15 साल से मांस मदिरा का सेवन करता था ये शख्स लेकिन महाराज जी की वजह से बदल गया जीवन

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 19 सितम्बर 2023, 05:30 AM Updated: 19 सितम्बर 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

वृंदावन में रहने वाले श्री प्रेमानंद महाराज जी राधा रानी को अपना ईश्वर और खुद को उनका भक्त मानते हैं. इसी वजह से हर समय महाराज जी की जुबान पर श्री जी का नाम होता है. श्री प्रेमानंद महाराज जी जहाँ सुबह 2 बजे उठकर वृंदावन की परिक्रमा करते हैं तो वहीं इसी के साथ साथ वो बांके बिहारी जी, राधा वल्लब के दर्शन और परिक्रमा भी साथ ही राधा रानी के नाम का सत्संग भी करते हैं. श्री प्रेमानंद महाराज जी दुनियाभर के उनके करोड़ो फैन हैं और अभी तक देश-विदेश के कई लोग श्री प्रेमानंद महाराज जी से मिलने आ चुके हैं. वहीं इस बीच श्री प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए एक शख्स आया जिसने बताया कि किस वजह उसका पूरा  जीवन बदल गया हैं.

Also Read- प्रेमानंद जी के सत्संग: नाप जप से आपके अंदर भी आ जाएंगे ये पावर्स.

15 साल मांस, मंदिर का सेवन करता था शख्स 

दरअसल, श्री प्रेमानंद महाराज जी के दर्शन करने आए एक शख्स ने कहा कि वह 15 साल मांस, मंदिर का सेवन करता था लेकिन जब उन्होंने आपका सत्संग सुना और सत्संग के एक रील ने उसकी ज़िन्दगी बदल दी उन्होंने सुना था कि भगवान हैं और अब आपको देख कर उन्हें भगवान के होने का यकीन भी हो गया है. वहीं इस शख्स ने ये भी कहा कि आपकी कृपा से ओव नाम जप की कोशिश करते हैं लेकिन ऐसा लगता है जैसे फॉर्मेलिटी हो रही है.

महाराज जी ने इस तरह होगा मन पवित्र 

वहीं इस बारे में श्री प्रेमानंद महाराज जी ने कहा कि जैसे अगिन में जलाने की शक्ति है, अमृत में अमर करने की शक्ति है तो वहीं नाम में तारण शक्ति है. महाराज ने बताया कि जिस भी तरह जुबान से राधा नाम निकला वो आपको परम पवित्र करेगा. वहीं श्री प्रेमानंद महाराज जी ने कहा कि जैसे-जैसे मन पवित्र होगा वैसे-वैसे प्रभु के नाम जप का आनंद आएगा.

इससे पहले महाराज ने महाराज ने बताया था कि श्री कृष्ण की प्राप्ति कैसे होगी. महाराज ने बताया जिस दिन श्री कृष्ण बन जाओगे उस दिन श्री कृष्ण की प्राप्ति हो जाएगी और तभी श्री कृष्ण से साक्षात्कार होगा. प्रेमानंद जी महाराज ने ये भी कहा कि वृन्द्वान तो चमत्कार का समंदर है फिर यहां किसी को समझने की जरूरत नहीं पड़ती है फिर तो उसे प्रभु के नाम का ही नशा हो जाता है.

महाराज को है किडनी की समस्या

श्री प्रेमानंद महाराज जी को जहाँ किडनी की समस्या है लेकिन इस समस्या के बाद भी वो सुबह 2 बजे उठकर वृंदावन की परिक्रमा करते हैं. वहीं जब श्री प्रेमानंद जी महाराज जी जब सुबह 2 बजे उठकर वृंदावन की परिक्रमा करते हैं तब हजारों की संख्या में भक्त उनके दर्शन करने के लिए सड़कों पर खड़े रहते हैं. वहीं वृंदावन की परिक्रमा के बाद महाराज जी बांके बिहारी जी, राधा वल्लब के दर्शन और परिक्रमा करते हैं साथ ही राधा रानी के नाम का सत्संग भी करते हैं. वहीं महाराज जी अपने सत्संग के जरिए कई सारी खास बातें बताते हैं और इस समय दुनियाभर के उनके करोड़ो फैन हैं.

Also Read- प्रेमानंद जी के प्रवचन: महाराज जी से पहली बार कब और कहां मिलें श्रीकृष्ण. 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds