सिख संगठन ने एनिमल फिल्म के गाने ‘अर्जन वैली’ और इस सीन का किया विरोध, सीन काटने की उठी मांग

Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[nedrick_news_meta]

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है क्योंकि बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म बंपर कमाई कर रही है. जहाँ कई यंगस्टर को पिता बेटे के प्यार की कहानी पर बनी ये फिल्म खूब पसंद आ रही है तो वहीं इस बीच इस फिल्म का एक गाना भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है लेकिन इस फिल्म के एक सीन और गाने को लेकर विवाद पैदा हो गया है और अब इस फिल्म के एक सीन और गाने को लेकर सिख संगठन विरोध में उतर आए हैं.

Also Read- बच्चन परिवार के ये दो शख्स बने रानी मुखर्जी और ऐश्वर्या राय की दुश्मनी की वजह. 

फिल्म के इस सीन का हो रहा है विरोध

Film Animal
Source- Google

दरअसल, रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल को लेकर पंजाब के सिख संगठन विरोध में उतर आए हैं. ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट फेडरेशन के अध्यक्ष करनैल सिंह पीर मोहम्मद ने सेंसर बोर्ड को चिट्ठी लिखकर फिल्म में सिखों को लेकर विवादित सीन हटाने की मांग की है. संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर फिल्म सिखों को लेकर विवादित सीनों को नहीं हटाया गया तो आने वाले दिनों में सिख संगठन सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे.

इस फिल्म के एक सीन में एक्टर रणबीर कपूर एक गुरसिख युवक के मुंह पर सिगरेट का धुआं छोड़ते हुए दिखाए गए हैं. वहीं एक अन्य सीन में वो गुरसिख युवक की दाढ़ी पर चाकू रख रहे हैं. इस सीन को लेकर भी संस्था को ऐतराज है.

अर्जन वैली गाने पर भी जताया गया ऐतराज

Film Animal made record at international box office
Source- Google

इसी के साथ इस फिल्म के फेमस गाने अर्जुन वैली पर भी ऐतराज जताया जिसमें श्री गुरु गोविंद सिंह जी के द्वारा गाए गए पारंपरिक ऐतिहासिक गीत को फिल्म में गुंडागर्दी और गैंगवॉर के लिए प्रयोग किया जा रहा है. संस्था ने सैंसर बोर्ड को इन सीनों को फिल्म से हटाने की मांग की है ताकि लोगों पर इसका बुरा प्रभाव ना पड़े.

Film Animal made record at international box office
Source- Google

आपको बता दें, ये फिल्म पिता और बेटे के रिश्ते पर आधारित है. रणविजय (रणबीर) अपने पिता बलबीर (अनिल कपूर) को अपना इंस्पिरेशन मानता है और उससे इतना प्यार करता है कि एक खरोच आने पर वह दुनिया से लड़ जाता है. एनिमल फिल्म में जहाँ रणबीर कपूर मुख्य किरदार में हैं तो वहीं इस फिल्म में रश्मिका मंदाना उनकी पत्नी है साथ ही उनके साथ तृप्ति डिमरी ने भी काम किया है.

Film Animal made record at international box office
Source- Google

वहीं इस फिल्म में अनिल कपूर ने पिता तो वहीँ बॉबी देवोल ने विलेन का रोल निभाया है और इन सबको लोगों की एक्टिंग लगों को खूब पसंद आ रही है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसर, इस फिल्म ने अभी तक 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है.

Also Read- फिल्म एनिमल ने इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर बनाया रिकॉर्ड, नंबर 1 पोजीशन की हासिल. 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds