गीजर सर्विस करने के बाद ही करें इस्तेमाल, नहीं तो हो सकता है ये बड़ा हादसा

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 24 नवम्बर 2023, 05:30 AM Updated: 24 नवम्बर 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

सर्दियों के मौसम में गीजर सबसे बड़ा ज्यादा इस्तेमाल होता है क्योंकि गीजर सर्दियों के मौसम में कुछ ही मिनटों में गर्म पानी कर देता है और ऐसा करने के लिए आपको सिर्फ एक स्विच ऑन करना पड़ता है लेकिन इस इलेक्ट्रिक गीजर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान जरुर रखना चाहिए साथ हर सीजन में गीजर सर्विस भी करवानी चाहिए और आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपके साथ एक बड़ा हादसा हो सकता है.

Also Read- Whatsapp में आ रहे हैं 5 कमाल के फीचर्स, अब एक फोन में चलेंगे 2 नंबर. 

गीजर का इस्तेमाल करने से पहले करवा लें सर्विस  

दरअसल, गीजर का इस्तेमाल करने से पहले इसकी सर्विस करवा लें ताकि कोई हादसा न हो. कई बार ऐसा होता है गीजर के अंदर की रोड टूट जाती है और इस रोड के टूट जाने के कारण नल में करेंट और शॉक लग सकता है इसलिए गीजर का इस्तेमाल करने से पहले इसकी जाँच करवा लें.

वहीं गीजर के अंदर का एनोड रॉड हर साल चेक करना चाहिए क्योंकि इस पर कई बार गंदगी की लेयर जम जाती है और फिर पानी गर्म होने में वक्त लगने लगता है. इसी के साथ अगर आप गैस वाले वॉटर गीजर का इस्तेमाल करते हैं तो गैस लीकेज की जाँच करवा लें.

वहीँ गीजर से निकलने वाला पानी कभी बहुत गर्म निकलेगा और कभी यह गुनगुना निकले तब गीजर की हीटिंग कॉइल के ऊपर मिनरल डिपॉजिट जम जाते हैं और इसके रिपेयर की जरूरत पड़ती मिनरल डिपॉजिट ज्यादा जम जाएं तो वाटर आउटलेट पाइप भी दिक्कत करता है. इसके कारण गीजर का पानी ठीक से नहीं निकलता है और हीटिंग कम्पोनेंट्स में ब्लॉकेज हो जाता है. ऐसे समय में आपको किसी इलेक्ट्रीशियन को बुलाकर गीजर के पाइप को रिप्लेस करवाने की जरूरत पड़ सकती है.

इसी के साथ गीजर से पानी लीक होना सबसे बड़ी समास्या है और इस वजह से अगर गीजर में कही लीकेज है तो ये काफी खतरनाक हो सकता है. ऐसे में इलेक्ट्रीशियन को बुलाकर ठीक गीजर जल्द से जल्द ठीक करवा लें. गीजर से आवाज आ रही है तब भी गीजर को सर्विस करवा लें ये एक बड़ी समास्या हो सकती है.

गीजर यूज करते वक़्त इन बातों का रखें ध्यान 

वहीं गीजर ऐसा खरीदें जिसमें ऑटो कट का ऑप्शन हो जिसके कारण पानी पूरी तरह गर्म होने पर ये बंद हो जाए, इससे खतरे की आशंका काफी हद तक कम हो जाती है.

वहीं गीजर यूज करते वक्त आपको बिजली का झटका न लगे इसलिए नल चलाते वक्त या शॉवर से नहाते समय कभी भी गीजर का स्विच ऑन न करें. गीजर का गर्म पानी इस्तेमाल करने से पहले 10 से 15 मिनट पहले गीजर का स्विच ऑन करें साथ ही पानी गर्म कर लें.

Also Read- इस दिन से Google Pay, Paytm and PhonePe की UPI आईडी हो जायेंगी बंद!. 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds