आखिर क्या छुपा रहा है सैमसंग? नए Galaxy Z Fold 8 में ये जरूरी ऐप्स क्यों किए ब्लॉक?

Rajni | Nedrick News Ghaziabad Published: 24 जुलाई 2026, 10:08 PM Updated: 24 जुलाई 2026, 10:08 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Samsung Galaxy Z Fold 8: सैमसंग ने प्रीमियम फोल्डेबल मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए नए Galaxy Z Fold 8 को बाजार में उतार दिया है। अपनी बेहतरीन डिस्प्ले और टाइटेनियम डिजाइन के लिए तारीफें बटोर रहे इस फोन ने अचानक तब सुर्खियां बटोरीं, जब टेक रिव्यूअर्स ने इस पर बेंचमार्क टेस्ट करने की कोशिश की।

रिपोर्ट के मुताबिक, फोन में सिस्टम लेवल पर उन सभी ऐप्स को ब्लॉक कर दिया गया था जो इसकी असली स्पीड और प्रोसेसर क्षमता को नापते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या सैमसंग अपनी कमियां छुपा रहा है, या इसके पीछे कोई गहरी तकनीकी वजह है? तो चलिए इस लेख के जरिए समझते हैं कि सैमसंग ने ऐसा क्यों किया और इसके पीछे की असली कहानी क्या है।

और पढ़ें: Moto Pad 70 Groove और Redmi Note 17 5G के साथ आ रहे हैं ये नए गैजेट्स

कौन से ऐप्स ब्लॉक किए गए?

बता दें कि फोन की असली क्षमता, ग्राफ़िक्स और स्पीड टेस्ट करने वाले लोकप्रिय टूल्स को सिस्टम लेवल पर ब्लैकलिस्ट किया गया था। इनमें मुख्य रूप से ये ऐप्स शामिल हैं:

  • Geekbench 6 और Geekbench 7 (प्रोसेसर स्पीड जांचने के लिए)
  • 3DMark (ग्राफ़िक्स और गेमिंग परफॉर्मेंस के लिए)
  • PCMark for Android (रोजमर्रा के टास्क और बैटरी लाइफ टेस्ट करने के लिए)

हैरानी की बात यह थी कि यूजर्स इन्हें न तो Google Play Store से डाउनलोड कर पा रहे थे, न ही APK फाइल के जरिए (Sideloading) और न ही ADB कमांड्स से इंस्टॉल कर पा रहे थे। सैमसंग ने इन्हें पूरी तरह ब्लॉक कर दिया था।

सैमसंग ने ऐसा क्यों किया?

शुरुआत में ऐसा लगा कि सैमसंग अपने नए फोन की कमियों को छुपाना चाहता है, लेकिन टेक एक्सपर्ट्स और Android Authority की रिपोर्ट के मुताबिक इसके पीछे की कहानी कुछ और ही थी। कंपना ने कारण बताते हुए कहा था कि कंपनी नहीं चाहती थी कि फोन की आधिकारिक बिक्री (जो 4-7 अगस्त से शुरू हो रही है) से पहले इसके परफॉर्मेंस स्कोर और हार्डवेयर डेटा इंटरनेट पर लीक हों।

जो डिवाइस अभी मीडिया या रिव्यूअर्स के पास हैं, उनमें जून का ‘इंजीनियरिंग फर्मवेयर’ चल रहा है। यह फाइनल रिटेल सॉफ्टवेयर नहीं है, जिससे बेंचमार्क स्कोर गलत आ सकते थे। सैमसंग ऐसा करने वाली पहली कंपनी नहीं है। साल 2023 में Google ने भी अपने Pixel 8 सीरीज के लॉन्च के वक्त रिव्यू यूनिट्स पर बेंचमार्क ऐप्स को इसी तरह ब्लॉक किया था।

कंपनी ने दी सफाई

सैमसंग के प्रवक्ता ने बाद में यह साफ किया कि यह रोक केवल प्री-रिलीज़ सॉफ्टवेयर की वजह से थी, किसी कमी को छुपाने के लिए नहीं। SammyGuru की लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, सैमसंग ने अब इस समस्या को फिक्स कर दिया है। कंपनी ने एक नया सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किया है, जिसके बाद अब इन फोल्डेबल फोन्स पर सभी बेंचमार्क ऐप्स सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। जब यह फोन आम ग्राहकों के हाथों में पहुंचेगा, तब वे बिना किसी रुकावट के इसकी असल परफॉर्मेंस और ताकत की जांच कर सकेंगे।

Rajni

rajni@nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds