स्वामी प्रसाद मौर्या ने दिया विवादित बयान, जिन्ना नहीं हिंदू महासभा ने किया बंटवारा

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 16 अक्टूबर 2023, 05:30 AM Updated: 16 अक्टूबर 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

भारत-पाकिस्तान के बीच हुए बंटवारे की कई सारी कहानी और किस्से हैं कई लोग कहते हैं कि भारत पाकिस्तान के बीच जो बंटवारा हुआ वो महात्मा गाँधी की वजह से हुआ तो कई लोग कहते है कि बंटवारा करवाने में पकिस्तान के गवर्नर मुहम्मद अली जिन्ना का हाथ था. वहीं इस बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने बंटवारे को लेकर विवादित बयान दिया है और उन्होंने बंटवारे को लेकर हिन्दू महासभा पर बड़ा आरोप लगाया है.

Also Read- दहेज केस में फंसी निशा शर्मा, बारात लौटाने का ड्रामा करके हुई थी मशहूर. 

हिन्दू महासभा को लेकर नेता ने दिया बयान 

दरअसल, सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य बांदा के जीआईसी मैदान में आयोजित बौद्ध सम्मेलन में शामिल होने आए थे. वहीं बांदा में इसी कार्यक्रम में शमिल हुए सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारत-पाकिस्तान का बंटवारा जिन्ना की वजह से नहीं बल्कि हिन्दू महासभा के कारण हुआ. इसके साथ ही स्वामी प्रसाद ने कहा कि हिन्दू राष्ट्र की मांग करने वाले लोग देश के दुश्मन है.

वहीं सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जा सकता है. हम नारा देते हैं कि हिंदू, मुस्लिम, सिक्ख-ईसाई आपस में हैं सब भाई-भाई. अगर हिंदू राष्ट्र की बात करेगा तो मुस्लिम क्यों नहीं करेगा, सिक्ख क्यों नहीं करेगा, बौद्ध क्यों नहीं करेगा, जैन क्यों नहीं करेगा. हिंदू राष्ट्र की मांग करने वाले लोग देश के दुश्मन हैं.

इसी के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि बहुत समय पहले हिंदू राष्ट्र की मांग हिंदू महासभा ने किया था. जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सावरकर भी रहे हैं. जब भारत और पाकिस्तान बन गया, भारत-पाकिस्तान जिन्ना की वजह से नहीं बंटा. इसकी मांग हिंदू महासभा ने की थी. बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं. इतना ही नहीं हिंदू धर्म के बारे में वह कई बार टिप्पणी भी कर चुके हैं.

हिंदू धर्म पर भी विवादित बयान दे चुके हैं सपा नेता

इससे पहले भी स्वामी प्रसाद मौर्य ने हिंदू धर्म पर विवादित बयान दिया था. हरदोई के एक कार्यक्रम में सपा नेता ने कहा था कि “हिंदू एक फारसी शब्द है जिसका मतलब होता है चोर, नीच. हम जिसको हिंदू धर्म मानते हैं वो धर्म है ही नहीं. ये धर्म कैसे हो सकता है.” इसके अलावा सपा नेता ने कहा था- “अगर हिंदू धर्म होता तो सभी को बराबरी का दर्जा मिलता. हिंदू राष्ट्र की मांग भी संविधान विरोधी है और ऐसा करने वाले देशद्रोही.”

आपको बता दें, ये पहली बार नहीं है जब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने ऐसे बयान दिया हो. इससे पहले जहाँ उन्होंने हिंदू धर्म पर विवादित बयान दिया था तो इसी के साथ वो रामलला , मनुस्मृति  जैसी चीजों को लेकर विवादित बयान दे चुके हैं.

Also Read- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया ऐलान, जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों को सिखाएंगे सबक. 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds