सलमान खान ने किया खुलासा, पति नहीं पिता बनना चाहते थे

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 01 मई 2023, 05:30 AM Updated: 01 मई 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Salman Khan : बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की शादी का सवाल हर दम चर्चा में रहता है क्योंकि उसके फैन्स काफी लम्बे समय से उनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं. सलमान जब भी किसी एक्ट्रेस के साथ नजर आते हैं तो इस बात की चर्चा होती है कि सलमान खान जल्दी ही शादी करने वाले हैं. वहीं लोग ये भी जानना चाहते हैं कि सलमान खान कब तक कुवारे रहेंगे. इसी बीच सलमान खान ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. मीडिया इंटरव्यू के दौरान सलमान खान ने खुलासा किया कि उनका काफी टाइम से पिता बनने का प्लान है और वो बच्चों से बहुत प्यार करते हैं. इसके अलावा सलमान ने अपनी शादी को लेकर भी बात की है.

Also Read- जानिए क्या थी सलमान खान की ‘शादी न करने’ वाली कसम?

शादी की प्लानिंग पर बोले सलमान

दरअसल, इंडिया टीवी के शो ‘आप की अदालत’ में उनकी शादी की प्लानिंग के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि ‘शादी की प्लानिंग थी। लेकिन यह एक बहू के लिए नहीं थी, एक बच्चे के लिए थी। लेकिन भारतीय कानूनों के अनुसार, यह संभव नहीं है। अब हम देखेंगे कि क्या करना है, कैसे करना है।’

बच्चे के प्लान पर बोले सलमान खान

इंडिया टीवी को दिए अपने इंटरव्यू में सलमान ने कहा कि उन्होंने एक बार बच्चे के लिए सोचा भी मगर भारत का कानून इसकी इजाजत नहीं देता है. सलमान खान ने कहा कि ‘अभी क्या बोलूं वो तो प्लान था, बहू का नहीं था बच्चे का था लेकिन हिंदुस्तान के लॉ के हिसाब से तो यह नहीं हो सकता है तो अब देखेंगे कि क्या करें’. इसके अलावा सलमान खान ने करण जोहर के दो बच्चों के पिता होने पर कहा- ‘वही मैं कोशिश कर रहा था लेकिन वो लॉ शायद चेंज हो गया है, तो अब देखेंगे. मुझे बच्चों का बड़ा शौक है. आई लव किड्स. लेकिन किड्स जब आते हैं तो मां भी आती है. मां उनके लिए बहुत अच्छी है. हमारे घर में मां ही मां पड़ी है सर! हमारे पास पूरा जिला है, पूरा गांव है वो उनका अच्छा खयाल रख लेंगी, लेकिन उनकी मां, जो रियल मां होंगी वो मेरी पत्नी होगी’.

बच्चों के साथ है सलमान का अच्छा बांड

आपको बता दें, सलमान खान  बच्चों से बहुत प्यार करते हैं और बच्चो का भी उनके साथ अच्छा बॉन्ड है. करते हैं। हमने देखा है कि वह अपने भांजे आहिल शर्मा को कितना पसंद करते हैं और अक्सर उनके साथ समय बिताते हैं

Also Read- जब सलमान से ब्रेकअप पर ऐश्वर्या ने तोड़ी थी चुप्पी, कहा- ‘बुरे सपने जैसा था साथ. 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds