पठान के बाद अब Salman Khan की Tiger 3 को लेकर बड़ी अनाउंसमेंट, जानें कब थिएटर में दस्तक देगी फिल्म?

👤 vickynedrick@gmail.com | Nedrick News 🕒 Published: 04 मार्च 2022, 12:00 AM 🔄 Updated: 04 मार्च 2022, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

शाहरुख खान ने फैंस को हाल ही में बड़ी ट्रीट देते हुए अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पठान’ की रिलीज डेट अनाउंस कर दी। इसके बाद अब भाईजान सलमान खान ने अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। सलमान ने टाइगर 3 का टीजर रिलीज करते हुए फैंस को बता दिया आखिर उनकी ये फिल्म कब दस्तक देने वाली है। टाइगर 3 अगले साल ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी। मूवी की रिलीज डेट 21 अप्रैल 2023 अनाउंस की गई। 

सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर टाइगर 3 का एक टीजर भी आउट किया। टीजर में कैटरीना कैफ जबरदस्त एक्शन करती हुई नजर आ रही हैं। इसके बाद कैटरीना सलमान से ये भी पूछती हैं कि क्या आप रेडी हो, जिस पर भाईजान कहते हैं कि टाइगर हमेशा रेडी होता है। 

सलमान ने टाइगर 3 का टीजर शेयर करते हुए लिखा- “हम सब अपना अपना ख्याल रखें.. 2023 ईद पर टाइगर 3… आइए सब वहां रहें.. हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है। 21 अप्रैल 2023 को अपने नजदीकी बड़े पर्दे पर यशराज फिल्म्स के साथ टाइगर 3 का जश्न मनाएं।”

  

सलमान और कैटरीना की टाइगर 3 का टीजर आते ही सोशल मीडिया पर छा गए। भाईजान के फैंस उनकी फिल्म को लेकर हुई इस बड़ी अनाउंसमेंट के बाद खुशी से फूले नहीं समा रहे। वो इसे अपने ही अंदाज में सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं। ट्विटर पर लोग टाइगर-3 की रिलीज डेट की अनाउंमेंट को लेकर कुछ ऐसा रिस्पॉन्स देते नजर आ रहे हैं…

टाइगर 3 सलमान और कैटरीना की एक्शन मूवी का तीसरा पार्ट है। इससे पहले फिल्म के पहले और दूसरे पार्ट को लोगों ने काफी पसंद किया। सबसे पहले 2012 में सलमान-कैट की ‘एक था टाइगर’ फिल्म आई, जिसे कबीर खान ने डायरेक्ट किया। फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। दूसरी फिल्म 2017 में ‘टाइगर जिंदा है’ आई थी। इसे अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया। अब फैंस फिल्म के तीसरे पार्ट की इंतेजार में हैं। 

टाइगर-3 का डायरेक्शन मनीष शर्मा कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग की बात करें तो हाल ही में सलमान-कैटरीना ने दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में मूवी शूटिंग की थी। इससे पहले दोनों ने तुर्की, रूस और ऑस्ट्रिया में भी शूटिंग कर चुके हैं। इमरान हाशमी भी अहम भूमिका टाइगर 3 में निभाते हुए नजर आने वाले हैं।

सलमान खान से पहले शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म पठान की रिलीज डेट अनाउंस हुई। पठान भी अगले साल ही रिलीज की जाएगी। शाहरुख की रिपब्लिक डे के मौके पर यानी 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। पठान की भी रिलीज डेट अनाउंस करने के साथ फिल्म का एक टीजर जारी किया गया था, जो इंटरनेट पर आते ही छा गया था। अब देखना होगा कि इन सुपरस्टार की जब बड़ी फिल्में अगले साल रिलीज होगीं, तो लोग इसे कितना पसंद करते हैं?

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds