एक राजकुमार से शादी करने वाली थीं Lata Mangeshkar, तो फिर कैसे रह गई जीवनभर कुवांरी?

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

लता मंगेशकर ने अपनी गायकी से एक अलग पहचान बनाई। उनका दुनिया को अलविदा कहना उनके चाहने वालों के लिए दुख से भर देने वाला हैं। लता मंगेशकर ने कभी शादी नहीं की इसके पीछे की क्या वजह रही, इस बारे में काफी बातें होती रहीं, लेकिन असल वजह क्या थी? आज हम इस पर गौर करेंगे…

लता मंगेशकर के शादी नहीं करने की वैसे तो दो वजहें बताई जाती रही हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक पहली वजह तो ये रही कि कम उम्र से ही, उन्होंने अपने छोटे भाई-बहनों, मीना, आशा, उषा और हृदयनाथ की देखभाल की और उनका करियर बनाने में ही लगी रहीं, जिसकी वजह से उन्हें शादी करने का वक्त ही नहीं मिला।

तो वहीं शादी न करने की दूसरी वजह थोड़ी अलग बताई जाती है कि भाई बहनों की देखभाल में लगी लता मंगेशकर के मन में शादी का जब ख्याल आया तो शायद किस्मत ही उनके साथ नहीं थी। रिपोर्ट के मुताबिक दिवंगत क्रिकेटर और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष राज सिंह डूंगरपुर राजस्थान के एक रॉयल फैमिली से बिलॉग करते थे। डूंगरपुर के तब के राजा रहे महारावल लक्ष्मण सिंहजी के सबसे छोटे बेटे थे जो कि लता मंगेशकर के भाई हृदयनाथ मंगेशकर के करीबी दोस्त थे। इसी दौरान राज सिंह की बातचीत लता जी से भी शुरू हुई। दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था। राज सिंह लता जी को ‘मिट्ठू’ कहकर बुलाते थे।

रिपोर्ट कहती हैं कि लता मंगेशकर और राज सिंह डूंगरपुर शादी के बारे में सोच तो रहे थे लेकिन जब राज सिंह ने अपने पैरेंट्स को इस संबंध में जानकारी दी तो उनके पिता महारावल लक्ष्मण सिंह जी ने साफ साफ शादी करने से मना कर दिया क्योंकि लता मंगेशकर कोई रॉयल फैमिली से नहीं थी। पिता के इस फैसले ने लता जी और राज को अलग कर दिया। दोनों ने इस फैसले को मान लिया। अपने पिता के सम्मान में उनका फैसला तो राज सिंह ने माना पर खुद ने पूरी जिंदगी शादी नहीं करने का फैसला किया और इसी तरह लता मंगेशकर ने भी पूरी जिंदगी शादी नहीं करने का फैसला किया और दोनों दोस्त की तरह जिंदगी बिताते रहे।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds