सिद्धू मूसेवाला का आज होगा अंतिम संस्कार, उनके आवास पर जुटा फैंस का जमावड़ा

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 31 मई 2022, 05:30 AM Updated: 31 मई 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

पंजाब के पॉपुलर सिंगर रहे सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को मौत हो गई, जो कि दिल दहला देने वाली खबर है। सिद्धू मूसेवाला पर हमलावरों ने 30 राउंड फायरिंग की थी। ताज़ा जानकारी के मुताबिक सिद्धू मूसेवाला का आज 12 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा।

दरअसल, सिंगर का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव मूसा में दोपहर 12 बजे होगा। सिद्धू मूसेवाला को हमेशा के लिए अंतिम विदाई दी जाएगी। इस खबर के फैलने के बाद सिद्धू के पैतृक गांव में उनके चाहने वालों का जमावड़ा लग गया है। उनके फैंस उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे है। 

पोस्टमार्टम न कराने पर अड़ा परिवार

सोमवार को पांच डॉक्टरों के पैनल ने सिद्धू का पोस्टमार्टम किया। इस दौरान पाया गया कि सिद्धू के शरीर से 24 गोलियां आर-पार हो गई। एक गोली सिर की हड़्डी में जाकर फंस गई। रिपोर्ट को अब तक पुलिस के साथ साझा नहीं किया गया है। पोस्टमार्टम के दौरान मूसेवाला के शरीर पर दर्जनों से ज्यादा गंभीर घाव मिले। ऐसे में पोस्टमार्टम के बाद विसरा ने नमूने सुरक्षित रख लिए हैऔर इसे आगे की जांच के लिए भेजे जाएंगे। वहीं जानकारी ये भी है कि मृतक का परिवार पोस्टमार्टम न कराने पर अड़ा था। इसके अलावा सिद्धू हत्याकांड मामले पर मृतक का परिवार एनआईए-सीबीआई जांच की मांग कर रहा था।

CM मान ने दिए जांच के आदेश

वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मूसेवाला हत्या कि जांच के लिए पंजाब और हरियाणा के जज की निगरानी में न्यायिक आयोग के गठन का ऐलान किया है। साथ ही राज्य के पुलिस अधिकारियों ने संदिग्ध अपराधियों की पहचान कर ली है। उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। पंजाब पुलिस ने सोमवार को उत्तराखंड से पांच संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। मुखबिर से मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें चमोली जिले में धर दबोचा। जिसके बाद अब पुलिस उनसे पूछताछ में जुटी हुई है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि 29 मई को सिद्धू की बर्बरता से हत्या कर दी गई। कई समय से उन्हें लगातार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई
की गैंग की तरफ से 50 लाख फिरौती की रकम देने को लेकर धमकी भरे कॉल आ रहे थे। जिसके
बाद रविवार को सिद्धू, दोस्तो के साथ बाहर निकले और उनकी
बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी। सिद्धू मूसेवाला पर कुल आठ से दस लोगों
ने 30 से ज्यादा राउंड की फायरिंग की। जाहिर है कि एक दिन पहले ही सिद्धू की सेक्योरिटी
वापस ले ली गई थी। बहरहाल इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य लक्की
ने ली है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds