सिद्धार्थ शुक्ला के हाथ लगा सबसे बड़ा प्रोजेक्ट? "बाहुबली" के साथ फिल्म में ये अहम रोल निभाते आएंगे नजर!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 18 मई 2021, 05:30 AM Updated: 18 मई 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बिग बॉस 13 का विजेता बनने के बाद सिद्धार्थ शुक्ला के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा बढ़ गई है। बिग बॉस जीतने के बाद सिद्धार्थ के हाथों एक के बाद एक कई बड़े प्रोजेक्ट्स लग रहे हैं। वो कई म्यूजिक वीडियोज में तो नजर ही रहे हैं, साथ में सिद्धार्थ की वेब सीरीज ‘ब्रोकॉन बट ब्यूटिफल’ भी जल्द ही आने वाली है। इसके अलावा अब खबरें है कि सिद्धार्थ शुक्ला के हाथों एक बहुत बड़ा प्रोजेक्ट लग गया है। 

खबरें है कि सिद्धार्थ शुक्ला ‘बाहुबली’ के साथ एक फिल्म में काम करते हुए नजर आने वाले हैं। जी हां, हम बात प्रभास की ही कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो प्रभास की अपकमिंग ‘आदिपुरुष’ में सिद्धार्थ शुक्ला भी एक अहम रोल निभाते हुए नजर आ सकते हैं। उनको फिल्म में मेघनाथ के किरदार मिल सकता है। 

आदिपुरुष रामायण पर आधारित एक पीरियड ड्रामा फिल्म होगी। इसमें भगवान राम के रोल में जहां प्रभास नजर आने वाले हैं, तो वहीं एक्ट्रेस कृति सेनन की झोली में माता सीता का रोल गया है। वहीं रावण के किरदार में सैफ अली खान नजर आएंगे।

अब खबरों की मानें तो सिदार्थ को मूवी में रावण के बेटे मेघनाथ के किरदार में नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की टीम ने सिद्धार्थ को इसकी कहानी फोन के जरिए बताई, जो उन्हें पसंद भी आई। हालांकि आदिपुरुष से सिद्धार्थ के जुड़ने की खबर अब तक कंफर्म नहीं हुई।

गौरतलब है कि आदिपुरुष की शूटिंग फिलहाल जारी है। मूवी की शूटिंग इसी साल शुरू हुई, लेकिन कोरोना महामारी का असर इस पर भी पड़ता हुआ नजर आ रहा है। फिलहाल महामारी के चलते फिल्म की शूटिंग पर ब्रेक लगा हुआ है। वैसे आदिपुरुष एक मेगा बजट फिल्म होने वाली है। फिल्म का डायरेक्शन ओम राउत कर रहे हैं, जबकि इसके प्रोड्यूसर भूषण कुमार हैं। मूवी हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज की जाएगी। मूवी की रिलीज डेट फिलहाल 13 अगस्त 2022 है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds