US Jewish Museum Firing: वॉशिंगटन में इजरायली दूतावास के दो कर्मचारियों की हत्या, यहूदी म्यूजियम के बाहर हुई दर्दनाक घटना

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 22 मई 2025, 05:30 AM Updated: 22 मई 2025, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

US Jewish Museum Firing: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में एक गंभीर और चिंताजनक घटना हुई है, जहां इजरायली दूतावास के दो कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना वॉशिंगटन के कैपिटल यहूदी म्यूजियम (Capital Jewish Museum) के बाहर हुई, जहां एक यहूदी कार्यक्रम चल रहा था। इस म्यूजियम में अमेरिकी यहूदी समिति (American Jewish Committee) की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

और पढ़ें: Golden Dome for America: ‘गोल्डन डोम’ क्या है? अमेरिका को क्यों जरूरी है यह मिसाइल रक्षा प्रणाली; अंतरिक्ष से होगा मुकाबल

घटना का विवरण और संदिग्ध की गिरफ्तारी– US Jewish Museum Firing

टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोपी ने गिरफ्तारी से पहले ‘Free Palestine’ के नारे लगाए थे। वॉशिंगटन पुलिस प्रमुख पामेला स्मिथ ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दोनों पीड़ित म्यूजियम के कार्यक्रम में हिस्सा लेकर बाहर निकल रहे थे, तभी उन्हें गोली मारी गई। पुलिस का मानना है कि हमले को एक ही व्यक्ति ने अंजाम दिया, जो अब हिरासत में है।

म्यूजियम के बाहर हमलावर को चहलकदमी करते देखा गया था। जैसे ही लोग बाहर निकले, उसने हैंडगन निकाला और दो कर्मचारियों पर फायरिंग कर दी। इसके बाद वह म्यूजियम के अंदर गया, जहां सुरक्षा कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया।

अमेरिकी और अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रियाएं

इस दर्दनाक घटना पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यहूदी विरोधी हिंसा को अब रोकना होगा। ट्रंप ने कहा, “अमेरिका में नफरत और कट्टरपंथ की कोई जगह नहीं है। हम पीड़ितों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं।”

US Jewish Museum Firing
source: Google

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने इसे “कायरतापूर्ण यहूदी विरोधी हिंसा” बताया और कहा कि वे इस हमले के दोषियों को न्याय के कठघरे में लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

वहीं, वॉशिंगटन में इजरायली दूतावास के प्रवक्ता टैल नइम कोहेन ने कहा कि मारे गए दोनों कर्मचारी एक यहूदी कार्यक्रम में शामिल थे। उन्होंने स्थानीय और संघीय प्रशासन पर भरोसा जताया कि वे हमलावर को पकड़ेंगे और यहूदी समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।

जांच में जुटी एजेंसियां

एफबीआई की ज्वॉइंट टेररिज्म टास्कफोर्स इस घटना की जांच कर रही है। होमलैंड सिक्योरिटी मंत्री क्रिस्टी नोएम ने कहा कि मामले की गहन जांच जारी है और जैसे ही नई जानकारी मिलेगी, वह साझा की जाएगी। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने का आश्वासन दिया।

एफबीआई निदेशक काश पटेल ने भी कहा कि उनकी टीम वॉशिंगटन पुलिस के साथ मिलकर काम कर रही है। उन्होंने जनता से पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए प्रार्थना करने की अपील की।

संयुक्त राष्ट्र और इजरायली प्रतिक्रिया

संयुक्त राष्ट्र में इजरायली राजदूत डैनी डैनन ने इस हमले को यहूदियों के खिलाफ एक आतंकवादी कार्रवाई करार दिया। उन्होंने घटना को विश्वभर में बढ़ते यहूदी विरोधी रुझानों के संदर्भ में गंभीर बताया।

और पढ़ें: Pakistan Faces Food Shortage: पाकिस्तान में भुखमरी और कुपोषण की बढ़ती समस्या, आतंकियों को मिल रही आर्थिक मदद से आम जनता परेशान

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds