कर्ज के जाल में फंसने के ये हो सकते हैं 7 कारण

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 24 सितम्बर 2022, 05:30 AM Updated: 24 सितम्बर 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

इन वजहों से व्यक्ति को ज़िन्दगी भर करना पड़ सकता है कर्ज का समाना

ज़िन्दगी में कई बार ऐसा समय आता है जब व्यक्ति को अपनी जरुरत को पूरी करने के लिए कर्ज (Loan) लेना पड़ता है लेकिन कई लोग ऐसे होते हैं जो जरुरत नही होने के बाद भी बेफुजल का कर्ज लेते हैं और इस वजह से वो आपने आप को कर्ज के जाल में फंसा देते हैं। कर्ज के जाल में फंसे जाने की वजह से उनकी आम ज़िन्दगी (life) में हर समय तनाव रहता है और इसका असर उनके स्वास्थ्य (Health) पर भी पड़ता है। वहीं ये वो 7 कारण (Reason) है जिनकी वजह से व्यक्ति कर्ज के जाल में फंस जाता है।

कर्ज के जाल में फंसने के ये हो सकते हैं 7 कारण — NEDRICK NEWS

कर्ज (Loan) क्या है ? 

कर्ज का दूसरा अर्थ उधार है, इसका मतलब आप किसी से वर्तमान समय में कर्ज लेते हैं और भविष्य में उसे लौटने का वादा करता है। वहीं आजकल के समय में व्यक्ति बैंक या बैंक द्वारा जारी किए गए क्रेडिट कार्ड से लोन लेता है और इस लोन पर व्यक्ति को ब्याज भी देना पडता है।

Also Read – पासपोर्ट बनवाने का ये है आसान तरीका, ऐसे करे अप्लाई, सिर्फ इतने दिनों में बनकर तैयार होगा आपका पासपोर्ट.

कर्ज का जाल क्या होता है ?

कर्ज के जाल में फंसने के ये हो सकते हैं 7 कारण — NEDRICK NEWS

जब व्यक्ति बैंक से या फिर क्रेडिट कार्ड से लोन लेता है तो उसे लोन के साथ साथ उस पर लगाया गया ब्याज भी देना पडता है। वहीं ये ब्याज लोन के लिए तय की गयी राशि के साथ अलग से देना पड़ता है लेकिन, कभी-कभी व्यक्ति उच्च लागत पर लोन लेता है इसके कारण उसके ऊपर कर्ज तो होता ही है साथ ही उसे ब्याज भी देना पड़ता है।

कर्ज के जाल में फंसने के 7 कारण

सैलरी (salary)

कर्ज के जाल में फंसने के ये हो सकते हैं 7 कारण — NEDRICK NEWS


सैलरी (salary) कर्ज में फंसने का पहला कारण हो सकता है क्योंकि कई लोग ऐसे होते हैं जिनकी सैलरी (salary) समय पर नहीं मिलती और इसके कारण उन्हें क्रेडिट कार्ड से निर्भर होना पड़ता है। वहीं सैलरी के आने के बाद उन्हें क्रेडिट कार्ड का लोन और उस पर लगाया गया ब्याज भी देना पड़ता है जिसके कारण उनकी सैलरी का पैसा लोन देने में लग जाता है। वहीं सैलरी समय पर नहीं आने के मामले में व्यक्ति को सेविंग का इस्तेमाल करना चाहिए ताकि सैलरी आने पर सेविंग फंड से लिया हुआ पैसा उसी रूप में रख दिया जाए।

EMI

कर्ज के जाल में फंसने के ये हो सकते हैं 7 कारण — NEDRICK NEWS


आज कल के समय में कंपनियां अपने सामान को बचने के लिए तरह-तरह की ऑफर लाती है और इस ऑफर में एक EMI का आप्शन भी होता है। EMI का मतलब है कि आप सामान का पैसा उसी समय न देकर छोटी-छोटी किस्तों के रूप में इन पैसों का भुगतान करते हो। लेकिन कई बार ऐसा होता है इससे दूसरी चीजों पर खर्च करने के लिए पैसा नहीं बचता है।

इनकम के ज्यादा खर्चा

व्यक्ति के तय खर्च में किराया, सोसाइटी मेंटिनेंस चार्ज, बच्चों की फीस जैसी चीजें शामिल हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि व्यक्ति तय खर्च के अलावा बहुत-सी ऐसी जगहों पर पैसा का खर्च करता है जिसकी जरुरत नही होती और ये वजह भी लोन लेना का एक कारण हो सकता है।

कर्ज के जाल में फंसने के ये हो सकते हैं 7 कारण — NEDRICK NEWS

लोन के कारण लोन लेना

कई बार ऐसा होता है कि व्यक्ति को एक लोन भरने के लिए दूसरे लोन की जरुरत पडती है ऐसा इसलिए क्योंकि व्यक्ति ज्यादा ब्याज दर पर लोन ले लेता है और इसे ब्याज को कम करने के लिए वो एक और लोन लेता है। वहीं लोन के लिए लोन लेने का संकेत है आप कर्ज के जाल में फंस रहे हैं।

ज्यादा दर पर लोन लेना

व्यक्ति कई बार ज्यादा दर पर लोन ले लेता है और जिसके कारण वो इस लोन का ब्याज का ही भुगतान नहीं कर पाता और इस कारण वो ज़िन्दगी भर इस लोन का ब्याज ही देने में लगा देता है।

कर्ज के जाल में फंसने के ये हो सकते हैं 7 कारण — NEDRICK NEWS

लोन के साथ EMI

कई बार ऐसा होता है व्यक्ति लोन के बाद भी EMI पर सामान ले लेता है जिसकी वजह से उसके ऊपर लोन और EMI का भार आ जाता है और ये इस कारण उसे बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ता है।

लोन लेने के बीच नौकरी जाना

कई बार ऐसा होता है कि व्यक्ति लोन ले लेता है और उसकी नौकरी चली जाती है या फिर उसपर कोई मुसीबत आ जाती है जिसके कारण उसे लोन का ब्याज और अपनी जरूरत को पूरी करने के लिए और लोन लेना पड़ता है और ये कारण भी लोन के जाल में फंसने का हो सकता है।

ATM से बिना कार्ड ही निकाल सकेंगे कैश…शुरू होने जा रही नई सर्विस, जानें कैसे करेगी काम?

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds