Sonali Phogat: सोनाली फोगाट का आज होगा अंतिम संस्कार, मौत की अनसुलझी गुत्थी में कई राज दफन!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 26 Aug 2022, 12:00 AM | Updated: 26 Aug 2022, 12:00 AM

हरियाणा की बीजेपी नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट की मौत लगातार तूल पकड़ते जा रहा है। शुरुआत में सोनाली फोगाट की मौत को हार्ट अटैक बताया जा रहा था, लेकिन बाद में सोनाली के भाई रिंकू ढाका ने दावा किया है कि हत्या की साजिश रची गई है। इस साजिश का इल्जाम भाई रिंकू ने सोनाली के पीए सुधीर सांगवान और सुखविंदर वासी पर लगाया है। ऐसे में सोनाली के पीए और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दरअसल, टिकटॉक स्टार और हरियाणा से बीजेपी नेता सोनाली फोगाट अपने पीए और उसके साथी के साथ गोवा गई थी। 23 अगस्त की सुबह को उत्तरी गोवा जिले के सेंट एंथोनी अस्पताल में सोनाली फोगाट को मृत लाया गया। हालांकि उस वक्त सोनाली के मौत की वजह हार्ट अटैक बताया गया था। जिसके बाद सोनाली के परिजोनों ने पीए और उसके सहयोगी पर हत्या का दावा किया। अब पुलिस ने दोनों को हत्या के शक में गिरफ्तार कर लिया है। 

Also Read: Sonali Phogat: सोनाली फोगाट के पोस्टमार्टम को लेकर आई अपडेट, परिजनों ने रखी ये शर्त

मौत से कुछ वक्त पहले परिजनों से हुई थी बात

ऐसे में सोनाली के भाई रिंकू फोगाट ने बताया कि मौत से कुछ वक्त पहले सोनाली ने अपनी मां, बहन और परिवार के एक और सदस्य से बात की थी। उस दौरान सोनाली काफी घबराई हुई थी।

सोनाली के फॉर्म हाउस से कई सामान गायब

रिंकू ढाका ने अपनी तहरीर में ये भी बताया है कि मौत की सूचना मिलते ही वो सबसे पहले सोनाली के फॉर्म हाउस पर पहुंचे। जहां उन्हें कई सामान गायब मिले। इनमें लैपटॉप, डीवीआर, जरूर कागजात और सीसीटीवी कैमरा भी शामिल है।

Also Read: Sonali Phogat: सोनाली फोगाट की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई, PA और उसके साथी के खिलाफ केस दर्ज

रेस्तरां में खाने के बाद बिगड़ी तबीयत

वहीं सोनाली फोगाट के भतीजे मोहिंदर फोगाट ने उनके पीए और उसके साथी पर आरोप लगाए है कि मौत से पहले वे सोनाली को गोवा के एक कर्लीज रेस्तरां नामक जगह पर खाना खाने ले गए थे। जिसके बाद से ही सोनाली की तबीयत बिगड़ी थी।

आज होगा अंतिम संस्कार

बता दें कि सोनाली फोगाट ने अपने पति की मौत के बाद बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली। इसके बाद साल 2019 में सोनाली फोगाट की मुलाकात रोहतक के रहने वाले सुधीर सांगवान से हुई। साथ ही उसके साथ में रहने वाले भिवानी के सुखविंदर से भी कार्यकर्ता के रूप में मिलीं थी। ऐसे में समय के साथ सुधीर सोनाली का करीबी बन गया। ऐसे में सोनाली फोगाट ने सुधीर सांगवना को पीए बना लिया। बहरहाल सोनाली फोगाट का हिसार के ऋषि नगत स्थिति श्मशान घाट में आज सुबह 11 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds