Rishi Kapoor की जिंदगी के दिलचस्प किस्से, वो सच जिसने सबको चौंका दिया

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

Stories about Rishi Kapoor: ऋषि कपूर… एक ऐसा नाम, जो भारतीय सिनेमा के पर्दे पर जितना रोमांटिक और जिंदादिल था, असल जिंदगी में उतना ही बेबाक था। कपूर खानदान की इतनी बड़ी विरासत को संभालने वाले चिंटू जी, बॉलीवुड के उन चंद कलाकारों में से थे, जो कभी बनावटी नहीं रहे। उन्होंने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से दशकों तक हमारे दिलों पर राज किया।

लेकिन स्टारडम की इस चकाचौंध के पीछे, उनकी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव, दिलचस्प मोड़ और ऐसे अनसुने किस्से भी थे, जो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं हैं। तो आइए आज के इस वीडियो में जानते हैं ऋषि कपूर की जिंदगी के कुछ ऐसे ही अनछुए पहलू, जो उनके सच्चे और बेबाक अंदाज की गवाही देते हैं।

और पढ़ें: आखिरी समय में क्यों अकेले रह गए थे पहले सुपरस्टार Rajesh Khanna?

बेटे को लॉन्च करने के लिए नहीं बनाई थी फिल्म

70 के दशक की शुरुआत… और ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की धमाकेदार एंट्री! यह वो दौर था जब भारतीय सिनेमा पर राजेश खन्ना का जादू सिर चढ़कर बोल रहा था। हर तरफ रोमांस और सुपरस्टारडम की एक अलग ही लहर थी। और ठीक इसी दौर में, साल 1973 में पर्दे पर एक ऐसी फिल्म आती है जो बॉलीवुड में रोमांस की परिभाषा को हमेशा-हमेशा के लिए बदल देती है। फिल्म का नाम था—’बॉबी’।

इस फिल्म ने रिलीज होते ही सिनेमाघरों में धमाका कर दिया था। आम तौर पर लोग सोचते हैं कि राज कपूर ने अपने लाडले बेटे को लॉन्च करने के लिए ‘बॉबी’ बनाई थी, लेकिन हकीकत में ‘मेरा नाम जोकर’ के फ्लॉप होने के बाद राज साहब भारी कर्ज में डूबे थे।

उनके पास राजेश खन्ना को साइन करने के पैसे नहीं थे, इसलिए उन्होंने कम बजट में अपने ही बेटे को लेकर यह फिल्म बना दी। खुद ऋषि कपूर कहते थे कि पापा ने उन्हें लॉन्च करने के लिए नहीं, बल्कि अपना कर्ज चुकाने के लिए ‘बॉबी’ बनाई थी।

जब लड़कियों के गेटअप में जेंट्स वॉशरूम घुस गए थे ऋषि कपूर

ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की जिंदगी का अगला किस्सा इतना मजेदार है कि आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। बात साल 1975 की है, जब फिल्म ‘रफू चक्कर’ की शूटिंग के लिए ऋषि कपूर ने लड़कियों का गेटअप किया था। उन्होंने बकायदा फ्रॉक पहनी थी, सिर पर लंबे बालों की विग थी और चेहरे पर भारी लेडीज मेकअप था।

शूटिंग के दौरान ऋषि कपूर को अचानक वॉशरूम जाना पड़ा। लड़की के गेटअप में होने के कारण वे असमंजस में पड़ गए, लेकिन मजबूरी में पुरुषों वाले यानी जेंट्स वॉशरूम में घुस गए। वहाँ पहले से ही कुछ विदेशी टूरिस्ट मौजूद थे। जेंट्स वॉशरूम में अचानक एक खूबसूरत लड़की को अंदर आते देख वे बेचारे बुरी तरह घबरा गए!

उन्हें लगा कि शायद वे खुद गलती से लेडीज वॉशरूम में आ गए हैं। वे डर के मारे अपनी पैंट संभालते हुए वहाँ से उल्टे पैर भाग खड़े हुए। बाद में जब उन्हें सच पता चला, तो सब ठहाके मारकर हंसने लगे।

जब दाऊद ने किया था Rishi Kapoor का स्वागत

हंसी-मजाक के इन पलों के बीच, ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की जिंदगी में कुछ ऐसे मोड़ भी आए जो किसी क्राइम-थ्रिलर फिल्म जैसे थे। बात साल 1988 की है, जब वे एक दोस्त के साथ दुबई गए थे। दुबई एयरपोर्ट पर कदम रखते ही एक अंजान शख्स ऋषि कपूर के पास आया और हाथ में पकड़ा मोबाइल फोन उनकी तरफ बढ़ा दिया।

ऋषि कपूर ने जैसे ही फोन कान से लगाया, दूसरी तरफ से आवाज आई—”मैं दाऊद इब्राहिम बोल रहा हूँ… आपका स्वागत है दुबई में। क्या आप मेरे घर चाय पर आएंगे? क्योंकि उस वक्त दाऊद पर भारत में 1993 जैसे बड़े आतंकी केस दर्ज नहीं थे, इसलिए ऋषि कपूर मना नहीं कर पाए। उन्हें एक चमचमाती रोल्स रॉयस कार में बैठाकर दाऊद के आलीशान ठिकाने पर ले जाया गया।

वहाँ दाऊद ने ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का स्वागत किसी दुश्मन की तरह नहीं, बल्कि एक फैन की तरह किया। ऋषि कपूर ने अपनी आत्मकथा ‘खुल्लम खुल्ला’ में बताया है कि दोनों के बीच करीब 4 घंटे तक फिल्मों और बॉलीवुड पर बातें हुईं। बातों-बातों में दाऊद ने कहा—”अगर आपको कभी भी, किसी भी चीज की जरूरत हो, तो मुझे बताइएगा।” लेकिन अपनी बेबाकी के लिए मशहूर ऋषि कपूर ने मुस्कुराते हुए कहा—”शुक्रिया, लेकिन भगवान ने मुझे सब कुछ दिया है।” और इस तरह यह हैरान कर देने वाली मुलाकात खत्म हुई।

अवार्ड खरीदने का पूरा सच

बॉलीवुड में जहां एक्टर्स अपने ऊपर लगे छोटे से दाग को भी छुपाने की कोशिश करते हैं, वहीं ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) अपनी कमियों को सरेआम स्वीकार करने का दम रखते थे। उनकी इसी बेबाकी का सबसे बड़ा एग्जांपल था—उनका अवार्ड खरीदने का कुबूलनामा! साल 1974 के फिल्मफेयर अवार्ड्स में बेस्ट एक्टर की रेस में ऋषि कपूर और अमिताभ बच्चन आमने-सामने थे।

ऋषि कपूर ने अपनी किताब में लिखा कि उस वक्त वे बहुत छोटे और नासमझ थे, और उन्हें वो ट्रॉफी हर हाल में चाहिए थी। तभी एक पीआर (PR) शख्स ने उनसे कहा कि अगर वे 30 हजार रुपये देंगे, तो अवार्ड उन्हें मिल जाएगा। चिंटू जी मान गए और पैसे देकर उन्हें बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिल भी गया।

लेकिन बाद में उन्हें इस बात का गहरा पछतावा हुआ। वे मानते थे कि इस वजह से अमिताभ बच्चन उनसे नाराज भी हो गए थे। लेकिन इतने बड़े मंच पर पैसे से अवार्ड खरीदने की बात कुबूल करना, सिर्फ और सिर्फ ऋषि कपूर के ही बस की बात थी।

सदाबहार रोमांटिक हीरो

तो , ये थे बॉलीवुड के सदाबहार रोमांटिक हीरो ऋषि कपूर की जिंदगी के वो किस्से, जो हमें बताते हैं कि वे सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, बल्कि असल जिंदगी में भी कितने सच्चे, बेबाक और जिंदादिल इंसान थे। आज चिंटू जी भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन अपनी फिल्मों के जरिए वे अपने फैंस के दिलों पर राज कर रहे है । अगर आपको ऋषि कपूर की जिंदगी का यह सफर पसंद आया हो, और ऋषि कपूर की वो कौन सी फिल्म या गाना है, जो आज भी आपका सबसे पसंदीदा है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताइएगा।

Rajni

rajni@nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds