Surya Grahan 2021: साल के पहले सूर्य ग्रहण पर बचकर रहें इन 4 राशियों के लोग, पड़ेगा बुरा प्रभाव

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 07 जून 2021, 05:30 AM Updated: 07 जून 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

10 जून गुरुवार को इस साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। ये सूर्य ग्रहण काफी खास होगा, क्योंकि ग्रहण ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को लगेगा। साथ में इसी दिन शनि जयंती भी है। इसका मतलब है कि गुरुवार 10 जून को एक साथ शनि जयंती, ज्येष्ठ अमावस्या और सूर्य ग्रहण पड़ने जा रहे हैं।

भारत में पूर्ण ग्रहण नहीं

ये इस साल का पहला सूर्य ग्रहण होगा। वहीं 15 दिनों में लगने जा रहा ये दूसरा ग्रहण होगा। इससे पहले 26 मई को चंद्र ग्रहण लगा था। सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटें के करीब की होगी। दोपहर 1 बजकर 42 मिनट से ये सूर्य ग्रहण शुरू होगा और शाम 6 बजकर 41 मिनट तक रहेगा। हालांकि भारत में ये सूर्य ग्रहण आंशिक होगा और कुछ ही हिस्सों में दिखाई देगा। ग्रहण केवल अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख के ही कुछ हिस्सों में दिखेगा। 

भारत के अलावा ये सूर्य ग्रहण उत्तर-पूर्वी अमेरिका, यूरोप, एशिया, अटलांटिक महासागर के उत्तरी हिस्से में भी आंशिक रूप में दिखाई देगा। वहीं ग्रीनलैंड, उत्तरी कनाडा और रूस में ग्रहण पूर्ण होगा। 

इन 4 राशियों पर पड़ेगा बुरा प्रभाव! 

भले ही ग्रहण आंशिक होगा, लेकिन राशियों पर इसका असर पड़ेगा। सभी राशियों पर ग्रहण का शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ेगा। क्योंकि सूर्य ग्रहण वृष राशि में लगने जा रहा है, इस वजह से ये सबसे ज्यादा इसी राशि पर असर डालेगा। इसके अलावा और भी दूसरी राशियों पर इसका बुरा प्रभाव देखने को मिल सकता है। आइए आपको उन राशियों के बारे में बताते हैं, जिन पर ये ग्रहण नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। 

वृषभ राशि- ग्रहण का इस राशि पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। जिसके चलते इस राशि के लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। उनको स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। धन हानि होने की भी संभावना है। इस राशि के लोगों को व्यर्थ खर्च करने और सोच-समझकर निवेश करने की जरूरत है। 

मिथुन राशि- इस राशि के लोगों को बिजनेस में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक समस्याएं भी हो सकती हैं। किसी भी लेन-देन से बचने की जरूरत है। ज्यादा मेहनत करने पर ही सफलता मिलती हुई नजर आएगीं। 

तुला राशि- इस राशि के जातकों पर भी ग्रहण का बुरा असर पड़ेगा। कई तरह की परेशानियां होगीं। नौकरी-व्यापार में नुकसान होने के आसार है। मन भी अशांत बना रहेगा। इसके अलावा दांपत्य जीवन में भी उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त बिताने की कोशिश करें। 

मकर राशि- स्वास्थ्य और व्यापार इन दोनों के लिहाज से ही ग्रहण शुभ नहीं है। ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है, वरना नुकसान हो सकता है। मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ सकता है। इस राशि के लोग ग्रहण के दौरान कोई भी नया काम ना करें, उसमें असफलता मिलेगी। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds