Team India की बड़ी समस्या: 9 खिलाड़ी चोटिल…कैसे चुनी जाएगी आखिरी टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग 11?

👤 vickynedrick@gmail.com | Nedrick News 🕒 Published: 12 जनवरी 2021, 12:00 AM 🔄 Updated: 12 जनवरी 2021, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सिडनी में खेला गया तीसरा टेस्ट मैच ड्रा हुआ। सीरीज फिलहाल एक-एक से बराबर है। सिडनी में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने कंगारुओं के जीतने के इरादे पर पानी फेर दिया और मैच को ड्रा कराया। लेकिन इस शानदार प्रदर्शन के बाद ब्रिस्बेन में खेले जाने वाले मैच से पहले कई समस्याएं आ गई है।

पहले ही बाहर हो चुके हैं ये खिलाड़ी

दरअसल, टीम इंडिया के एक के बाद एक खिलाड़ी चोटिल हो रहे हैं, जिसकी वजह से प्लेइंग 11 में किस खिलाड़ी को लिया जाए, इसकी परेशानी हो रही है। इस टेस्ट सीरीज के दौरान टीम इंडिया के 9 खिलाड़ी चोटिल हुए हैं, जिसमें से मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा, उमेश यादव, हनुमा विहारी सीरीज से बाहर हो गए।

बुमराह के मैच खेलने पर सस्पेंस

वहीं खबरें ये भी सामने आ रही हैं कि टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी सीरीज से बाहर हो चुके हैं। दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई दौरे के दौरान बुमराह पेट में खिंचाव की वजह से चौथे टेस्ट से बाहर बताए जा रहे हैं। उनको ये खिंचाव सिडनी टेस्ट के दौरान आया। बताया जा रहा है कि भारतीय टीम प्रबंधन इंग्लैंड के खिलाफ आगामी घरेलू सीरीज को देखते हुए उनकी चोट बढ़ने का जोखिम नहीं उठाना चाहती।

ये खिलाड़ी हैं चोटिल

सिर्फ इतना ही नहीं कई खिलाड़ी चोट का सामना कर रहे हैं, जिसमें आर अश्विन, केएल राहुल, मयंक अग्रवाल और ऋषभ पंत का नाम शामिल हैं। सिडनी टेस्ट की पहली पारी में पंत चोटिल हुए थे, लेकिन  इसके बावजूद वो दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने मैदान में उतरे। पंत ने इस दौरान 97 रनों की शानदार पारी भी खेली।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds