Ghaziabad News: विधायक नंदकिशोर गुर्जर और समर्थकों को बगैर अनुमति के कलश यात्रा निकालना पड़ा महंगा

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 21 मार्च 2025, 05:30 AM Updated: 21 मार्च 2025, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Ghaziabad News: भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर और उनके समर्थकों को बगैर अनुमति के कलश यात्रा निकालने की भारी कीमत चुकानी पड़ी। इस दौरान पुलिस और आयोजकों के बीच झड़प हुई, जिससे विधायक नंदकिशोर गुर्जर बेहोश हो गए और उनके कपड़े भी फट गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की।

और पढ़ें: Nawaz Modi Singhania Resignation: 32 साल का रिश्ता, 2 बच्चे और एक बड़ा कदम! रेमंड ग्रुप में गौतम सिंघानिया की पत्नी ने दिया इस्तीफा

कलश यात्रा में पुलिस और समर्थकों के बीच झड़प– Ghaziabad News

गुरुवार को लोनी क्षेत्र में एक परंपरागत जुलूस का आयोजन किया जा रहा था, जिसमें भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल थे। इस जुलूस के आयोजकों में विधायक नंदकिशोर गुर्जर के बेटे हितेश गुर्जर भी शामिल थे। पुलिस का कहना है कि इस जुलूस के लिए पहले से अनुमति नहीं ली गई थी। जैसे ही पुलिस प्रशासन को इस जुलूस के बारे में जानकारी मिली, बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और जुलूस को रोकने की कोशिश की। हालांकि, विधायक नंदकिशोर गुर्जर के नेतृत्व में लोग जुलूस को आगे बढ़ाते रहे।

झड़प के दौरान विधायक की तबियत बिगड़ी

जुलूस रोकने के प्रयास में पुलिस और आयोजकों के बीच हाथापाई हो गई। आरोप है कि पुलिस ने बिना वजह जुलूस में शामिल लोगों को पीटा। इस दौरान हुई धक्का-मुक्की में विधायक नंदकिशोर गुर्जर को चक्कर आ गया और वह गिर पड़े। इसके साथ ही उनके कपड़े भी फट गए। विधायक के गिरने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और वहां मौजूद लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

पुलिस ने की कार्रवाई का दावा

इस मामले पर सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार, अजय कुमार सिंह ने बताया कि 19 मार्च को उन्हें सूचना मिली थी कि हितेश गुर्जर 20 मार्च को एक गैर परंपरागत जुलूस का आयोजन करने वाले थे। इस पर थाना प्रभारी लोनी बॉर्डर ने रात में ही हितेश गुर्जर और उनके समर्थक से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं होने के कारण बात नहीं हो पाई। इसके बाद सुबह भी जुलूस निकालने से मना किया गया, लेकिन इसके बावजूद पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करते हुए जुलूस निकाल लिया गया।

सहायक पुलिस आयुक्त ने कहा कि इस मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जुलूस के आयोजकों के खिलाफ कानूनी कदम उठाने की बात कही है।

नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन

विधायक नंदकिशोर गुर्जर के गिरने के बाद मौके पर जमा लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस घटनाक्रम ने इलाके में तनाव का माहौल बना दिया। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें: CIA secret hideouts in India: JFK की सीक्रेट फाइलों ने उजागर किए अमेरिकी खुफिया एजेंसी के रहस्यमय ऑपरेशंस

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds