दरभंगा: लापता नाबालिग लड़कियों के गड्ढे में शव मिलने से मची सनसनी, गुस्से में ग्रामीण!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 20 जनवरी 2022, 05:30 AM Updated: 20 जनवरी 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बिहार के दरभंगा में दो दिन में लगातार पानी भरे गड्ढे से दो नाबालिग लड़कियों का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। लड़कियों का शव मिलने से स्थानीय लोगों में पुलिस के खिलाफ काफी आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि समय रहते पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। लोगों ने पुलिस के खिलाफ सड़क पर उतरने की घोषणा की है। 

शव मिलने के बाद से ही पीड़ित परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। इस मामले को हत्या का मामला बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक जिन दोनों लड़कियों का शव मिला है, वो दोनों 15 जनवरी से ही लापता थीं। फिलहाल पुलिस ने जांच के लिए दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

घटना दरभंगा जिला के बहादुरपुर थाना के पुरखोपट्टी गांव की है। जहां दो लड़कियां विभा कुमारी और फूलवंती कुमारी एक साथ 15 जनवरी को अपने घर से पशु चारा के लिए घास काटने निकली थीं। देर शाम जब घर नहीं लौटी तब परिजनों ने उनकी तालश सभी जगहों पर की, लेकिन दोनों लड़कियों का कहीं कोई पता नहीं चला।

पानी से भरे एक गड्ढे में दोनों लड़कियों का शव देखा गया। जब इन दोनों लड़कियों के शवो की पहचान की गई तो ये दोनो शव विभा कुमारी और फूलवन्ती कुमारी के ही निकले जो एक साथ गायब हुई थी। इस मौके पर पुलिस को भी बुलाया गया। शव मिलने के बाद से ही पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है।

गांव के मुखिया ज़ीशान फारुकी ने इस मामले में कहा कि बच्चियों की हत्या की गई है। ये घटना या हादसा नहीं हो सकती है, क्योंकि बच्चियां पहली बार इधर नहीं आई थीं। दोनों मृतक बच्ची बेहद गरीब परिवार से हैं और दोनों के गार्जियन मजदूरी कर अपने परिवार का पेट भरते थे। दोनों शवों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस पीड़ित परिवार के बयान पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds