59 साल की उम्र में तीसरी बार शादी करेगें आमिर खान ? कहा- अकेले नहीं रह सकता

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 26 अगस्त 2024, 05:30 AM Updated: 26 अगस्त 2024, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते है. वही स्टार आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. इसी-बीच उनका हालिया इंटरव्यू काफी वायरल हो रहा है. जिसमे आमिर खान तीसरी बार शादी के बारे में सोच रहे है. वो अक्सर अपनी फैमिली के बारे में बात करते रहते है.

Also Read: ‘नसीर के परिवार ने कभी…’ शादी के बाद कुछ ऐसी रही रत्ना पाठक की ज़िंदगी, धर्म परिवर्तन पर किया बड़ा खुलासा

क्या तीसरी बार शादी करेंगे आमिर खान

बॉलीवुड में ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ के नाम से मशहूर आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए है. आमिर खान उन सितारों में से हैं जिन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखा है. हालांकि अब वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात करते है, और परिवार को सबसे ज़्यादा अहमियत देने लगे हैं. जी हाँ, हाल ही में एक्टर आमिर खान ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट चैप्टर2 शो में बताया कि वे अब अपने बच्चों के करीब आ गए हैं.

आमिर खान कहते है, तलाक के बावजूद भी उनकी दोनों एक्स वाइफ आज भी फैमिली का हिस्सा हैं. रीना दत्ता और फिल्म डायरेक्टर किरण राव के साथ उनका बहुत अच्छा रिश्ता है. तभी रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट चैप्टर 2 पर आमिर खान से शादी को लेकर उनकी निजी राय पूछी गई. तो उन्होंने जवाब में कहा, ‘मेरी दो बार शादी नाकाम रही है. मुझसे आप राय मत लीजिए. मैं अकेला रहना पसंद नहीं करता हूं. मुझे हमेशा एक पार्टनर चाहिए. मैं अकेला रहने वाला आदमी नहीं हूं. मैं रीना और किरण के काफी करीब हूं. हम परिवार की तरह हैं. जिंदगी का कोई भरोसा नहीं है. तो मैं कैसे कह दू, शादी अच्छी चल सकती है और यह दो लोगों पर निर्भर करती है.’ 

इस फिल्म में नजर आएंगे आमिर खान

वर्क फ्रंट की बात करें तो साल 2024 में आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘लापता लेडीज’ रिलीज हुई थी, जिसे दर्शको ने खूब पसंद किया गया. इस मूवी का डायरेक्शन किरण राव ने किया था. इसके अलवा आमिर खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ लेकर आ रहे हैं. आमिर खान की ये मूवी इस साल क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है.

Also read: 1993 की इस फिल्म में कैसे फ्लॉप हुई श्रीदेवी और अनिल कपूर की हिट जोड़ी, कर्ज चुकाने में दिवालिया हो गए मेकर्स 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds