सट्टे की दुनिया का नया सुल्तान! विजय वर्मा ने लिया मटका किंग का अवतार, लुक देख फैंस के उड़े होश। Vijay Varma Matka King

Shikha Mishra | Nedrick News Mumbai Published: 17 Apr 2026, 08:36 AM | Updated: 17 Apr 2026, 08:38 AM

Vijay Varma Matka King:  हिंदी और साउथ फिल्म इडस्ट्री में अपनी अदाकारी से लाखों दिलो में बसने वाले विजय वर्मा फिर से बड़े पर्दे पर नजर आये.. और हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने वाह… कहने के लिए मजबूर ही कर दिया… 17 अप्रैल 2026 को विजय वर्मा की मच अवेटेड वेब सिरीज मटका किंग (Mataka king) हो गई है रिलीज..और इसी के साथ आ गया है इस सीरिज का रिव्यू। मटका किंग 1960 के दशक के बॉम्बे के बिना ताज वाले उस बादशाह की कहानी है, जिसने  जुए के एक नेटवर्क को कैसे अपनी महत्वाकांक्षा, सत्ता, रिश्ते में जीत पाने के लिए इस्तेमाल किया।

और पढ़े: सौ साखी के वो संकेत,जब गुरु गोबिंद सिंह जी ने की थी आने वाले समय की घोषणा। Guru Gobind Singh Predictions

क्राइम ड्रामा सीरीज मटका किंग – Vijay Varma Matka King

एक छोटे से कर्मचारी से मटका किंग (Matka king) बनने की कहानी को विजय ने वाकई में जिया है। बेहद मंझी हुई अदाकारी ऐसा लगता है कि तमन्ना भाटिया से ब्रेकअप होने के कारण विजय अब केवल एक्टिंग को और ज्यादा निखारने में लगे है। अपने इस लेख में हम जानेंगे कि क्या है मटका किंग की कहानी.. और कैसे विजय बन गए है पूरे सिरीज की जान।

ओटीटी प्लेटफोर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर क्राइम ड्रामा सीरीज मटका किंग (Matka king) 17 अप्रैल को रीलिज हो चुकी है। ये सिरीज टोटल 8 एपिसोड में बंटी हुई है। मटका किंग (Matka king) 60 के दशक के मुम्बई की कहानी है, जो कि भारत के मशहूर जुआ सरगना, मटका किंग के नाम से फेमस और फिल्म निर्माता रतन खत्री के प्रेरित है। सिरिज में विजय वर्मा , साई ताम्हणकर , कृतिका कामरा , गुलशन ग्रोवर , सिद्धार्थ जाधव , साइरस साहूकार और जेमी लीवर (जेमी लीवर) जैसे मंझे हुए कलाकार है, जिसमें सबने अपना रोल बखूबी प्ले किया है, लेकिन गुलशन ग्रोवर (Gulshan Grover) और विजय (Vijay Varma) शो की जान है।

और पढ़े: कार्तिक आर्यन की नागजिला की बदली रिलीज डेट: सनी देओल से टला क्लैश| Kartik aaryan Naagzilla Postponed 

स्लो कहानी और प्रीडिक्टबल सीन्स – Vijay Varma Matka King

हालांकि कहानी थोड़ी सी स्लो लगती है। शुरुआत में कहानी आपको बाँधे रखती है लेकिन बाद के एपिसोड में वो स्कैम 1998 फिल्म की याद दिलाती है। फिल्म तो वैसे सच्ची घटना पर आधारित है लेकिन कई जगहो पर प्रीडिक्टबल लगती है। मटका किंग (Matka king) में म्यूजिक के कारण ये थोड़ी मात खा गई है। स्लो कहानी और प्रीडिक्टबल सीन्स औऱ कमजोर म्यूजिक के कारण शो कहीं न कहीं थोड़ा कमजोर प़ड गयी है.. लेकिन एक्टिंग  की बात करें तो विजय वर्मा ने बृज भट्ट का रोल बखूबी प्ले किया है। वो फर्श से अर्श तक का सफर जिस पावलफुल अंजाद में तय करते है वो वाकई में काबिले तारीफ है।

वन टाइम वाच सीरीज – Vijay Varma Matka King

वहीं हमेशा की तरह बैडमैन गुलशन ग्रोवर ने लालजीभाई का रोल किया है, जिनके पास रह कर ही विजय मटका किंग (Matka king) बनने की पहली सीढ़ी चढ़ते है…मटका किंग को आप एक ऐसी सिरिज की तरह नहीं देखते जो केवल जुए तक सीमित हो..इस कहानी में मटका किंग (Matka king) के आसपास खेल क्रिकेट, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, मिल वर्कर्स और अंडरवर्ल्ड की खेल भी चलता हुआ दिखाया गया, जिसके कारण ये समझने में आसानी होती है कि ताकत पाने के लिए केवल एक ही रास्ता तय नहीं करना पड़ता।

कुल मिलाकर ये सीरिज वन टाइम वाच ही है.. अगर आप थ्रिल ड्रामा पसंद करते है तो आपको ये पसंद आयेगी लेकिन आपको सस्पेंस ड्रामा पसंद है तो आप निराश हो सकते है। वेल अगर आपक विजय और गुलशन ग्रोवर के फैन है तो आपको ये सीरिज जरूर देखनी चाहिए।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds