यूचुअल डिफेंस एग्रीमेंट’ नाम दिया गया है, जिसे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने साइन किया।

पाकिस्तान सरकार इस डील को अपनी बड़ी जीत के तौर पर देख रही है। आर्थिक मोर्चे पर जूझ रहे पाकिस्तान को यह समझौता एक राहत के तौर पर नजर आ रहा है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस डील को “ऐतिहासिक कदम” बताया, लेकिन इस पूरी कहानी में असली ‘गेम’ शायद कुछ और ही है। जानकारों की मानें तो सऊदी अरब ने यह समझौता एक खास रणनीति के तहत किया है पाकिस्तान की न्यूक्लियर ताकत का परोक्ष लाभ उठाने के लिए।

और पढ़ें: Mohammed Nizamuddin: रूममेट से झगड़ा… पुलिस की 4 गोलियां और भारतीय इंजीनियर की मौत,  अमेरिका में फिर दिल दहलाने वाला मामला

डील की शर्तें और इसका मतलब- Saudi Arabia-Pakistan Defence Deal

इस डिफेंस एग्रीमेंट के तहत तय किया गया है कि अगर इन दो देशों में से किसी एक पर हमला होता है, तो उसे दूसरे देश पर हमला माना जाएगा। यानी अगर सऊदी पर कोई हमला करता है, तो पाकिस्तान को भी अपनी सेना उतारनी होगी, और अगर पाकिस्तान पर हमला होता है, तो सऊदी भी युद्ध में शामिल होगा।

साथ ही, इस समझौते में ये भी शामिल है कि:

  • पाकिस्तान सऊदी को हथियार सप्लाई करेगा
  • मिलिट्री ट्रेनिंग और को-प्रोडक्शन होगी
  • टेक्नोलॉजी ट्रांसफर में सहयोग किया जाएगा

लेकिन असली बात ये नहीं है। असली बात है न्यूक्लियर ताकत। पाकिस्तान इस्लामी दुनिया का इकलौता परमाणु शक्ति संपन्न देश है। उसके पास लगभग 170 न्यूक्लियर वारहेड्स माने जाते हैं। वहीं सऊदी अरब के पास अब तक कोई परमाणु हथियार नहीं है, लेकिन उसका हमेशा से सपना रहा है कि उसके पास भी ऐसा सुरक्षा कवच हो।

क्यों है सऊदी को पाकिस्तान की ज़रूरत?

सऊदी अरब, आर्थिक रूप से जितना मजबूत है, उतना ही सैन्य मोर्चे पर असुरक्षित महसूस करता है। खासकर, जब उसका पड़ोसी ईरान लगातार न्यूक्लियर प्रोग्राम पर काम कर रहा हो, और अमेरिका की सुरक्षा गारंटी भी पहले जैसी भरोसेमंद न रही हो।

ऐसे में सऊदी ने एक चतुर चाल चली पैसे से तंगहाल पाकिस्तान को न्यूक्लियर शील्ड की तरह इस्तेमाल करने की। इस डील के जरिए, सऊदी को भले ही डायरेक्ट न्यूक्लियर हथियार न मिले हों, लेकिन अप्रत्यक्ष रूप से उसने खुद को एक परमाणु सुरक्षा घेरे में लपेट लिया है।

पाकिस्तान को क्या मिला?

दूसरी ओर, पाकिस्तान इस डील को आर्थिक उम्मीदों की डोर से देख रहा है। शहबाज शरीफ को लगता है कि सऊदी अरब से मिल रही आर्थिक मदद और अब डिफेंस कोलैबोरेशन से देश को राहत मिलेगी। पहले भी सऊदी अरब पाकिस्तान को अरबों डॉलर की मदद देता रहा है, और अब यह रिश्ता और गहरा होता दिख रहा है।

मगर सवाल यह है कि क्या शहबाज शरीफ को यह एहसास है कि उन्होंने न्यूक्लियर ताकत का परोक्ष उपयोग सऊदी को सौंप दिया है? ये वही ताकत है जिसे पाकिस्तान अपनी संप्रभुता का प्रतीक मानता है।

भारत पर क्या असर?

भारत के लिए इस डील में फिलहाल कोई बड़ा खतरा नहीं दिखता। भारत और सऊदी अरब के रिश्ते हाल के वर्षों में बेहतर हुए हैं। खुद भारत सरकार की ओर से कहा गया है कि इस डील की जानकारी पहले से थी और इससे भारत के हितों को कोई नुकसान नहीं होगा।

नतीजा क्या निकला?

इस डील को अगर सतही तौर पर देखा जाए, तो यह पाकिस्तान के लिए आर्थिक सहारा और सऊदी के लिए सैन्य समर्थन का सौदा लगता है। मगर गहराई से देखने पर यह साफ नजर आता है कि सऊदी अरब ने पाकिस्तान को अपने न्यूक्लियर छाते की तरह इस्तेमाल करने की चालाक रणनीति अपनाई है। शहबाज शरीफ को जहां तुरंत पैसा और सहयोग दिख रहा है, वहीं सलमान को दीर्घकालिक सुरक्षा और रणनीतिक बढ़त।

और पढ़ें: India US Trade: 50% से घटकर 10-15% हो सकता है ट्रंप का टैरिफ, भारत को अमेरिका से बड़ी खुशखबरी मिलने की उम्मीद!

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds