Trending

Selena Gomez tearful video: सेलेना गोमेज का भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, ट्रंप की नई नीति पर जताई नाराजगी

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 29 Jan 2025, 12:00 AM | Updated: 29 Jan 2025, 12:00 AM

Selena Gomez tearful video: हॉलीवुड सिंगर और एक्ट्रेस सेलेना गोमेज इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्हें फूट-फूटकर रोते हुए देखा गया। सेलेना के भावुक होने की वजह अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई डिपोर्टेशन पॉलिसी है।

और पढ़ें: US suspends all aid to Bangladesh: अमेरिकी मदद पर रोक! बांग्लादेश की आर्थिक संकट और बढ़ती चुनौतियां

इमिग्रेंट्स के समर्थन में रो पड़ीं सेलेना- Selena Gomez tearful video

ट्रंप के शासनकाल की शुरुआत के साथ ही अमेरिका में इमिग्रेशन एनफोर्समेंट को तेजी से लागू किया जा रहा है। 26 जनवरी को ट्रंप के आदेश के बाद अमेरिकी एजेंसियों ने हजारों इमिग्रेंट्स को गिरफ्तार कर लिया। इसी मुद्दे पर सेलेना गोमेज़ ने भावनात्मक वीडियो पोस्ट किया और कहा, “मेरे सभी लोगों पर हमला हो रहा है, बच्चे भी नहीं बचे हैं। मुझे समझ नहीं आ रहा कि क्या करना चाहिए। काश मैं कुछ कर पाती, लेकिन मैं नहीं कर सकती। मैं हर चीज आजमाऊंगी, मैं वादा करती हूं।” वीडियो में वह फूट-फूटकर रोती नजर आईं।

सेलेना ने अपने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “मुझे माफ कर देना,” और इसके साथ मेक्सिको के झंडे वाली इमोजी भी लगाई थी। हालांकि, बाद में उन्होंने इस वीडियो को हटा दिया।

ट्रोलिंग के बाद दिया करारा जवाब

सेलेना गोमेज के वीडियो पोस्ट करने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा। कई यूजर्स ने उनकी भावनाओं का मजाक उड़ाया और उन पर राजनीति करने का आरोप लगाया। बढ़ती आलोचनाओं के बाद सेलेना ने वीडियो डिलीट कर दिया, लेकिन इसके बाद उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “जाहिर तौर पर लोगों के लिए सहानुभूति दिखाना ठीक नहीं है।” उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी।

Selena Gomez tearful video US Immigration enforcement
source: Google

इमिग्रेंट्स के समर्थन में सेलेना की पुरानी पहल

यह पहली बार नहीं है जब सेलेना गोमेज ने इमिग्रेंट्स के अधिकारों के समर्थन में आवाज उठाई हो। साल 2019 में उन्होंने नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री सीरीज ‘लिविंग अनडॉक्यूमेंटेड’ को प्रोड्यूस किया था, जिसमें अमेरिका में रह रहे गैर-दस्तावेज आप्रवासियों के संघर्ष को दिखाया गया था।

अमेरिका में ट्रंप की नीतियों के कारण इमिग्रेंट्स के बीच डर और अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। 26 जनवरी को इमिग्रेशन एंड कस्टम एनफोर्समेंट (ICE) ने 956 लोगों को गिरफ्तार किया, जो ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद का सबसे बड़ा आंकड़ा है। ट्रंप का उद्देश्य गैर-दस्तावेज आप्रवासियों को अमेरिका से बाहर निकालना है, जिससे कई परिवारों को बिछड़ने का खतरा है।

सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं

सेलेना गोमेज की भावुक अपील पर सोशल मीडिया पर मिश्रित प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। उनके प्रशंसकों ने उनकी संवेदनशीलता की सराहना की, वहीं कुछ लोगों ने इसे महज दिखावा करार दिया।

सेलेना गोमेज के इस कदम ने इमिग्रेंट्स के मुद्दे को फिर से चर्चा में ला दिया है। इस मुद्दे पर आम जनता और सेलेब्रिटीज की प्रतिक्रिया प्रशासन की नीतियों पर कितना असर डालेगी, यह देखने वाली बात होगी।

और पढ़ें: Starlink Satellite-to-cell Phone Service: 27 जनवरी से शुरू होगी बीटा टेस्टिंग, कनेक्टिविटी में आएगा क्रांतिकारी बदलाव

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds