IPL 2022 Mega Auction: इन 6 खिलाड़ियों को हर हाल में खरीदना चाहेगी RCB, लगा सकती हैं करोड़ों में दांव!

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

IPL 2022 के मेगा ऑक्शन के लिए अब बहुत ही कम दिनों का वक्त बाकी रह गया। क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें इस वक्त ऑक्शन को लेकर टिकीं है। इसको लेकर काफी चर्चाएं भी हो रही हैं कि आखिर किस खिलाड़ी पर कौन सी टीम बोली लगाएगी। 

आज बात उस टीम की करते हैं जो खिलाड़ियों के साथ साथ नए कप्तान की भी तलाश में हैं। जी हां, हम बात रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की ही कर रहे हैं। अब तक विराट कोहली इस टीम की कप्तान आईपीएल में संभालते आ रहे थे, लेकिन कोहली ने पिछले साल ही ये अनाउंस कर दिया था कि वो अब आरसीबी की कप्तानी नहीं करेंगे। कोहली पिछले कई सालों से टीम के कप्तान थे, लेकिन उनकी कैंप्टेंसी में टीम एक भी खिताब अब तक जीत नहीं पाई। 

RCB ने मेगा ऑक्शन से पहले टीम खिलाड़ियों को रिटेन किया, जिसमें विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और मोहम्मद सिराज का नाम शामिल रहा। ऐसे में टीम इस मेगा ऑक्शन में टीम कुछ नए तो कुछ पुराने खिलाड़ियों को टीम में शामिल कराने की कोशिश कर सकती है। आइए इन नामों पर चर्चा करते हैं…

इन खिलाड़ियों पर दांव लगा सकती हैं टीम

लिस्ट में पहला नाम जो सामने आ रहा है, वो है वेस्टइंडीज के धाकड़ प्लेयर जेसन होल्डर का। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा भी किया गया था कि फ्रेंचाइजी होल्डर को खरीदने के लिए अच्छी रकम खर्च कर सकती है। होल्डर RCB में कप्तान के दावेदार भी बन सकते हैं। वो एक अच्छे ऑलराउंडर भी हैं, जिसकी कमी हमेशा ही RCB को खली है। 

भारत के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन पर RCB मेगा ऑक्शन में बोली लगा सकती हैं। मुंबई इंडियंस ने ईशान को रिलीज कर दिया। माना जा  रहा है कि ईशान को टीम में शामिल कराने की कोशिश RCB कर सकती है। 

इसमें एक नाम कगिसो रबाडा का भी शामिल रह सकता है। रबाडा IPL के सबसे सफल गेंदबाजों में से हैं। वो दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा था, लेकिन उन्हें रिटेन नहीं किया गया। ऐसे में RCB की नजर रबाडा पर हो सकती है। 

IPL 2022 के लिए RCB ने युजवेंद्र चहल को रिटेन नहीं किया था। हालांकि बावजूद इसके टीम चाहेगी कि वो चहल को फिर से RCB में शामिल करा सकें। चहल RCB के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक रहे हैं। उन्होंने अपने दम पर टीम को कई मैच जिताए। चहल ने फिर से RCB के लिए खेलने की इच्छा जताई हैं। ऐसे में उन पर मेगा ऑक्शन में RCB दांव लगा सकती है। 

IPL 2021 के पर्पल कैप विनर हर्षल पटेल पर भी फ्रेंचाइजी दांव लगा सकती है। पिछले सीजन में RCB में शामिल थे। उन्होंने इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लिए थे। उनके इस प्रदर्शन को देखते हुए फ्रेंचाइजी हर्षल को अपनी टीम में शामिल कराने की कोशिश करेगी। 

ऑस्ट्रेलिया के निचले क्रम के अटैकिंग बल्लेबाज और पार्ट टाइम स्पिनर टिम डेविड ने पाकिस्तान सुपर लीग में जबरदस्त प्रदर्शन किय। RCB ने पिछले सीजन में भी उन्हें खरीदा था, लेकिन तब उन्हें केवल एक ही मैच में खेलने का मौका मिला। इस बार डेविड पर अच्छा दांव लग सकता है और RCB भी उन्हें खरीदने की कोशिश कर सकती है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds