Rekha Gupta Delhi CM Oath Ceremony: CM रेखा गुप्ता के साथ ये 6 मंत्री आज लेंगे शपथ, दिल्ली कैबिनेट में शामिल नेताओं की पूरी लिस्ट आई सामने

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 20 फ़रवरी 2025, 05:30 AM Updated: 20 फ़रवरी 2025, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Rekha Gupta Delhi CM Oath Ceremony: दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार आज से अपना कार्यकाल शुरू करने जा रही है। 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी करने वाली बीजेपी ने रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी है। कल बीजेपी विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से उन्हें नेता चुना गया था। आज रामलीला मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री के साथ छह मंत्री भी पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे।

और पढ़ें: Rekha Gupta Sheeshmahal News: शीशमहल में नहीं रहेंगी रेखा गुप्ता, महिलाओं को 2500 रुपये की पहली किस्त 8 मार्च तक मिलेगी

रेखा गुप्ता मंत्रिमंडल: ये 6 मंत्री लेंगे शपथ- Rekha Gupta Delhi CM Oath Ceremony

दिल्ली सरकार के नए मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री के अलावा छह मंत्री होंगे। ये सभी मंत्री बीजेपी के दिग्गज चेहरों में गिने जाते हैं और विभिन्न समुदायों का प्रतिनिधित्व करते हैं।

Rekha Gupta Delhi CM Oath Ceremony Delhi Politics
Source: Google

प्रवेश वर्मा: सबसे मजबूत दावेदार

पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा ने नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल को 4089 वोटों के अंतर से हराकर विधानसभा में जगह बनाई। 47 वर्षीय प्रवेश वर्मा पहली बार 2013 में मेहरौली सीट से विधायक बने थे। वे 2014 और 2019 में दक्षिण दिल्ली से सांसद भी रह चुके हैं। अब वे दिल्ली सरकार में एक महत्वपूर्ण मंत्री पद संभालने जा रहे हैं।

मनजिंदर सिंह सिरसा: सिख समुदाय के बड़े नेता

बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा राजौरी गार्डन से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार धनवती चंदेला को 18190 वोटों से हराकर विधायक बने। वे पहले शिरोमणि अकाली दल में थे और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। सिरसा 2013 और 2015 में विधायक बने थे लेकिन 2020 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

रविंद्र राज: दलित समाज का प्रतिनिधित्व

बवाना विधानसभा सीट से विधायक रविंद्र राज दिल्ली कैबिनेट में दलित चेहरे के रूप में शामिल किए जा रहे हैं। बीजेपी एससी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रहे रविंद्र ने आम आदमी पार्टी के जय भगवान उपकार को बड़े अंतर से हराया था।

कपिल मिश्रा: आम आदमी पार्टी से बीजेपी तक का सफर

कपिल मिश्रा करावल नगर सीट से आम आदमी पार्टी के मनोज कुमार त्यागी को हराकर विधायक बने हैं। वे 2015 में केजरीवाल सरकार में जल और पर्यटन मंत्री थे, लेकिन 2017 में उन्हें कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया गया। 2019 में वे बीजेपी में शामिल हो गए और अब एक महत्वपूर्ण मंत्री पद संभालेंगे।

आशीष सूद: पंजाबी समुदाय का बड़ा चेहरा

आशीष सूद दिल्ली बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पंजाबी समुदाय के बड़े चेहरे हैं। वे जनकपुरी विधानसभा सीट से विधायक हैं और साउथ एमसीडी में नेता सदन रह चुके हैं। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के करीबी माने जाने वाले सूद बीजेपी के युवा मोर्चा में भी राष्ट्रीय महासचिव रह चुके हैं।

पंकज सिंह: पूर्वांचली समुदाय का चेहरा

डेंटिस्ट से नेता बने पंकज सिंह विकासपुरी विधानसभा सीट से विधायक हैं। वे बिहार की मगध यूनिवर्सिटी से बीडीएस कर चुके हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के महिंदर यादव को 12876 वोटों के अंतर से हराया। बीजेपी उन्हें दिल्ली में पूर्वांचली समुदाय का प्रतिनिधि मान रही है।

और पढ़ें: Rekha Gupta political career: रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री, जानिए कितनी अमीर हैं हरियाणा में जन्मी Delhi CM

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds