श्रीकांत त्यागी मेरठ से हुआ गिरफ्तार, 4 दिन से नोएडा पुलिस कर रही थी तलाश

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 09 अगस्त 2022, 05:30 AM Updated: 09 अगस्त 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

नोएडा की सोसायटी में महिला के साथ बदसलूकी के मामले में फरार चल रहे श्रीकांत त्यागी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी त्यागी के साथ कुल तीन और लोगों को भी अरेस्ट किया गया है। जिसके बाद पुलिस उसे नोएडा ला रही है।

दरअसल, आरोपी श्रीकांत त्यागी को पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार कर लिया है। त्यागी महिला से बदसलूकी के मामले में फरार था। कहा जा रहा है कि त्यागी लगातार पत्नी और वकील से कॉन्टैक्ट करने की कोशिश कर रहा था। जिसके बाद पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस कर मेरठ से धर दबोच लिया। 

त्यागी की पत्नी से पुलिस ने की पूछताछ 

श्रीकांत त्यागी की पत्नी को भी पुलिस ने आज यानी मंगलवार को करीब 6 बजे उनके फ्लैट से हिरासत में लिया। इससे पहले शुक्रवार को भी पुलिस ने श्रीकांत त्यागी की पत्नी को हिरासत में लिया था। इस दौरान 24 घंटे से ज्यादा की पूछताछ की गई थी। मालूम हो कि पुलिस ने और भी जानकारियां जुटाने के लिए उन्हें हिरासत में लिया। 

त्यागी की हर कोशिश बेनकाम

गौरतलब है कि श्रीकांत त्यागी ने पुलिस से बचने के लिए हर मुमकिन कोशिश की। ऐसे में आरोपी त्यागी ने किसी से भी कॉन्टैक्ट करने की कोशिश नहीं की। पुलिस द्वारा जुटाई गई जानकारी में पता लगा है कि रविवार रात के बाद से श्रीकांत त्यागी ने किसी को भी कॉन्टैक्ट नहीं किया। इसके अलावा गालीबाज श्रीकांत ने अपना फोन भी ऑन नहीं किया था। पुलिस की पकड़ में आ जाने के डर से त्यागी ने ऑनलाइन ट्रांजेक्शन भी बंद कर दिए है। जिसके बाद पुलिस ने त्यागी के संपर्क में आए लोगों को दबोचा। श्रीकांत त्यागी की लास्ट लोकेशन भी उत्तराखंड के ऋषिकेश में देखी गई थी। 

25 हजार का इनाम  घोषित

नोएडा की ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी में महिला से गाली-गलौच और बदसलूकी करने के बाद त्यागी फरार चल रहा था। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई थी। इसके लिए पुलिस ने त्यागी पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था। पुलिस ने सोमवार को त्यागी के सोसायटी में स्थित अवैध निर्माण को ढहा दिया। साथ हीं भंगेल में उसकी दुकानों पर जीएसटी की टीम ने रेड मारी। 

आरोपी त्यागी गिरफ्तार

पुलिस लगातार चार दिनों से श्रीकांत त्यागी की खोज में थी। आरोपी की तलाश में पुलिस ने 8 टीमें बनाई थी जो कि 3 राज्यों में बीते चार दिनों से उसकी तलाश कर रही थी। हालांकि अब पुलिस ने आरोपी त्यागी को मेरठ से धर दबोचा है।

क्या है पूरा मामला 
नोएडा की सोसायटी में अतिक्रमण को लेकर एक महिला से त्यागी का विवाद बढ़ गया। ऐसे में अपने आप को बीजेपी का नेता बताने वाला त्यागी महिला से गाली गलौच भी करने लगा। आरोपी ने खुद के फ्लैट के पास अतिक्रमण कर रखा था। इसके अलावा सोसायटी के लिए मेंटेनेंस चार्ज और बाकी चार्ज भी नहीं देता था। ऑथोरिटी के नोटिस को भी अपने रुतबे का हवाला देकर टाल देता था। जिसके बाद महिला के साथ गाली गलौच करने और बदसलूकी पर उतारू होने का वीडियो वायरल हुआ। ऐसे में पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। इसके बाद से ही आरोपी त्यागी फरार था। हालांकि पुलिस ने आरोपी को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds