11 महीने अंडरकवर, 20 साल खामोशी और अब किताब,  Vineeta Yadav की “Wife Swapping” ने खोल दी समाज की डरावनी सच्चाई

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

वरिष्ठ पत्रकार Vineeta Yadav की किताब “Wife Swapping” 17 जनवरी को लॉन्च होने जा रही है। यह किताब सिर्फ एक किताब नहीं, बल्कि भारतीय समाज के उस कड़वे सच की दस्तावेज़ है, जिसे सामने लाने के लिए विनीता ने करीब 20 साल पहले अपनी जान तक जोखिम में डाल दी थी। यह कहानी है एक ऐसी अंडरकवर रिपोर्ट की, जिसे उस वक्त चैनल पर दिखाने की इजाज़त तक नहीं मिली।

और पढ़ें: NEET PG Cut-Off Revised: अब माइनस 40 नंबर वाले भी बनेंगे स्पेशलिस्ट डॉक्टर, NEET PG फैसले पर देश में हंगामा

11 महीने अंडरकवर, एक खतरनाक सच की तलाश| Vineeta Yadav

साल 2006 की बात है, जब एक युवा पत्रकार विनीता यादव को यह जानकारी मिली कि ‘वाइफ स्वैपिंग’ जैसी घिनौनी प्रथा सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं है। यह छोटे कस्बों और गाँवों में भी चुपचाप फैल चुकी थी। इस सच्चाई तक पहुँचने के लिए विनीता ने 11 महीने तक अंडरकवर रहते हुए अलग-अलग शहरों और इलाकों में काम किया। अगर जरा सा भी शक होता, तो उनकी जान खतरे में पड़ सकती थी।

समाज के आईने में झाँकती रिपोर्ट

अपनी स्टोरी के दौरान विनीता ने कई ऐसी महिलाओं से मुलाकात की, जिनकी हालत अंदर तक झकझोर देने वाली थी। हरियाणा की एक टीचर, सात महीने की गर्भवती महिला, दिल्ली की 48 साल की विधवा और मेरठ की एक शिक्षिका…ये सिर्फ कुछ उदाहरण हैं। विनीता ने बताया कि कैसे कई महिलाएं अपने पति के दबाव, मजबूरी और सामाजिक हालात के चलते इस दलदल में धकेल दी जाती हैं।

खुफिया कैमरों से रिकॉर्ड हुई हकीकत

इस स्टोरी को खुले तौर पर रिकॉर्ड करना नामुमकिन था। विनीता ने खुफिया कैमरों का इस्तेमाल किया और हर कदम बेहद सावधानी से उठाया। 11 महीनों की मेहनत के बाद जो फुटेज सामने आया, वह इतना संवेदनशील था कि चैनल ने इसे ऑन एयर करने से रोक दिया।

न्यूजरूम में सालभर छिपी रही स्टोरी

यह रिपोर्ट चैनल के एडिट बे में काले पर्दों के पीछे रखी गई थी, ताकि किसी की नजर उस पर न पड़े। इस पूरी स्टोरी की सच्चाई सिर्फ विनीता और चैनल हेड को ही पता थी। करीब एक साल तक यह रिपोर्ट दबाकर रखी गई और दर्शकों तक कभी नहीं पहुंच पाई।

OTT और फिल्म ऑफर भी किया गया ठुकरा

कुछ समय बाद विनीता को इस स्टोरी पर फिल्म या OTT प्रोजेक्ट बनाने के ऑफर मिले, लेकिन उन्होंने साफ इनकार कर दिया। उनका मानना था कि ऐसे प्लेटफॉर्म पर यह कहानी अपनी संवेदनशीलता खो सकती है और सिर्फ सनसनी बनकर रह जाएगी। विनीता शुरू से चाहती थीं कि यह सच जिम्मेदारी के साथ सामने आए।

संघर्ष, इस्तीफा और बिना क्रेडिट के स्टोरी

चैनल से इस्तीफा देने के बाद भी विनीता अपने सच पर डटी रहीं। बाद में चैनल ने स्टोरी प्रकाशित तो की, लेकिन विनीता को उसका श्रेय नहीं दिया गया। यह उनके लिए एक बड़ा झटका था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।

20 साल बाद किताब के रूप में सामने आई सच्चाई

आज दो दशक बाद वही स्टोरी “Wife Swapping” किताब के रूप में सामने आ रही है। Vineeta Yadav की यह किताब भारत के गाँवों और कस्बों से आई असली रिपोर्ट पर आधारित है। यह न सिर्फ समाज को आईना दिखाती है, बल्कि उस पत्रकारिता की मिसाल भी है, जिसमें सच्चाई के लिए जोखिम उठाया जाता है।

और पढ़ें: Jammu and Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में ‘जीरो टॉलरेंस’! पांच सरकारी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, आतंकियों पर हमला जारी

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds