Diwali 2021: इस साल दिवाली पर अपनों को खुश करने के लिए दें ये गिफ्ट्स…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 01 नवम्बर 2021, 05:30 AM Updated: 01 नवम्बर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

दिवाली का त्योहार चारों तरफ रौनक लेकर आता है। पूजा पाठ के साथ पटाखे जलाकर और एक दूसरे को गिफ्ट्स वगैरह देकर भी इस दिन लोग खुशियां बांटते नजर आते हैं। लेकिन अक्सर ही लोग इसको लेकर परेशान हो जानते हैं कि वो दिवाली के त्योहार को और ज्यादा स्पेशल बनाने के लिए अपनों को क्या गिफ्ट्स दें, जो उनके चेहरे पर स्माइल ले आएं। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं इसके बारे में…

मिठाई-ड्राई फ्रूट्स 

– दिवाली के दिन लोग खास लोगों को मिठाईयां खिलाकर मुंह मीठा करते ही हैं। इसके साथ ही ड्राई फ्रूटस भी गिफ्ट में दिए जाते है। ये बजट में आ जाते हैं और साथ ही लंबे वक्त तक खराब भी नहीं होते। साथ ही ये सेहत के लिहाज से भी काफी अच्छे होते हैं। आजकल नमकीन, बिस्किट, मिठाईयों और चॉकलेट्स के बेहद खूबसूरत हैंपर बाजार में आसानी से मिल जाते है। आप चाहें तो वो गिफ्ट कर सकते हैं। 

कुकीज 

– मिठाईयां तो कॉमन है। ये हर कोई देता है। आप चाहें तो दिवाली पर गिफ्ट के तौर पर कुकीज भी दे सकते हैं। चाय-कॉफी के साथ खाने में काफी अच्छी रहती हैं। मार्केट में कई तरह की कुकीज मिल जाती है, जो आप गिफ्ट कर सकते हैं। 

फलों की टोकरी 

– फलों को टोकरी भी गिफ्ट में दी जा सकती है। फल तो हर किसी की सेहत के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं। इसलिए अपनों की सेहत का ध्यान रखते हुए आप उनको फलों की टोकरी गिफ्ट कर सकते हैं।

लैंप कर सकते हैं गिफ्ट 

– अगर आप खाने की चीजों के अलावा कुछ और गिफ्ट करना चाहते हैं, तो लैंप भी एक अच्छा ऑप्शन हैं। दिवाली रोशनी का त्योहार होता है, इसलिए इस दिन ऐसे गिफ्ट हर किसी को पसंद आते हैं। आप चाहें तो फ्लोर लैंप या हैंगिंग लैंप गिफ्ट कर सकते हैं। 

चांदी का सिक्का भी है अच्छा ऑप्शन 

– इसके अलावा चांदी का सिक्का भी दिवाली पर गिफ्ट के तौर पर दिया जा सकता है। चांदी को मां लक्ष्मी के आशीर्वाद के प्रतीक माना जाता है, इसलिए दिवाली पर ये गिफ्ट के तौर पर देना अच्छा विकल्प है। इसके अलावा अगर आप किसी को लक्ष्ण-गणेश की खूबसूरत मूर्तियां गिफ्ट करेंगे, तो वो हर किसी को काफी पंसद आएगा। 

जरूरत की चीजें भी कर सकते हैं गिफ्ट

– एक ऑप्शन आपके पास ये भी है कि आप गिफ्ट के तौर पर जरूरत की चीजें भी दे सकते हैं। अपने बजट के हिसाब से कुछ ऐसी चीज तय करें, जिसकी जरूरत हर घर में होती है और वो कम ही लोगों के पास हो। ऐसा गिफ्ट हर किसी को पसंद आता है।

इको फ्रेंडली गिफ्ट्स दें

– आप इको फ्रेंडली गिफ्ट्स भी दिवाली के मौके पर दे सकते हैं। ये आजकल काफी ट्रेंड में हैं। आप किसी को भी खूबसूरत पॉट्स के साथ अच्छे पौधे गिफ्ट कर सकते हैं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds