सपा का 10 सूत्री संकल्प पत्र: किसानों से लेकर युवाओं तक के लिए किए ये वादे

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 29 जनवरी 2022, 12:00 AM Updated: 29 जनवरी 2022, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

उत्तर प्रदेश चुनावों की जंग में सभी राजनीतिक पार्टियों द्वारा दावों और वादों का सिलसिला लगातार जारी है। इस बीच शुक्रवार को समाजवादी पार्टी ने 10 सूत्री संकल्प पत्र जारी किया। सपा का कहना है कि अगर उत्तर प्रदेश में उनकी सरकार सत्ता में आने में कामयाब होती है, तो वो इन संकल्पों को पूरा करेगी। इन संकल्पों को विस्तृत रूप देकर चुनावी घोषणा पत्र जारी किया जाएगा। 

सपा की तरफ से कहा गया है कि यूपी में सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। इसके अलावा हर फसल के लिए MSP देने की भी बात कही गई। सपा ने संकल्प पत्र में वादा किया कि किसानों को सिंचाई के लिए बिजली मुफ्त दी जाएगी। साथ ही साथ 15 दिन में गन्ना किसानों का भुगतान होगा, जिसके लिए फॉर्मर रिवाल्विंग फंड बनाया जाएगा। सपा ने किसानों को ब्याज मुक्त लोन देने की भी बात कही। 

इसके अलावा कहा गया कि सरकार आने पर समाजवादी पेंशन योजना को दोबारा शुरू किया जाएगा। इसके तहत गरीब वृद्धों, जरूरतमंद महिलाओं और BPL परिवारों हर साल 18 हजार रुपये दिए जाएंगे। सपा ने इस दौरान कहा कि 2012-17 तक हमने 55 लाख परिवारों को समाजवादी पेंशन दी। पार्टी ने कहा कि बीमा एवं पेंशन की व्यवस्था की जाएगी। 

समाजवादी पार्टी ने अपने संकल्प पत्र में युवाओं को लैपटॉप देने की बात कही। कहा गया कि सपा सरकार में हमने 18 लाख लैपटॉप बांटे थे। साथ ही ये भी कहा कि सपा सरकार बनने पर किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों के परिवारों को 25-25 लाख रुपये की आर्थिक मदद की जाएगी। इसके अलावा उनके सम्मान में किसान स्मारक बनेगा। सांड के हमले में मारे जाने वाले लोगों को जिसमें ज्यादातर ग्रामीण और किसान शामिल होते हैं उनके परिवारों को भी 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद की जाएगी। 

सपा ने IT क्षेत्र में 22 लाख रोजगार की व्यवस्था करने की बात कही। साथ ही पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाएगा। यश भारती सम्मान को दोबारा शुरू किया जाएगा। पार्टी ने कहा कि नगर स्तर पर अपने क्षेत्रों में अच्छा काम करने वालों को ‘नगर भारती’ सम्मान दिया जाएगा।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds