गाजियाबाद में 15 दिनों के अंदर दो मासूमों के साथ बलात्कार के बाद हत्या, पुलिस पर खड़े हो रहे सवाल

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 03 दिसम्बर 2022, 05:30 AM Updated: 03 दिसम्बर 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

5 दिनों के अंदर दो मासूमों के साथ बलात्कार के बाद हत्या

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 15 दिनों के अंदर दो बच्चियों के अपहरण कर हत्या करने का मामला सामने आया है। गुरुवार को गाजियाबाद में लापता हुई 5 साल की बच्ची का शव मिला।  आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही यानि की 22 तारीख को भी एक बच्ची का शव बुलंदशहर मिला था, जिसका अपहरण किया गया था। इन मामलों से आपको गाजियाबाद पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आ।  

Also read- राजस्थान में कुख्यात राजू ठेहट की गैंगवार में हत्या, घर के सामने मारी गोली

जंगल में मिला शव 

जिस बच्ची का शव मिला उसका नाम हनी है, जो 5 वर्ष की थी। वह अपने परिवार के साथ गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद के कहरेड़ा में रहती थी। बृहस्पतिवार दोपहर ढाई बजे लापता हुई बच्ची की लाश मिली। पुलिस के अनुसार बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ जिसके बाद उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह 10:45 बजे उसका शव घर से 30 मीटर दूर सिटी फॉरेस्ट के जंगल में मिला। 

जानकार ने ही किया है दुष्कर्म

सिटी फारेस्ट से सटे कच्ची कालोनी में बच्ची का घर है। जहां  चारों ओर जंगल है। कालोनी  के सामने खाली प्लाट भी हैं। बच्ची के घर के बगल वाले मकान में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था। कैमरा उसके घर के गेट के पास तक का हिस्सा कवर कर रहा था, लेकिन पूरा दृश्य कैमरे के अंदर कैद नहीं हुआ। पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो, उसमें कई बच्चे खेलते नजर आ रहे हैं लेकिन मासूम बच्ची कही नहीं दिख रही थी। इसी कारण पुलिस ने यह अनुमान लगाया है कि हत्यारे को कैमरे की पूरी जानकारी थी। इस लिए हत्यारे ने बच्ची को इस तरह उठाया कि वह कैमरे की जद में न आए। सूत्रों के अनुसार बच्ची को ले जाते समय वह खाली प्लाट की तरफ से जंगल की ओर गया। इससे साफ है कि उसे भौगोलिक स्थिति की पूरी जानकारी थी।

इसी एंगल पर काम करते हुए पुलिस ने बच्ची के घर के आसपास के 10 से अधिक लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में ले लिया है। पुलिस को कातिल के बारे में यह जानकारी मिली है कि वह कान में बाली पहनता है। अपहरण से पहले बच्ची की दादी ने उसे देखा था और उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दे दी है। अपहरणकर्ता पर दो अन्य महिलाओं की भी नजर पड़ी थी। 

सुबह में फेंकी गई थी लाश 

पुलिस टीम को जब अपहरण का पता लगा तो पुलिस ने बच्ची के घर के आसपास और जंगलों में छानबीन की। जिस स्थान पर बच्ची का शव मिला वहां पहले भी जांच की गई थी, लेकिन पहले उसका शव उस स्थान पर नहीं मिला था। जब पुलिस दुबारा शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे उसी जगह पर गई तो उसका शव मिला। इससे पुलिस मान रही है कि बच्ची का शव रात या शुक्रवार सुबह फेंका गया है। इससे पुलिस एक एंगल यह भी लगा रही है कि बच्ची को किसी अन्य स्थान पर नहीं ले जाया गया बल्कि उसे कालोनी में रखा गया था और वहीं पर उसकी हत्या की गई।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds