बिग बॉस शो से बाहर होगा ये खिलाडी

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 01 Dec 2022, 12:00 AM | Updated: 01 Dec 2022, 12:00 AM

BB-16 से बेघर होगा ये शख्स

बिग बॉस (Bigg Boss) के घर से एक शख्स की विदाई होने वाली है और इस शख्स को घर से बेघर करने की मांग पिछले दो महीने से हो रही है. दरअसल, इस शो को शुरू हुए 2 महीने से ज्यादा का समय हो चुका है.  वहीं इस शो के शुरू होने के बाद से ही इस खिलाडी को शो से बाहर करने की मांग की गयी थी. जिसके बाद अब ये खिलाडी इस शो से बाहर हो सकता है. 

Also Read- साजिद खान ने किसी को दिखाया प्राइवेट पार्ट, तो किसी को कहा कपड़े उतारो, 9 एक्ट्रेस ने लगाए भद्दे आरोप.

ये खिलाडी होगा शो से बाहर

जो  खिलाडी इस शो से बाहर होगा वो साजिद खान हैं. साजिद खान शो चालू होने के बाद से विवादों में है. सोशल मीडिया पर लगातार उन्हें बाहर करने की मांग हो रही थी. वहीं अब कहा जा रहा है कि इस बार साजिद खान शो से बाहर कर दिए जाएंगे. 

बिग बॉस शो से बाहर होगा ये खिलाडी — Nedrick News

साजिद के घर से बेघर होने की वजह

रिपोर्ट के अनुसार,  इस हफ्ते साजिद नॉमिनेट हुए हैं. वहीं उनके साथ  प्रियंका चौधरी, शिव ठाकरे, शालीन भनोट, टीना दत्ता, सुम्बुल तौकीर खान तथा एमसी स्टेन भी इस नॉमिनेट हुए हैं .  वहीं इस बीच लोगों का जोर इसी बात पर है कि साजिद खान को ही इस शो से बाहर कर दिया जाए. सिर्फ पब्लिक ही नहीं बल्कि कई ऑर्गेनाइजेशन भी इस बात की मांग कर रहे हैं कि साजिद खान जैसे लोग इस शो का हिस्सा नहीं होना चाहिए. 

साजिद पर लगा है आरोप

बिग बॉस शो से बाहर होगा ये खिलाडी — Nedrick News

साजिद खान पिछले कुछ साल में #MeToo के तहत यौन शोषण आरोप लगा था वहीं उनमे से एक शर्लिन चोपड़ा भी थीं। जिसने हाल ही में साजिद खान के शो में शामिल होने के बाद उन्हें शो से बाहर निकालने की मांग की है. उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की, जिसमें उन्‍होंने 2005 में हुई उस घटना का दोबारा जिक्र किया। शर्लिन का आरोप है कि साजिद ने उन्‍हें अपना प्राइवेट पार्ट दिखाया था और उनसे उसे छूने को कहा था। यही नहीं, शर्लिन के मुताबिक, साजिद ने यह भी कहा था कि वह उनके प्राइवेट पार्ट को रेटिंग दे.

शो के मेकर्स ने लिया फैसला

इस MeToo यौन शोषण आरोप की वजह से सीजन की शुरुआत से ही साजिद खान विवादों का हिस्सा रहे हैं. वहीं सोशल मीडिया पर लगातार उनको घर से बेघर करने की मांग की जा रही थी. जिसके बाद शो के मेकर्स ने एविक्शन में उनको नॉमिनेट करके उन्हें शो से बाहर करने का फैसला किया है.

Also Read- बिग बॉस के मेकर्स ने लिया फैसला, साजिद खान होंगे घर से बेघर!.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds