Trending

Who is El Mencho : जिसकी मौत के बाद मचा कोहराम, कई राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद और हाई अलर्ट पर सुरक्षा बल

[nedrick_meta]

Who is El Mencho : देश हो या विदेश, बीती रात हिंसा से हर जगह कोहराम मचा हुआ था। मेक्सिको की सेना द्वारा अमेरिका के सबसे खतरनाक ड्रग माफिया और ‘जलिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल’ (CJNG) के सरगना ‘एल मेंचो’ को ढेर किए जाने की खबर फैलते ही वहां दहशत का माहौल बन गया। ड्रग कार्टेल के सदस्यों ने जो खूनी तांडव किया, उसमें सड़कों पर जलती गाड़ियां और गोलियों की गूंज साफ सुनी जा सकती थी। इस भीषण हिंसा के बीच लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं और कई राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद कर चप्पे-चप्पे पर सेना और सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है।

कौन था एल मेंचो

नेमेसियो ओसेगुएरा सरवेंटेस उर्फ एल मेंचो, कुख्यात गैंग जेलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल (CJNG) का सरगना था, जिसे इस समय मैक्सिको का सबसे तेजी से बढ़ता और खतरनाक ड्रग कार्टेल माना जाता है। 59 वर्षीय ओसेगुएरा पश्चिमी मैक्सिको के मिचोआकान राज्य का रहने वाला था और करीब तीन दशक से संगठित अपराध की दुनिया में सक्रिय था। 1994 में अमेरिका में हेरोइन तस्करी के मामले में उसे तीन साल की जेल हुई। रिहाई के बाद वह मैक्सिको लौटा और ड्रग तस्करी में तेजी से ताकतवर बन गया।

करीब 2009 में उसने CJNG की स्थापना की। यह गैंग अमेरिका तक कोकीन, मेथामफेटामाइन, फेंटेनिल और अवैध प्रवासियों के बड़े नेटवर्क को नियंत्रित करता है। कार्टेल ने ड्रोन और IED जैसे आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल कर हिंसा के नए तरीके अपनाए। 2015 में जालिस्को में सेना का हेलीकॉप्टर गिराने और मेक्सिको सिटी के पुलिस प्रमुख पर जानलेवा हमले जैसी घटनाओं ने इसे दुनिया का सबसे खतरनाक गैंग बना दिया।

मौत के बाद देशभर में हिंसा

एल मेंचो की मौत के बाद कार्टेल सदस्यों ने कई राज्यों में सड़क जाम, आगजनी और गोलीबारी की घटनाओं को अंजाम दिया। करीब एक दर्जन राज्यों में गाड़ियों को जलाया गया और रास्ते बंद कर दिए गए। मैक्सिको के दूसरे सबसे बड़े शहर ग्वाडलाहारा में लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। कई राज्यों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं और सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं। साथ ही पड़ोसी देश ग्वाटेमाला ने भी सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी है।

अमेरिका–मैक्सिको रिश्तों पर असर

ओसेगुएरा अमेरिका में कई मामलों में वांछित था और उसकी गिरफ्तारी पर 1.5 करोड़ डॉलर का इनाम घोषित था। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने JNGC को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित किया था और मैक्सिको पर कार्टेल के खिलाफ सख्त कार्रवाई का दबाव बनाया था। अमेरिकी विदेश उपमंत्री क्रिस्टोफर लैंडो ने इस ऑपरेशन की तारीफ करते हुए कहा कि “अच्छी ताकतें बुरी ताकतों से मजबूत हैं।” पूर्व DEA अधिकारी माइक विजिल के मुताबिक, यह कार्रवाई दिखाती है कि मैक्सिको शक्तिशाली कार्टेल के खिलाफ प्रभावी लड़ाई लड़ रहा है।

अब कौन संभालेगा कमान

एल मेंचो की मौत के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि JNGC की कमान कौन संभालेगा। यह कार्टेल मैक्सिको के 32 में से कम से कम 21 राज्यों में सक्रिय है और अमेरिका के लगभग हर हिस्से में इसकी मौजूदगी बताई जाती है। विशेषज्ञों का मानना है कि एल मेंचो पूरे संगठन को व्यक्तिगत तौर पर नियंत्रित करता था। उसकी गैरमौजूदगी से कार्टेल की गतिविधियां कुछ समय धीमी पड़ सकती हैं, लेकिन प्रतिद्वंद्वी गैंगों के बीच टकराव बढ़ने से हिंसा का नया दौर भी शुरू हो सकता है।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds