इंदिरापुरम: महिला रिपोर्टर पर दुकानदारों को डरा-धमकाकर अवैध उगाही करने के लगे आरोप, जानें पूरा मामला…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 09 फ़रवरी 2022, 05:30 AM Updated: 09 फ़रवरी 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक महिला रिपोर्टर पर गरीब दुकानदार को परेशान करने और अवैध उगाही करने के आरोप लगाए गए है। दुकानदार की पत्नी ने इस मामले में गाजियाबाद के जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समेत कई लोगों से शिकायत कर मामले पर संज्ञान लेने को कहा है।

दुकानदार का नाम नौशाद हैं। नौशाद की पत्नी की शिकायत के मुताबिक वो काला पत्थर रोड़ के पास मछली का ठेला लगाकर परिवार का पालन पोषण करता है। नौशाद के परिवार में छोटे छोटे बच्चे हैं। उनका परिवार काफी सीधा साधा है और किसी विवाद से उनका कोई लेना देना नहीं। 

आरोपों के मुताबिक पिछले काफी समय एक महिला पत्रकार करुणा शर्मा लोगों से रोड़ के आसपास दुकान लगाने के लिए डराती धमकाती और पुलिस का डर दिखाकर अवैध उगाही करती थीं। जो दुकानदार उसकी मांग नहीं मानता, वो उनको गलत मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी भी देती हैं। 

नौशाद की पत्नी ने बताया कि ऐसी ही घटना उनके साथ 18 जनवरी को हुई। जब महिला पत्रकार ने नौशाद से अवैध उगाही के नाम पर उससे 5 हजार रुपयों की मांग की। लेकिन नौशाद ने ऐसा करने से इनकार कर दिया और उसे पैसे नहीं दिए। इसके साथ ही इस दौरान नौशाद ने इस पूरी घटना की वीडियो भी चुपके से अपने फोन में बना लिया।

वहीं फिर मांग नहीं मानने पर रिपोर्टर करुणा शर्मा ने नौशाद पर छेड़छाड़ के आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। जिसके चलते नौशाद को 8 दिनों तक जेल में भी रहना पड़ा। इसके बाद वो जमानत पर बाहर आया। नौशाद की पत्नी का कहना है कि अभी भी रिपोर्टर उनको किसी झूठे मुकदमे में फंसाकर उसके पति और परिवार के दूसरे लोगों को जेल भिजवाने की कोशिश कर रही है। ये सब वो सिर्फ इसलिए कर रही हैं कि क्योंकि नौशाद ने उसकी नाजायज मांग को नहीं माना और अवैध उगाही के नाम पर उसे रुपये देने से इनकार कर दिया। 

नौशाद की पत्नी के मुताबिक वो इस वक्त पूरे मामले के चलते काफी डरे-सहमे हैं। उन्हें डर है कि पत्रकार उनके साथ कुछ भी कर सकती हैं। इसलिए वो इस मामले में करुणा शर्मा पर कार्रवाई करने के साथ उसके पति और परिवार को सुरक्षा देने की मांग भी कर रही है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds