रणबीर की दुल्हनिया बनेगी आलिया: Guest List से लेकर वेडिंग वेन्यू तक सारी डिटेल्स आई सामने, यहां जानें सबकुछ…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 06 अप्रैल 2022, 05:30 AM Updated: 06 अप्रैल 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बॉलीवुड में एक बार फिर से शादी की धूम देखने को मिलने वाली है। बॉलीवुड के मोस्ट Adorable कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आखिरकार शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। अप्रैल में ही रणबीर और आलिया की ग्रैंड वेडिंग होगी, जिसके लिए तैयारियां जोरों-शोरों पर चल रही हैं। बताया जा रहा है कि आलिया के नाना की आखिरी ख्वाहिश और खराब तबीयत के चलते शादी जल्द करने का फैसला किया गया है। 

हालांकि अब तक ना तो रणबीर और आलिया और ना ही इन दोनों की फैमिली की तरफ से इनकी शादी को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट की गई। लेकिन इस बार मीडिया में इनकी शादी का इस वक्त काफी ज्यादा बज बन चुका है। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स 17 अप्रैल को रणबीर-आलिया शादी के बंधन  में बंधेंगे। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में तो वेडिंग डेट्स से लेकर मेहमानों की Guest List तक सामने आ रही है। 

13 अप्रैल से शुरू होंगे फंक्शन 

रिपोर्ट्स की मानें तो 13 अप्रैल से रणबीर-आलिया के शादी के फंक्शन की शुरुआत हो जाएगी। इसमें मेहंदी से लेकर संगीत, हल्दी और मेहंदी के फंक्शन शामिल रहने वाले हैं। बताया तो ये भी जा रहा है कि रणबीर-आलिया के संगीत में उनके कुछ खास दोस्त स्पेशल परफॉर्मेंस भी देने जा रहे हैं, जिसके लिए तैयारियां शुरू की जा चुकी है। सिर्फ इतना ही नहीं कपल की शादी के बाद इनके रिसेप्शन को लेकर भी खबरें आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी के बाद रणबीर-आलिया ग्रैंड रिसेप्शन भी देंगे। हालांकि ये किस तारीख को होगा, इसको लेकर अब तक कोई जानकारी नहीं मिली। 

बैचलर पार्टी में धमाल मचाएंगे रणबीर

साथ ही खबरें ये भी आ रही हैं कि रणबीर अपनी शादी से पहले एक धमाकेदार बैचलर पार्टी करने वाले हैं। जिसमें रणबीर के कुछ बचपन के दोस्त के साथ बॉलीवुड के भी कई सितारे शामिल रह सकते हैं। अयान मुखर्जी, अर्जुन कपूर और आदित्य रॉय कपूर समेत कई सितारे रणबीर की बैचलर पार्टी में धमाल मचाते नजर आ सकते हैं। 

शादी में शिरकत कर सकते हैं ये सितारे

रणबीर और आलिया की ये वेडिंग काफी ग्रैंड होने वाली है, जिसमें बॉलीवुड के सितारे शामिल होते हुए देखने को मिल सकते हैं। गेस्ट लिस्ट की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसे कई सेलेब्स के नाम सामने आए हैं, जो रणबीर-आलिया की शादी का हिस्सा बन सकते हैं। इस लिस्ट में शाहरुख खान, करण जौहर, संजय लीला भंसाली जैसे बॉलीवुड के कई बड़े नाम शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इनके अलावा अर्जुन कपूर, आकांक्षा और अनुष्का रंजन, वरुण धवन और नताशा दलाल, डिजाइनर मसाबा गुप्ता, मनीष मल्होत्रा, जोया अख्तर और अयान मुखर्जी भी इस शादी का हिस्सा बन सकते हैं। चर्चाएं ऐसी भी है कि रणबीर और आलिया ने अपनी शादी में विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण को भी इनवाइट किया है। 

मनीष मल्होत्रा और सब्यासाजी के आउटफिट पहनेंगी आलिया

रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया अपनी वेडिंग के तमाम फंक्शन में फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और सब्यसाजी के आउटफिट पहनने वाली हैं। वहीं रणबीर इस खास मौके पर समिधा वांगनू के अटायर पहनेंगे।

RK House में होगी शादी?

वहीं रणबीर आलिया के वेडिंग वेन्यू की बात तो जहां बॉलीवुड के ज्यादातर सितारे डेस्टिनेशन वेडिंग करते हैं। वहीं रणबीर और आलिया कुछ अलग तरीके से शादी करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो ये दोनों रणबीर के पुश्तैनी घर में सात फेरे लेंगे। ये घर मुंबई के चेंबूर में हैं। इसी पुश्तैनी घर में ऋषि कपूर और नीतू कपूर की भी शादी हुई थी। अब रणबीर आलिया भी यही शादी के बंधन में बंधेंगे। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds