जब अमिताभ बच्चन की वजह से सेट पर हुई थी जीनत अमान की बेइज्जती

Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 12 दिसम्बर 2023, 12:00 AM | Updated: 12 दिसम्बर 2023, 12:00 AM

बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन जब अपने बुरे दौर से गुजर रहे थे तब उनके साथ किसी भी एक्ट्रेस ने काम करने के लिए हां नही बोला लेकिन वक़्त बदला और अमिताभ बच्चन हिट हुए और उन्होंने कई सारी हिट फ़िल्में दी. वहीं उनके हिट होने के बाद बॉलीवुड की कई दिग्गज एक्ट्रेस ने उनके साथ काम किया और इस लिस्ट में जीनत अमान का नाम भी शामिल है. परदे पर इन दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया है और ये ही वजह से इन दोनों ने साथ में जो भी फिल्म की वो हिट हुई लेकिन एक बार अमिताभ बच्चन की वजह से जीनत अमान को काफी जलील होना पड़ा और बेइज्जती होने पर जीनत अमान खूब रोई. वहीं इस पोस्ट के जरिए हम आपको इस किस्से के बारे में बताने जा रहे हैं.

Also Read- सिख संगठन ने एनिमल फिल्म के गाने ‘अर्जन वैली’ और इस सीन का किया विरोध, सीन काटने की उठी मांग. 

फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर रोई जीनत अमान 

जिस किस्से की हम बात कर रहे हैं वो किस्सा एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुआ जिसमें अमिताभ बच्चन और जीनत अमान साथ में काम कर रही थी. इस फिल्म का एक सीन सुबह के समय शूट होना था और शूटिंग के दौरान अमिताभ समय पर नहीं आये और अमिताभ के समय पर नहीं आने पर जीनत अमान को निर्देशक के गुस्से का शिकार होना पड़ा था और इस बात का खुलासा खुद जीनत अमान ने किया था.

Zeenat Aman and Amitabh Bachchan
Source- Google

डायरेक्टर ने जीनत अमान को दी गालियां 

जीनत अमान ने इंस्टाग्राम पर अमिताभ बच्चन के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि एक फिल्म की शूटिंग चल रही है और उस दिन हमारी मॉर्निंग शिफ्ट थी. मैं फिल्म के निर्माता के साथ सेट पर पहुंची. मेरे हाथ में मेरी स्क्रिप्ट थी और जब हम स्टूडियो पहुंचे तो मैंने अपनी लाइन्स की प्रैक्टिस की. सेट पर पहुंचते ही मैं अपने मेकअप रूम में आ गई थी और क्रू को बता दिया था कि जैसे ही अमिताभ बच्चन शॉट के लिए तैयार हो जाएं तो मुझे बता दीजिएगा.””हमारा ‘रोल टाइम’ आया और चला गया, लेकिन मिस्टर बच्चन का कोई पता नहीं चला. 30 मिनट बीत गए. फिर 45. पूरा एक घंटा बीत गया और दरवाजे पर दस्तक हुई.

Zeenat Aman and Amitabh Bachchan 2
Source- Google

एक एडी ने मुझे बताया कि अमिताभ बच्चन आ गए हैं और जैसे ही मैंने सेट पर कदम रखा  डायरेक्टर ने गालियां की बौछार छोड़ दी! वह पूरी तरह से गुस्से में थे और उन्हें लगा कि यह मैं ही थी, जिसकी वजह से शूटिंग रुकी हुई थी.”वहीं ”जब यह निर्देशक मुझ पर चिल्ला रहा था तो कलाकार और क्रू स्तब्ध होकर चुपचाप खड़े थे. मैं कुछ भी नहीं बोल सकी. मेरी आंखों में गुस्से से आंसू छलक पड़े. मैंने निर्देशक की ओर देखा, मुड़ी, सीधे अपने मेकअप रूम में वापस चली गई और अपनी टीम को सामान पैक करने के लिए कहा. लेकिन इसी बीच अमिताभ बच्चन निर्माता के साथ मेरे दरवाजे पर आ गये.

अमिताभ ने मांगी माफी

Zeenat Aman and Amitabh Bachchan 2
Source- Google

अमिताभ ने उनसे कहा, ” मैं जानता हूं कि यह मेरी गलती है. इसे जाने दो और चलो काम पर लग जाओ.’ और उन्होंने अमिताभ बच्चन की माफी को स्वीकर कर ली और फिर फिल्म की शूटिंग शुरू हुई. आपको बता दें, जीनत अमान और अमिताभ बच्चन ने डॉन, लावारिस, द ग्रेट गैम्बलर, दोस्ताना, महान, पुकार और अन्य जैसी फिल्मों में एक साथ काम किया है.

Also Read- जब शक्ति कपूर ने सलमान खान को दिखा दी उनकी औक़ात, इस वजह से शुरू हुआ था विवाद. 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds