War Live: यूक्रेन के कई शहरों में तबाही का सिलसिला जारी, जेलेंस्की फिर बोले- हम झुकेंगे नहीं…युद्ध से जुड़ी बड़ी UPDATES

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 09 मार्च 2022, 05:30 AM Updated: 09 मार्च 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

13 दिन हो गए, रूस-यूक्रेन के बीच जंग अब तक रुकी नहीं। आज युद्ध का 14वां दिन है। इस दौरान रूस ने यूक्रेन को बुरी तरह से तबाह कर दिया। बावजूद इसके यहां रूस अब तक यूक्रेन की कैप्टिल कीव से काफी दूर है। वो यहां कब्जा नहीं जमा पाया। इस बीच दुनिया के तमाम देशों की तरफ से रूस पर युद्ध रोकने का दबाव लगातार बनाया जा रहा है। इसके लिए रूस पर प्रतिबंध बढ़ते ही जा रहे हैं। बीते दिन ही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने साफ किया कि अमेरिका रूस से कच्चे तेल व गैस को आयात नहीं करेगा। अब आज यानी बुधवार को युद्ध के 14वें दिन क्या कुछ होता है, ये जानने के लिए आज हमारे साथ बने रहे…

05:30 PM- सरेंडर नहीं करेंगे, अंत तक लड़ते रहेंगे- जेलेंस्की

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूसी सैनिकों को हथियार डालने की सलाह दी। उन्होंने कहा है कि यूक्रेन की धरती से सभी रूसी सैनिक वापस चले जाएं। इस दौरान उन्होंने जोर देकर कहा है कि वो सरेंडर नहीं करने वाले और अंत तक अपने देश के लिए लड़ते रहेंगे।

04:15 PM- जंग के बीच रूस का आया बड़ा बयान

रूस-यूक्रेन में जारी जंग के बीच एक बड़ा बयान आया है। रूस ने कहा है कि यूक्रेन के साथ बातचीत में अब कुछ प्रगति देखने को मिल रही है।  कुछ मुद्दों पर सहमति भी बनती दिखाई दे रही है। इससे कुछ देर पहले ही यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने कहा था कि वो अब नाटो की सदस्यता के लिए ज्यादा जोर नहीं देने वाले। 

03:42 PM- ऑपरेशन गंगा पर बोले पीयूष गोयल 

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए मोदी सरकार ने ऑपरेशन गंगा मिशन चलाया, जिस पर अब केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत जैसा कोई देश नहीं है जिसने अपने नागरिकों को वापस लाने में इतनी गंभीरता दिखाई। वो बोले कि बड़े-बड़े देश ऐसा करने में नाकाम रहे। भारत के तो कितने युवा अपने पालतू जानवरों को भी साथ लेकर आए। हमने उनके लिए हर व्यवस्था का ध्यान रखा। 

02:25 PM- न्यूक्लिर प्लांट के कर्मचारियों को बंधक बनाने का दावा

यूक्रेन के ऊर्जा मंत्री ने एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया है कि रूसी सैनिकों ने न्यूक्लियर प्लांट के चार कर्मचारियों को बंधक बनाकर रखा है और उन्हें प्लांट के साथ छेड़छाड़ करने के लिए मजबूर किया गया। उन्होंने कहा कि, हमें इसे तुरंत रोकना होगा। 

01:00 PM- ‘वर्तमान संकट के लिए नाटो जिम्मेदार’

रूस-यूक्रेन संकट को लेकर वेनेजुएला के राष्ट्रपति ने एक बड़ा बयान देते हुए इसके लिए नाटो को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों ने नाटो का विस्तार रूस को उकसाना। ये देश दशकों से रूस को धमकियां दे रहे थे। वर्तमान संकट के लिए यही जिम्मेदार है।

11:15 AM- नहीं चाहेगी नाटो की सदस्यता- बोले जेलेंस्की

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने कहा कि अब यूक्रेन में नाटो की सदस्यता नहीं लेगा। उन्होंने कहा कि वो दो अलगअलग रूसी समर्थक क्षेत्रों (डोनेट्स्क और लुगांस्क) की स्थिति पर समझौता करने के लिए तैयार हैं। बता दें कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ आक्रमण शुरू करने से ठीक पहले इन दो क्षेत्रों को स्वतंत्र घोषित किया था। 

10:22 AM- चेर्नोबिल न्यूक्लियर साइट से IAEA का टूटा संपर्क

रूस के हमलों के चलते यूक्रेन की चेर्नोबिल न्यूक्लियर साइट को नुकसान पहुंचा। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के प्रमुख राफेल ग्रॉसी के मुताबिक चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र से रिमोट डेटा ट्रांसमिशन खो गया है। अब ये संयंत्र अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी को डेटा ट्रांसफर नहीं कर पा रहा। 

10:04 AM- यूक्रेन की प्रथम महिला ने वैश्विक मीडिया को लिखा पत्र 

यूक्रेन की प्रथम महिला और राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की की पत्नी ओलेना जेलेंस्का ने वैश्विक मीडिया को एक खुला पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा कि हम उस ताकत को रोकने की कोशिश कर रहे हैं, जो कल आपके शहर में भी घुस सकती है। उन्होंने कहा कि रूस के टैंक यूक्रेन की सीमा पार कर गए। विमानों ने हमारे हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया। मिसाइल लॉन्चरों ने हमारे शहरों को घेरा। यूक्रेन के लोगों की सामूहिक हत्या की जा रही है, लेकिन यूक्रेन अपनी सीमाओं की रक्षा करेगा। अपनी पहचान की रक्षा करेगा। ये कभी नहीं झुकेगा। 

09:51 AM- चीन ने की रूस पर लगाए जा रहे प्रतिबंधों की आलोचना

रूस पर लगाए जा रहे प्रतिबंधों को लेकर चीन की तरफ से प्रतिक्रिया सामने आई। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों और जर्मन चांसलर ओलाफ शॉल्त्स के साथ बातचीत के दौरान इन प्रतिबंधों की आलोचना की। जिनपिंग ने इसे सभी पक्षों के लिए नुकसानदेही बताया। साथ ही चीन ने इस दौरान रूस का सपोर्ट करते हुए अमेरिका और उसके सहयोगी देशों पर संघर्ष को भड़काने का आरोप लगाया।

09:33 AM- रूस ने फिर किया युद्धविराम का ऐलान

बुधवार को रूस ने एक बार फिर यूक्रेन में युद्धविराम का ऐलान किया। यूक्रेन के पांच शहरों कीव, चेर्निहाइव, सूमी, खार्किव और मारियुपोल में सीजफायर रहेगा। इस दौरान युद्ध के बीच यूक्रेन में फंसे लोगों का निकालने का काम किया जाएगा। 

09:15 AM- 40 लाख लोगों ने छोड़ा रूस

रूस-यूक्रेन के बीच जंग 14वें दिन जारी है। इस बीच संयुक्त राष्ट्र की तरफ से अनुमान जताया गया है कि इस युद्ध के दौरान अब तक करीब 40 लाख लोगों ने यूक्रेन छोड़ दिया। संयुक्त राष्ट्र के उच्चायुक्त फ़िलिपो ग्रांडी का कहना है कि सेकेंड वर्ल्ड वॉर के बाद ये यूरोप में सबसे तेजी से बढ़ रहा शरणार्थी संकट है। 

09: 02 AM- 5 मल्टीनेशनल कंपनियों ने रूस में बंद किया काम

युद्ध के विरोध में तमाम बड़ी कंपनियां रूस से अपना कारोबार समेटने में लगी है। अब पांच बड़ी कंपनियों जिसमें मैकडॉनल्ड्स, स्टारबक्स, कोका-कोला, पेप्सिको और जनरल इलेक्ट्रिक ने रूस में अपने व्यापार को अस्थायी रूप से निलंबित करने का फैसला लिया है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds