Diwali 2021: बिल्ली ही नहीं इन 5 जीवों का भी दिवाली पर दिखना होता है बेहद शुभ!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 04 नवम्बर 2021, 05:30 AM Updated: 04 नवम्बर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

हिंदू धर्म के सबसे बड़े त्योहार में एक है दिवाली। रोशनी के इस त्योहार को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। चारों ओर रौनक देखने को मिलती है। इस दिन लोग गणेश और लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है। इसके अलावा शाम को दीयों के पूरे घर को रोशन किया जाता है। दिवाली के दिन साफ-सफाई का भी खास ध्यान रखा जाता है। दिवाली के दिन कुछ खास चीजें होती हैं, जिनका दिखना काफी शुभ मााना जाता है। ऐसी मान्यताएं है कि इन चीजों को दिखने से घर में सुख शांति बनी रहती हैं और धन की कमी भी नहीं होती। कहा जाता है कि दिवाली के दिन कुछ खास चीजों के दिखना मां लक्ष्मी के घर में आगमन का सूचक होता है। आइए आपको बतातें हैं कि वो कौन-सी चीजें हैं, जिनका दिवाली के दिन दिखना काफी शुभ माना जाता है… 

काली बिल्ली- आमतौर पर जब लोगों के घर बिल्ली आती हैं, तो वो उसे भगा देते हैं। लेकिन दिवाली पर बिल्ली का दिखना बहुत शुभ माना जाता है। खासकर काली बिल्ली का। वैसे तो काली बिल्ली के रास्ता काटने को आम दिनों में अच्छा नहीं माना जाता, लेकिन दिवाली के दिन इसका दिखना लाभदायक माना जाता है। दिवाली के दिन काली बिल्ली जिस घर में जाती है, पूरे साल उस घर में धन की कमी नहीं होती। लेकिन अगर इस दिन कोई काली बिल्ली को मारकर भगाता है, तो उसको लक्ष्मी मां का क्रोध झेलना पड़ता है। 

गाय- हिंदू धर्म में गाय को काफी महत्व दिया जाता है। लोग गाय को मां समान मानते हैं और पूजा भी करते हैं। दिवाली के दिन केसरी रंग की गाय दिखना बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि दिवाली पर केसरिया गाय के दर्शन होने पर सभी देवी-देवताओं का आर्शीवाद आपके साथ होता है। मुश्किलों से छुटकारा मिलता है और साथ ही घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। 

उल्लू- उल्लू लक्ष्मी मां का वाहन है। दिवाली के मौके पर उल्लू का दिखना भी काफी शुभ होता हैं। दिवाली की रात उल्लू के दिखने से ये संकेत मिलता है कि लक्ष्मी मां का आशीर्वाद आप पर बना हुआ है। इस दिन उल्लू दिखने से कष्टों से छुटकारा मिलता है और घर में खुशियां बनी रहती हैं। 

छछूंदर- इसके अलावा छछूंदर का दिखना भी शुभ संकेत देता है। दिवाली पर छछूंदर दिखने का ये मतलब होता है कि आप काफी भाग्यशाली हैं और साथ ही आपकी पैसों से जुड़ी सभी समस्याएं खत्म होने लगती हैं। अगर दीपावली पर आपको छछूंदर दिखे तो उसे भगाएं नहीं, अपने रास्ते से जाने दें।

छिपकली- छिपकली से कई लोग डरते हैं। पूजन के बाद छिपकली दिखना अच्छा माना जाता है। छिपकनी दिखना ये संकेत देता हैं कि मां लक्ष्मी प्रसन्न हैं। पुराणों के मुताबिक दिवाली पर ऐसा होने पर बिगड़े काम बनते हैं।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds